जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा: पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी लाल परेड मैदान में आयोजित CM Youth Conclave-2026 में जुबिन नौटियाल की परफॉर्मेंस के दौरान जमकर हंगामा हो गया।
कार्यक्रम में एंट्री को लेकर कुछ छात्र बैरिकेड पर चढ़कर अंदर जाने की कोशिश करने लगे।
पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प
पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देखते ही देखते स्थिति धक्का-मुक्की और झड़प तक पहुंच गई।
छात्रों ने पुलिस से बहस की और मौके पर रखी कुर्सियां फेंकने की बात भी सामने आई। कुछ लोगों द्वारा धूल फेंकने की भी जानकारी है।
बैरिकेड पर चढ़कर अंदर जाने लगे छात्र
जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति शुरू होते ही बड़ी संख्या में छात्र कार्यक्रम स्थल के अंदर जाने की कोशिश करने लगे।
भीड़ में कुछ छात्र बैरिकेड पर चढ़ गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें नीचे उतारने और आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की।
इसी दौरान छात्रों और पुलिस के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
भीड़ में छात्रा दबने की भी बात
हंगामे के दौरान भीड़ में एक छात्रा के दबने की बात सामने आई। स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में पुलिसकर्मियों और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की हुई।
आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मियों ने छात्रों को थप्पड़ भी मारे। वहीं, छात्रों की ओर से भी पुलिस के साथ बहस और कुर्सियां फेंके जाने की बात सामने आई है।
हंगामे के कारण कुछ समय के लिए कार्यक्रम स्थल पर तनाव की स्थिति बन गई।
बीजेपी नेताओं ने संभाला मोर्चा
विवाद बढ़ने के बाद मौके पर मौजूद बीजेपी नेताओं ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पीछे हटने के लिए कहा।
इसके बाद पुलिस बल को पीछे बुलाया गया और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। कुछ देर बाद माहौल सामान्य हुआ और कार्यक्रम आगे जारी रहा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसी कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करते हुए 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
हालांकि, कार्यक्रम के दौरान जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति के समय हुआ पुलिस-छात्र विवाद कॉन्क्लेव का प्रमुख घटनाक्रम बन गया।
संबंधित समाचार

भाजपा नेता ने की आत्महत्या:दुकान में लगाई फांसी; सुसाइड नोट में किया बड़ा खुलासा

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी:कंक्रीट के जंगलों में खो गईं संझा माता, मालवा-निमाड़ के आंगनों से विदा होती एक साझी संस्कृति

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!