16 वर्षीय छात्र की मौत: स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर की श्रीकृष्ण कॉलोनी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।
कक्षा 10वीं में पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र विधान कुशवाहा की स्कूल बस में सवार होने से पहले अचानक तबीयत बिगड़ने और जमीन पर गिरने के बाद मौत हो गई।
मां के सामने अचानक जमीन पर गिरा
परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, विधान रोज की तरह सोमवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। उसकी मां आशा उसे अंकपात रोड तक छोड़ने आई थीं।
सड़क पर गिर पड़ा विधान
स्कूल बस कुछ दूरी पर रुकी थी। बस तक पहुंचने के लिए विधान दौड़कर जा रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर गिर पड़ा।
घटना को देखकर आसपास मौजूद लोग और परिजन तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े।
मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही
उसे बिना देरी किए निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट/अचानक हृदयाघात बताई गई है।
15 साल पहले मां को खोया था
विधान के जीवन की कहानी भी भावुक कर देने वाली है। करीब 15 वर्ष पहले उसकी मां कविता का निधन हो गया था।
उस समय विधान बहुत छोटा था। निधन से पहले कविता ने अपने दूधमुंहे बेटे की जिम्मेदारी उसके जेठ संजय कुशवाहा और जेठानी आशा को सौंप दी थी।
संजय और आशा की अपनी कोई संतान नहीं थी। उन्होंने विधान को बेटे की तरह पाला और उसे हर खुशी देने की कोशिश की।
परिवार में वह इकलौता बेटा और सभी का लाडला था। ऐसे में उसकी अचानक मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
पढ़ाई के साथ खेलों में भी था आगे
विधान पढ़ाई में अच्छा होने के साथ खेलों में भी सक्रिय था। वह टेबल टेनिस और दौड़ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेता था और कई प्रतियोगिताओं में पुरस्कार भी हासिल कर चुका था।
उसकी अचानक मौत की खबर से स्कूल के शिक्षक, सहपाठी और कॉलोनी के लोग भी गमगीन हैं।
वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद गजेंद्र हिरवे के अनुसार, विधान पढ़ाई और खेलकूद दोनों में प्रतिभाशाली था और मोहल्ले में उसकी अच्छी पहचान थी।
सोमवार दोपहर परिवार और परिचितों की मौजूदगी में विधान का अंतिम संस्कार किया गया।
परिवार के इकलौते बेटे को खोने के बाद कुशवाहा परिवार में मातम पसरा हुआ है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

यूथ कॉन्क्लेव में जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा:पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!