देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव: पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बंगाली चौराहा से पिपलियाहाना के बीच तीन साल से अधूरे पड़े RE-2 के करीब एक किलोमीटर हिस्से को पूरा कराने के लिए मंगलवार को नगर निगम और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की।
बिचौली कांकड़, शिव नगर और शिव दर्शन नगर में बाधक मकानों को हटाने पहुंची टीम का कुछ लोगों ने विरोध किया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और रिमूवल टीम व पुलिस पर पथराव शुरू हो गया।
पथराव में दो लोगों के घायल होने की जानकारी है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और प्लास्टिक पाइप से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
जेसीबी-पोकलेन लेकर पहुंची थी टीम
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम बिचौली कांकड़, शिव नगर और शिव दर्शन नगर पहुंची।
टीम के साथ जेसीबी, पोकलेन और अन्य वाहन भी थे। कार्रवाई शुरू होते ही कुछ परिवारों ने विरोध किया। महिलाओं ने भी टीम का विरोध किया, जिन्हें महिला पुलिसकर्मियों ने मौके से हटाया। कार्रवाई के दौरान एक युवती के बेहोश होने की भी जानकारी सामने आई। परिजन उसे संभालकर ले गए।
4.25 किमी का RE-2, 3.20 किमी हिस्सा तैयार
RE-2 की प्रस्तावित लंबाई 4.25 किलोमीटर और चौड़ाई 45 मीटर है। इसमें करीब 3.20 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। बंगाली चौराहा से पिपलियाहाना के बीच करीब एक किलोमीटर हिस्सा बाधक निर्माणों के कारण पिछले तीन साल से अधूरा है।
इस प्रोजेक्ट पर अब तक करीब 55 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि बाधाएं हटने के बाद बचे हिस्से का निर्माण तेजी से शुरू कराया जाएगा।
325 परिवार पहले ही किए जा चुके हैं शिफ्ट
पिपलियाहाना-बिचौली कांकड़ क्षेत्र में पहले ही 325 परिवारों को शिफ्ट किया जा चुका है। इनमें 303 परिवार आवासीय प्रकोष्ठों में रह रहे हैं।
कोर्ट के स्टे के कारण 22 मकानों पर कार्रवाई रुकी हुई थी। कोर्ट के निर्णय के बाद इन परिवारों को आवास आवंटित कर 15 दिन का नोटिस दिया गया है। इनके अलावा 58 अवैध कच्चे झोपड़े भी हटाए जा चुके हैं।
अब शिव नगर और शिव दर्शन नगर की बारी
RE-2 के रास्ते में आने वाली सात बस्तियों में से शांति नगर, पंचमुखी हनुमान मंदिर-नायता रोड, स्कंद धाम कॉलोनी और आरटीओ के पास की बस्ती के परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के नीलगिरि परिसर में शिफ्ट किया जा चुका है।
अब शिव नगर के 80 मकानों में रह रहे 117 परिवार और शिव दर्शन नगर के 55 मकानों में रह रहे 72 परिवारों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है।
सड़क बनने से इन इलाकों को मिलेगी कनेक्टिविटी
RE-2 का अधूरा हिस्सा पूरा होने के बाद भूरी टेकरी, पिपलियाहाना, बंगाली और नायता मुंडला-आरटीओ क्षेत्र के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे लोगों को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा और मुख्य सड़कों व बायपास पर यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है।
फिलहाल कार्रवाई के दौरान हुए पथराव के बाद पुलिस ने स्थिति संभाल ली है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और पथराव करने वालों की पहचान के लिए मौके के वीडियो व अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी:कंक्रीट के जंगलों में खो गईं संझा माता, मालवा-निमाड़ के आंगनों से विदा होती एक साझी संस्कृति

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा:पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!