कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची: पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एबी बायपास रोड स्थित पुमार्थ सेरेनिटी टाउनशिप में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। कचरा वाहन की चपेट में आने से 10 साल की बच्ची घायल हो गई।
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
हादसा मांगलिया क्षेत्र के मुंडला बाग इलाके में हुआ। घटना का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।
कचरा लेने पहुंचा था वाहन
पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम कचरा वाहन मुंडला बाग क्षेत्र में कचरा एकत्र करने पहुंचा था।
इसी दौरान बच्ची वाहन की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि हादसे में वाहन का पहिया बच्ची के पैर पर चढ़ गया।
सीसीटीवी फुटेज में वाहन और बच्ची के बीच हुई टक्कर का दृश्य दिखाई देने की बात सामने आई है।
हादसे के तुरंत बाद परिजन घायल बच्ची को इलाज के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।
ड्राइवर के खिलाफ शिकायत
घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने मांगलिया चौकी पहुंचकर कचरा वाहन के ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर कार्रवाई शुरू की है।
पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
हादसे के वायरल सीसीटीवी के बाद टाउनशिप में सुरक्षा और कचरा वाहनों की आवाजाही को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!