देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ: इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पूर्वी रिंग रोड-2 यानी आरई-2 के निर्माण में पिछले करीब तीन साल से बाधा बने मूसाखेड़ी और पिपल्याहाना क्षेत्र के निर्माणों को हटाने की कार्रवाई मंगलवार को तेज हो गई।
प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सड़क के प्रस्तावित मार्ग में आ रहे बाधक निर्माणों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान विरोध और मौके पर तनाव की स्थिति के बीच 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया, इनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं।
आरई-2 के करीब एक किलोमीटर के अटके हिस्से में तीन बस्तियों के कुल 269 बाधक निर्माण चिह्नित किए गए हैं। इनमें मूसाखेड़ी के शिव नगर में 115, शिवनंदन नगर में 72 और पिपल्याहाना क्षेत्र में 82 निर्माण शामिल हैं।
2022 से अटका था अहम हिस्सा
आरई-2 का प्रस्तावित मार्ग भूरी टेकरी से स्कीम-140, नेमावर रोड होते हुए नायता मुंडला स्थित आईएसबीटी तक जाता है। सड़क के कई हिस्सों में निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन मूसाखेड़ी और पिपल्याहाना क्षेत्र में बाधक मकानों के कारण काम लगातार रुका हुआ था।
प्रशासन का कहना है कि बाधक निर्माण हटने के बाद सड़क निर्माण को आगे बढ़ाया जा सकेगा। पिछले सप्ताह अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर रहवासियों से चर्चा की थी और जिन्हें वैकल्पिक आवास आवंटित हो चुका है, उन्हें जल्द शिफ्ट होने के लिए कहा गया था।
कार्रवाई में भारी पुलिस बल और मशीनरी तैनात
कार्रवाई के दौरान नगर निगम और प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और निगम कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया गया। निर्माण हटाने के लिए पोकलेन, जेसीबी और अन्य वाहन लगाए गए।
टीन शेड, चद्दर से बने ढांचे और सड़क की प्रस्तावित लाइन में आ रहे पक्के निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन का फोकस पहले उन निर्माणों को हटाने पर रहा, जिनके रहवासियों को वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराया जा चुका है।
अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान भारी हंगामा
प्रशासन की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब स्थानीय लोगों ने बुलडोजर कार्रवाई का कड़ा विरोध शुरू कर दिया।
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती और महिलाओं सहित खबर लिखे जाने तक कुल 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस कस्टडी में आई युवती ने प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है, 'गरीबों के झोपड़े तोड़े जा रहे हैं और अमीरों की बिल्डिंगों को छोड़ दिया गया है।
जब हम इसका विरोध करने और वीडियो बनाने लगे, तो एक पुलिस अधिकारी ने मेरा फोन छीन लिया और मेरे साथ मारपीट की कोशिश की।'
हंगामे की कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों और कैमरामैन को भी पुलिस बल द्वारा फोटो वीडियो कवरेज करने से रोका गया।
कार्रवाई का लगातार विरोध करने पर पुलिस ने युवती, महिलाओं और युवकों समेत 9 लोगों को हिरासत में ले लिया है। मौके पर उपजे तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। और पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी किन धाराओं में और किस विशेष आरोप में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी पुलिस के आधिकारिक बयान के बाद स्पष्ट होगी।
रहवासियों को वैकल्पिक आवास देने की व्यवस्था
प्रशासन के अनुसार जिन पात्र रहवासियों का नगर निगम की आवासीय योजना में आवंटन हो चुका है, उन्हें शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं जिन परिवारों की आवास संबंधी प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, उन्हें औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर निगम की ओर से पहले बताया गया था कि कई प्रभावित परिवारों को मल्टियों में फ्लैट आवंटित हो चुके हैं।
45 मीटर चौड़ी सड़क से बदलेगी कनेक्टिविटी
मास्टर प्लान में आरई-2 की चौड़ाई 45 मीटर प्रस्तावित है। सड़क पूरी होने के बाद कनाड़िया रोड, बिचौली हप्सी, बिचौली मर्दाना, पिपल्याहाना, नेमावर रोड और नायता मुंडला जैसे क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इस मार्ग के चालू होने से बायपास और पूर्वी रिंग रोड पर यातायात का दबाव कम करने में भी मदद मिल सकती है।
55 करोड़ खर्च, अब निर्माण शुरू कराने की तैयारी
नगर निगम इस हिस्से पर अब तक करीब 55 करोड़ रुपए खर्च कर चुका है। निर्माण की बाधाएं हटने के बाद संबंधित एजेंसी को सड़क निर्माण का काम दोबारा गति देने के निर्देश दिए गए हैं।
हालांकि आरई-2 का पूरा मार्ग एक साथ तैयार होने में अभी अन्य हिस्सों की स्थिति भी महत्वपूर्ण रहेगी। भूरी टेकरी से आगे आईडीए के हिस्से का काम भी परियोजना की समग्र कनेक्टिविटी से जुड़ा है।
कार्रवाई के बाद अब अगला फोकस सड़क निर्माण
269 बाधक निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया आरई-2 के लिए बड़ा कदम मानी जा रही है। अब प्रशासन और नगर निगम के सामने चुनौती यह है कि हटाए गए हिस्से पर सड़क निर्माण बिना देरी के शुरू किया जाए, ताकि तीन साल से अटकी कनेक्टिविटी जमीन पर नजर आए।
फिलहाल कार्रवाई के बाद आरई-2 का महत्वपूर्ण हिस्सा निर्माण के लिए उपलब्ध होने लगा है, लेकिन गिरफ्तारियों के बाद पुनर्वास और कानून-व्यवस्था से जुड़े पहलुओं पर भी नजर रहेगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

यूथ कॉन्क्लेव में जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा:पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!