खबर
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन: कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अक्टूबर 2026, 6:31 pm
शेयर करें:
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जर्जर छात्रावास भवनों की समस्या को लेकर सोमवार को करीब 100 से ज्यादा आदिवासी छात्र कलेक्ट्रेट पहुंच गए।

नागझिरी और नानाखेड़ा-आगर रोड क्षेत्र के शासकीय आदिवासी बालक पोस्ट-मैट्रिक छात्रावासों में रहने वाले छात्रों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर नए भवन बनाने, पुराने भवनों की मरम्मत और छात्रावासों में सीटें बढ़ाने की मांग की।

छात्र अपने साथ जर्जर भवनों की तस्वीरें भी लेकर पहुंचे और अधिकारियों को भवनों की स्थिति दिखाई।

छत का प्लास्टर गिरने से सहमे छात्र
आगर रोड स्थित छात्रावास के छात्रों ने बताया कि भवन लंबे समय से खराब हालत में है। पिछले कुछ महीनों में छत का प्लास्टर 2-3 बार गिर चुका है।

बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और भवन की हालत लगातार खराब होने से छात्रों में हादसे का डर बना हुआ है।

उनका कहना है कि जर्जर भवन का असर उनकी पढ़ाई पर भी पड़ रहा है।

छात्रों के मुताबिक, समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों को कई बार जानकारी दी गई, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।

नागझिरी हॉस्टल में सिर्फ 28 बेड
ज्ञापन में नागझिरी स्थित शासकीय आदिवासी बालक महाविद्यालयीन छात्रावास की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया।

छात्रों के अनुसार, यह छात्रावास 2008-09 से निजी भवन में संचालित हो रहा है। वर्तमान में यहां केवल 28 बेड और 6 शौचालय हैं।

छात्रों का कहना है कि ग्रंथालय, भोजन कक्ष और खेल गतिविधियों के लिए भी पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है।

50 से बढ़ाकर 100 सीट करने की मांग
छात्रों ने सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय परिसर या उसके 3 किलोमीटर के दायरे में नया छात्रावास भवन बनाने के लिए जमीन आवंटित करने की मांग की है।

इसके साथ ही छात्रावास की क्षमता 50 से बढ़ाकर 100 सीट करने की मांग भी रखी गई है, ताकि अधिक विद्यार्थियों को आवास की सुविधा मिल सके।

4 करोड़ की राशि, फिर भी जमीन की प्रक्रिया अटकी
छात्र कमल मुवेल ने बताया कि नागझिरी छात्रावास के नए भवन की स्वीकृति और करीब 4 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध होने की जानकारी दी गई थी।

इसके बावजूद जमीन आवंटन और निर्माण की प्रक्रिया अब तक आगे नहीं बढ़ सकी है।

छात्रों का कहना है कि वे करीब डेढ़ साल पहले भी इसी समस्या को लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे थे, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

अधिकारियों ने दो दिन में निरीक्षण का दिया भरोसा
कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्रों को अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दो दिन के भीतर छात्रावासों का निरीक्षण किया जाएगा।

इस दौरान भवनों की स्थिति और वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया जाएगा।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

42 minutes ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 1 hour ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 1 hour ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 2 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 2 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 2 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 2 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 2 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 2 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 2 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 2 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 2 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 2 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 2 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 3 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 3 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 3 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 3 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 3 hours ago
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!