देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग: मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर रामवास क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। उज्जैन से इंदौर जा रही यात्री बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 12 यात्री सवार थे। आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी किसी तरह बस से बाहर निकल आए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले बस से धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।
टायर फटने के बाद अनियंत्रित हुई बस
बताया जा रहा है कि रामवास के पास बस का टायर अचानक फट गया। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और इसी दौरान उसमें आग लग गई। यात्रियों के बाहर निकलते ही आग तेजी से फैल गई।
घटना की सूचना मिलने के करीब 45 मिनट बाद चार फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी और मौके पर सिर्फ उसका चेचिस बचा।
बस सीएम सेवा की या सूत्र सेवा की? पहचान पर अलग-अलग दावे
हादसे के बाद जली हुई बस की पहचान को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। बस पुरानी डीजल इंजन वाली बताई जा रही है। उस पर भगवा रंग का रेडियम लगा था और कांच पर मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा लिखा हुआ दिखाई दे रहा था।
हालांकि उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह ने इसे निजी ऑपरेटर की बस बताया है। वहीं RTO संतोष मालवीय के मुताबिक, यह सूत्र सेवा की बस थी।
RTO ने बताया कि इसी बस को हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोपाल ले जाया गया था। बस की वास्तविक पहचान को लेकर संबंधित विभाग से जानकारी जुटाई जा रही है।
25 सितंबर को शुरू हुई थी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का प्रदेश स्तरीय शुभारंभ 25 सितंबर 2026 को भोपाल के बीएचईएल दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया था। इस दौरान प्रदेश के सात प्रमुख शहरों के लिए 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को हरी झंडी दिखाई गई थी।
उज्जैन को धार्मिक पर्यटन के लिए 10 बसें मिलने की जानकारी दी गई थी। मुख्यमंत्री ने 27 सितंबर को महाकाल लोक से पीएम ई-बस सेवा और उज्जैन दर्शन सेवा का शुभारंभ किया था।
अब उज्जैन में बस में आग लगने की घटना के बाद बस की पहचान, आग लगने की वजह और संबंधित परिवहन सेवा से उसके संबंध को लेकर जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!