अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त: सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध कॉलोनियां बसाने वालों के खिलाफ प्रशासन अब अभियान तेज करने की तैयारी में है।
सरकारी जमीन पर कब्जा करने, उसे बेचने या अवैध निर्माण कर कॉलोनी विकसित करने वालों पर कार्रवाई के साथ-साथ दोबारा कब्जा रोकने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की तय की जाएगी।
सोमवार को हुई टीएल बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने और अवैध कॉलोनियों के विकास पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए।
कब्जा हटाने के बाद दोबारा अतिक्रमण नहीं होने देने के निर्देश
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कार्रवाई के बाद उसी जमीन पर फिर से कब्जा न हो।
अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में IDA सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
CM हेल्पलाइन की शिकायतों पर भी सख्ती
बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सिर्फ शिकायत बंद कर देना उसका समाधान नहीं माना जाएगा।
आवेदक को संतुष्टिपूर्ण समाधान मिलना जरूरी है। रैंडम आधार पर पांच मामलों की जांच में लापरवाही सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
फायर सेफ्टी की नियमित जांच होगी
कलेक्टर ने सार्वजनिक और संवेदनशील स्थानों पर फायर सेफ्टी व्यवस्था की नियमित जांच करने के भी निर्देश दिए।
अधिकारियों को ऐसे स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की स्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया।
IDA अधिकारी का 5 दिन का वेतन काटने के निर्देश
IDA से जुड़ी एक शिकायत के निराकरण में लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर ने संपदा अधिकारी और संपदा अधिकारी वर्ग-2 का पांच दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
इसके अलावा अंत्यावसायी विकास निगम की सहायक ग्रेड-3 को शोकाज नोटिस देने के निर्देश दिए गए।
राशन कार्ड से संबंधित शिकायत में जांच कर दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया।
वहीं नामांतरण की शिकायत के निराकरण में लापरवाही पर भी विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए।
छात्र के आवास भत्ते की शिकायत पर भी कार्रवाई
कृषि महाविद्यालय में एक छात्र के आवास भत्ते से जुड़ी शिकायत के निराकरण में लापरवाही सामने आने पर संबंधित L-1 अधिकारी को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
टीएल बैठक में सरकारी जमीन, अवैध कॉलोनियों और लंबित शिकायतों को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अब केवल कार्रवाई दिखाना नहीं, बल्कि उसके बाद की स्थिति की निगरानी और शिकायतों का वास्तविक समाधान भी अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी।
संबंधित समाचार

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!