धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके: धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोमवार रात आईटी पार्क चौराहे के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर चल रही एक कार अचानक आग की लपटों में घिर गई।
कार से तेज धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया। बोनट खोलकर देखने पर अंदर आग भड़कती नजर आई। खतरा भांपते हुए कार में सवार तीनों लोग तत्काल नीचे उतरे और सुरक्षित दूरी पर चले गए।
कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार धू-धूकर जलती रही और इस दौरान जोरदार धमाकों की आवाज भी सुनाई दी।
सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
बुरहानपुर लौटते समय रास्ते में लगी आग
कार मालिक दीपक पिता घनश्याम दौलतानी, निवासी बुरहानपुर के अनुसार वे अपने दोस्तों राहुल साधवानी और आनंद के साथ बैंक संबंधी काम से इंदौर आए थे। दिनभर काम पूरा करने के बाद तीनों खाना खाकर कार से बुरहानपुर लौट रहे थे।
भंवरकुआं क्षेत्र में तक्षशिला परिसर के सामने पहुंचते ही कार से अचानक धुआं निकलने लगा। दीपक ने तुरंत वाहन सड़क किनारे रोका और बोनट खोलकर देखा तो आग लगी हुई थी।
आग तेजी से बढ़ती देख तीनों लोग कार से बाहर निकल गए और कुछ दूरी पर जाकर पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
देखते ही देखते पूरी कार आग के हवाले
दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही आग ने कार के अगले हिस्से से पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी देर तक जलती रही और बीच-बीच में धमाके होते रहे, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। दमकलकर्मियों ने पहुंचकर आग बुझाई और आसपास के इलाके को सुरक्षित किया।
शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्रारंभिक जांच में कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। गनीमत रही कि कार में सवार तीनों लोग समय रहते बाहर निकल आए। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
समय रहते बाहर निकलने से टला बड़ा हादसा
चलती कार में अचानक आग लगने और उसके बाद हुए धमाकों ने कुछ देर के लिए सड़क पर दहशत का माहौल बना दिया।
यदि चालक समय रहते वाहन नहीं रोकता और तीनों सवार बाहर नहीं निकलते, तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग घटना की जानकारी जुटा रहे हैं।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा:पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!