खबर
Top News

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर: पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अक्टूबर 2026, 2:06 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR को लेकर विपक्ष का विरोध मंगलवार को दिल्ली में और तेज हो गया।

INDIA ब्लॉक के सांसद संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय तक 'सेव डेमोक्रेसी मार्च' निकालने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें संसद मार्ग पर नीति आयोग के पास रोक दिया। इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी सांसद सड़क पर धरने पर बैठ गए।

पुलिस ने राहुल और प्रियंका को हिरासत में लेकर बस में बैठाया, लेकिन प्रियंका बस से उतरकर वापस राहुल के साथ आ गईं।

इसके बाद दोनों आकाशवाणी भवन के गेट से अंदर पहुंचे और कैंपस में धरने पर बैठ गए। चुनाव आयोग का मुख्यालय यहां से करीब 270 मीटर दूर है। राहुल-प्रियंका की मांग है कि उन्हें आगे बढ़कर चुनाव आयोग तक जाने दिया जाए।

बैरिकेड पर चढ़े राहुल, हाथ में तिरंगा
मार्च रोके जाने के बाद राहुल गांधी पुलिस बैरिकेड पर चढ़ गए और हाथ में तिरंगा लेकर विरोध जताया। उनके हाथ में 'Gyanesh, It's Done Bro' लिखा पोस्टर भी दिखाई दिया। राहुल ने सोशल मीडिया पर भी यही संदेश देते हुए CEC से इस्तीफा देने को कहा।

प्रदर्शनकारियों ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़', 'BJP है CEC है' और 'Democracy Not for Sale' जैसे नारे लगाए। कुछ सांसदों के हाथ में CEC ज्ञानेश कुमार की तस्वीर वाले पोस्टर भी थे।

अखिलेश और अभिषेक बनर्जी समेत कई नेता हिरासत में
पुलिस ने मार्च को आगे बढ़ने से रोकने के बाद कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया। इनमें समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, TMC नेता अभिषेक बनर्जी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई सांसद शामिल हैं।

प्रदर्शन के दौरान TMC के अभिषेक बनर्जी भी पुलिस बैरिकेड पर चढ़े थे। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

विपक्ष की तीन बड़ी मांगें

विपक्षी दलों का मुख्य विरोध Special Intensive Revision (SIR) को लेकर है। विपक्ष CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के साथ SIR प्रक्रिया पर भी सवाल उठा रहा है।

उनकी प्रमुख मांगों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, SIR प्रक्रिया को रोकना, मतदाता सूची से हटाए गए नामों को लेकर पारदर्शी प्रक्रिया और समाधान की मांग उठाई है। इसके अलावा विपक्ष ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और Form-6 में बदलाव को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद बढ़ा विवाद
यह प्रदर्शन ऐसे समय हो रहा है जब सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि उसने Form-6 के किसी संशोधित प्रारूप को मंजूरी नहीं दी है।

कोर्ट ने चुनाव आयोग के रिकॉर्ड की जांच करने की बात कही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बदलाव किसने और किस अधिकार के तहत किए। इसी मुद्दे को लेकर विपक्ष ने अपने आरोप और तेज किए हैं।

हालांकि, चुनाव आयोग ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि SIR से जुड़े फैसले निर्धारित प्रक्रिया के तहत और सर्वसम्मति से लिए गए हैं।

दिल्ली में भारी सुरक्षा, कई जगह बैरिकेडिंग
मार्च को देखते हुए संसद और चुनाव आयोग मुख्यालय के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई और कई जगह बैरिकेड लगाए गए।

विपक्षी सांसदों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव आयोग तक जाना चाहते थे, जबकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोका।

फिलहाल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी कैंपस में धरने पर बैठे हैं और चुनाव आयोग तक जाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस और प्रदर्शनकारी नेताओं के बीच गतिरोध जारी है।

संबंधित समाचार

भाजपा नेता ने की आत्महत्या
Top News

भाजपा नेता ने की आत्महत्या:दुकान में लगाई फांसी; सुसाइड नोट में किया बड़ा खुलासा

3 minutes ago
संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी
Indore

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी:कंक्रीट के जंगलों में खो गईं संझा माता, मालवा-निमाड़ के आंगनों से विदा होती एक साझी संस्कृति

about 1 hour ago
जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा
Top News

जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा:पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद

about 1 hour ago
किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे
Top News

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

about 2 hours ago
हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज
Top News

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

about 2 hours ago
बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी
Top News

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव
Top News

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

about 2 hours ago
पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़
Top News

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

about 2 hours ago
नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन
Top News

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

about 2 hours ago
16 वर्षीय छात्र की मौत
Top News

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

about 3 hours ago
दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल
Top News

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

about 3 hours ago
मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत
Top News

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

about 3 hours ago
धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके
Top News

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

about 3 hours ago
कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची
Top News

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश
Top News

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ
Top News

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

about 4 hours ago
अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 20 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!