भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भावनगर।
गुजरात के भावनगर जिले में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने छह परिवारों में मातम पसार दिया।
त्रापज के पास तेज रफ्तार बोलेरो आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ी।
6 लोगों की मौके पर ही मौत
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
अलंग शिपब्रेकिंग यार्ड के कर्मचारी थे मृतक
प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी लोग अलंग शिपब्रेकिंग यार्ड के दो अलग-अलग प्लॉट में काम करने वाले स्टाफ सदस्य थे।
हादसे में विजयभाई, साधुभाई, जिग्नेशभाई, भार्गवभाई, हिरेनभाई और योगेशभाई की जान चली गई।
सुबह-सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही अलंग शिपयार्ड और मृतकों के परिवारों तक पहुंची, वहां शोक की लहर दौड़ गई।
एक घायल की हालत गंभीर
हादसे में जयेशभाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल भावनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
पुलिस ने बोलेरो से मृतकों के शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
फिलहाल पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में बोलेरो के तेज रफ्तार होने की बात सामने आई है।
हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों और टक्कर की परिस्थितियों का पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
संबंधित समाचार

भाजपा नेता ने की आत्महत्या:दुकान में लगाई फांसी; सुसाइड नोट में किया बड़ा खुलासा

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी:कंक्रीट के जंगलों में खो गईं संझा माता, मालवा-निमाड़ के आंगनों से विदा होती एक साझी संस्कृति

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा:पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!