नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन: निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर इंदौर नगर निगम के सफाईकर्मियों का आंदोलन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
सुबह से बड़ी संख्या में कर्मचारी निगम मुख्यालय के बाहर पहुंच गए और गेट के सामने बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, वे प्रदर्शन से पीछे नहीं हटेंगे।
सोमवार से शुरू हुआ यह प्रदर्शन मंगलवार को तेज हो गया। कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय के प्रवेश द्वार के सामने बैठकर विरोध जताया। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए निगम मुख्यालय के बाहर माहौल गरम रहा।
सोमवार को भी दिनभर चला था प्रदर्शन
सफाईकर्मियों ने सोमवार को वाल्मीकि सेना के नेतृत्व में आंदोलन शुरू किया था। कर्मचारी दिनभर निगम मुख्यालय के बाहर डटे रहे।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यालय के गेट पर चूड़ियां फेंककर विरोध जताया था।
आज अलग संगठनों ने संभाला मोर्चा
मंगलवार को सफाईकर्मियों के अलग-अलग संगठनों ने प्रदर्शन का आह्वान किया। सुबह से कर्मचारी निगम मुख्यालय पहुंचने लगे और गेट के बाहर बैठ गए।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सफाईकर्मी लंबे समय से अपनी सेवाओं को नियमित किए जाने सहित अन्य मांगें उठा रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं। उनका कहना है कि जब तक निगम प्रशासन की ओर से उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
कर्मचारियों के लगातार दो दिन से प्रदर्शन के चलते अब निगम प्रशासन के सामने आंदोलन को समाप्त कराने और कर्मचारियों की मांगों पर बातचीत कर समाधान निकालने की चुनौती है।
संबंधित समाचार

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी:कंक्रीट के जंगलों में खो गईं संझा माता, मालवा-निमाड़ के आंगनों से विदा होती एक साझी संस्कृति

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा:पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!