खबर
Indore

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी: कंक्रीट के जंगलों में खो गईं संझा माता, मालवा-निमाड़ के आंगनों से विदा होती एक साझी संस्कृति

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अक्टूबर 2026, 2:11 pm
शेयर करें:
संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
न दीवारें कच्ची रहीं, न पशुधन बचा, इंटरनेट के शोर में मौन हो गए संझा माई के पारंपरिक गीत, शहरीकरण की भेंट चढ़ी हमारी लोक विरासत, संझा का आगमन तो हुआ, पर कहां खो गया वो पुराना उल्लास?

शहरीकरण के इस दौर-शोर में भी सुदामा नगर के एक मकान में बरसों से संझा पर्व की परंपरा निभाई जाती है। आज भी विद्या दिनेश बागोरा संझा माई के नियमित लाड़ लड़ाती हैं। श्राद्ध पक्ष में रोज ताजा गोबर लाना और नियमित संझाजी की आकृति को उकेरना उनकी दिनचर्या में शामिल है।

संझा का आगमन तो हुआ, पर किसी को खबर ही नहीं। कहां खो गया वो पुराना उल्लास, जो संझा माता के लोकपर्व पर कभी चहुंओर छा जाता था? आधुनिकता की चकाचौंध में अपनी ही जड़ों से दूर होता मालवा-निमाड़ आज एक बड़े सांस्कृतिक संकट के मुहाने पर खड़ा है।

श्राद्धपक्ष के इन 16 दिनों में कभी जिन आंगनों और गलियों में संझा माई की अगवानी के लिए उत्सव जैसा माहौल होता था, वहां आज एक अजीब-सा सन्नाटा पसरा हुआ है। न दीवारें कच्ची रहीं, न पशुधन बचा और इंटरनेट के शोर में संझा माई के पारंपरिक गीत कहीं मौन हो गए हैं।

स्मार्टफोन की स्क्रीन पर सिमट गई लोककला, गायों की घटती संख्या और पक्के मकानों ने हमारे आंगनों की वो सोंधी रौनक छीन ली है। परंपराओं से मुंह मोड़ती नई पीढ़ी के बीच यह मालवा-निमाड़ के एक जीवंत लोकपर्व के दम तोड़ने की सबसे मार्मिक दास्तां है... गर आप सुनना चाहें...!

तरक्की की अंधी दौड़ ने हमसे हमारी माटी की सुगंध छीन ली है। जिन कच्चे मकानों की दीवारों पर लड़कियां पूरी श्रद्धा और चाव से संझा माता की आकृतियां उकेरती थीं, उन्हें हमने कंक्रीट और टाइल्स के आलीशान डिब्बों (फ्लैट्स) में तब्दील कर दिया है।

विडंबना देखिए, जिस त्योहार की आत्मा ही प्रकृति से जुड़ी थी, आज उसे बनाने के लिए न तो शहरों में शुद्ध मिट्टी बची है और न ही गाय का गोबर। हमारे घरों के बाहर बंधी रहने वाली गायें अब सड़कों पर पॉलिथीन खाने को मजबूर हैं।

घटते पशुधन ने इस लोकपर्व की रीढ़ ही तोड़ दी है। जब संझा को आकार देने के लिए बुनियादी तत्व ही नहीं बचे, तो भला कोई परंपरा कैसे सांस लेगी?

कभी शाम ढलते ही पूरा मोहल्ला छोटी-छोटी बच्चियों और किशोरियों की किलकारियों से गूंज उठता था। ‘संझा माई जीम ले चूठ ले...’ और ‘छोटी-सी गाड़ी लुढ़कती जाए...’, ‘संझाजी का लाड़ाजी, लुगड़ो लाया जाड़ाजी...’ जैसे लोकगीतों में मालवा और निमाड़ की सामूहिक आत्मा बसती थी।

वह सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि बेटियों को अपनी सहेलियों के साथ हंसने, खेलने और लोककला को जीने का एक खुला आसमान देता था। मगर अफसोस, आज इंटरनेट और रील संस्कृति के शोर ने उन मासूम और मीठे सुरों का गला घोंट दिया है।

आज की नई पीढ़ी को कृत्रिम त्योहारों की कृत्रिम चकाचौंध तो भा रही है, लेकिन अपनी मिट्टी से उपजा यह अनूठा पर्व उन्हें पिछड़ा नजर आने लगा है।

...तो संझा! ये शहर निष्ठुर हो गए हैं। यहां लोक उत्सव का स्पंदन नहीं होता। ‘नेतागीरी’ के लिए एक दिन, एक दीवार पर तुम्हें सजा-संवारकर राजनीति तो की जा रही है, लेकिन अब यहां तुम्हारे आने-जाने से किसी को फर्क भले ही नहीं पड़ता।

यहां तुम्हारे ‘सोलह दिन’ भले ही बिसरा दिए गए हैं। फिर भी कुछ बच्चियों में कागज की बनी आकृतियों से ही सही, तुम्हें पूजा है। छोटी बस्ती में। तंग इलाके में तुम थीं मौजूद। बड़े शहर। बड़ी कॉलोनी-मोहल्लों।

ऊंची अट्टालिकाओं में तुम्हारा उत्सव भले ही ‘आउट डेटेड’ हो गया हो, लेकिन गांव अभी जिंदा हैं। और जब तक गांव जिंदा हैं, तब तक भारत जिंदा है। भारत की आत्मा जिंदा है। तुम्हारा उत्सव जिंदा है।

अब बीसी-किटी पार्टियों में तलाशी जा रही सामूहिकता
संझाबाई के इस सोलह दिन के शृंगारित उत्सव को लेकर अब पहले जैसी ललक कहीं नजर नहीं आती। न नवयौवनाओं के लिए अब संझाबाई का लोकपर्व कोई महत्व रखता है। इसका मतलब ये नहीं कि नई पीढ़ी संस्कृति-संस्कार, लोकपर्व-त्योहार से दूर है।

उसे पता ही नहीं कि हमारे लोकपर्व क्या हैं? कितने हैं? कब-कब आते हैं? क्यों आते हैं? क्या महत्व है इन लोकपर्वों का? अब कोई ये पढ़ाता-समझाता नहीं, इसलिए परस्पर लोगों से जुड़ते ये लोकपर्व खत्म होते जा रहे हैं।

संझा पर्व का आगमन भी तो समाज की सामूहिकता से ही जुड़ा है न? एक समय, एक साथ, एक स्वर में सब एकजुट। अब ये एकजुटता बीसी और किटी पार्टियों में तलाशी जा रही है, जहां कृत्रिम बनाव-शृंगार तो है, लेकिन संस्कृति से असली लगाव नहीं।

आत्ममंथन का वक्त: क्या किताबों और तस्वीरों में ही बची रहेगी संझा
यह खबर केवल एक त्योहार के कम होने की सूचना नहीं है, बल्कि हमारी सोई हुई सामूहिक चेतना को एक करारा तमाचा है। हम खुद को ‘ग्लोबल’ और ‘स्मार्ट’ बनाने के चक्कर में इतने खो गए हैं कि अपनी जड़ों को ही काट रहे हैं।

संझा माता का यह सूनापन मालवा-निमाड़ की लोक संस्कृति की वो सिसकी है, जिसे हम सब सुन तो रहे हैं, पर अनदेखा कर रहे हैं। अगर समाज अब भी नहीं जागा और अपनी इस अमूल्य सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के गंभीर प्रयास नहीं किए, तो वह दिन दूर नहीं, जब संझा माता की यह खूबसूरत परंपरा सिर्फ इतिहास के पन्नों, तस्वीरों और बुजुर्गों की कहानियों में ही सिमटकर रह जाएगी। वक्त आ गया है कि हम ठहरें, सोचें और अपनी बेटियों को फिर से संझा माई की उंगली थमाना सिखाएं।

संबंधित समाचार

भाजपा नेता ने की आत्महत्या
Top News

भाजपा नेता ने की आत्महत्या:दुकान में लगाई फांसी; सुसाइड नोट में किया बड़ा खुलासा

3 minutes ago
वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर
Top News

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

about 1 hour ago
जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा
Top News

जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा:पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद

about 1 hour ago
किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे
Top News

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

about 2 hours ago
हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज
Top News

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

about 2 hours ago
बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी
Top News

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव
Top News

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

about 2 hours ago
पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़
Top News

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

about 2 hours ago
नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन
Top News

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

about 2 hours ago
16 वर्षीय छात्र की मौत
Top News

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

about 3 hours ago
दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल
Top News

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

about 3 hours ago
मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत
Top News

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

about 3 hours ago
धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके
Top News

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

about 3 hours ago
कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची
Top News

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश
Top News

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ
Top News

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

about 4 hours ago
अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 20 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!