मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत: वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मौसम के बदलते मिजाज के बीच सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
मानसून की विदाई के बाद आसमान साफ होने से जहां दिन में धूप तेज महसूस हो रही है, वहीं रात और सुबह के तापमान में गिरावट आने लगी है।
शरीर पर पड़ रहा असर
सुबह और शाम के तापमान में बढ़ते अंतर का असर शरीर पर पड़ रहा असर है।
विशेषज्ञों के मुताबिक बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों को इस दौरान खानपान और दिनचर्या को लेकर खास सावधानी बरतनी चाहिए।
दिन में धूप, रात में बढ़ रही ठंडक
पर्यावरण विशेषज्ञ अजय गडीकर के मुताबिक मानसून की विदाई के बाद आसमान से बादल हट गए हैं।
ऐसे में दिन के समय सूर्य की सीधी किरणों के कारण गर्मी अधिक महसूस होती है।
वहीं रात में तापमान गिरने से ठंडक बढ़ने लगी है। सुबह से शाम तक तापमान में अंतर बढ़ने के कारण शरीर को बदलते मौसम के अनुरूप ढलने में समय लग सकता है।
वायरल ने बढ़ाई गले और पेट की परेशानी
डॉ. धर्मेंद्र झवर के अनुसार इस मौसम में वायरल संक्रमण के मरीजों में गले में खराश, गले में दर्द, स्वाद कम महसूस होना, पेट दर्द और कमजोरी जैसी शिकायतें देखने को मिल रही हैं।
डायबिटीज, अस्थमा और एलर्जी से पीड़ित लोगों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
गंभीर मामलों में ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर अस्पताल में भर्ती की जरूरत भी पड़ सकती है।
वायरल संक्रमण की स्थिति में घर में मास्क पहनने और गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करने की सलाह दी गई है।
श्राद्ध में तला-मीठा बढ़ा सकता है परेशानी
श्राद्ध पक्ष में कई घरों में कचौरी, समोसा, पूरी, भजिए, खीर और मिठाइयों का सेवन बढ़ जाता है। कई बार बचा हुआ भोजन अगले दिन भी खाया जाता है।
इसके अलावा अलग-अलग घरों में जाने पर प्रसाद के रूप में मिठाइयां भी मिलती हैं।
लगातार तला-भुना और ज्यादा मीठा खाने से खासकर डायबिटीज और हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि पारंपरिक भोजन के साथ थाली में सलाद और मौसमी फलों को भी शामिल करना चाहिए।
फिलहाल बाहर के खाने से दूरी बेहतर
बदलते मौसम में डॉक्टरों ने ज्यादा तेल वाली चीजों, खटाई, दही, लस्सी और बाहर के बने भोजन से फिलहाल दूरी रखने की सलाह दी है।
अदरक, काली मिर्च और तुलसी से बनी चाय या काढ़े का सेवन भी किया जा सकता है।
हालांकि किसी बीमारी या विशेष स्वास्थ्य स्थिति वाले व्यक्ति को अपनी डाइट में बदलाव डॉक्टर की सलाह के अनुसार करना चाहिए।
सूर्य नमस्कार और प्राणायाम से करें दिन की शुरुआत
योग एक्सपर्ट अनुराग शर्मा के अनुसार बदलते मौसम में नियमित योग शरीर को सक्रिय रखने में मदद कर सकता है।
समय कम होने पर सूर्य नमस्कार और प्राणायाम को रोजाना की दिनचर्या में शामिल किया जा सकता है।
बदलते तापमान के बीच पर्याप्त पानी पीना, संतुलित भोजन लेना, मौसम के अनुसार कपड़े पहनना और पर्याप्त आराम करना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा:पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!