बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी: 50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में कॉलोनाइजर और बिल्डरों पर बंधक भूखंडों को बेचकर खरीदारों से लाखों रुपये वसूलने का गंभीर आरोप लगा है।
जानकारी छिपाकर रजिस्ट्री कराई
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि श्रीनाथ टाउनशिप में भूखंड पहले से बंधक होने की जानकारी छिपाकर उनकी रजिस्ट्री कराई गई और खरीदारों से पूरी रकम ले ली गई।
चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
शिकायत और दस्तावेजों की जांच के बाद लसूड़िया पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और षड्यंत्र की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
प्लॉट खरीदने के बाद सामने आई हकीकत
पुलिस के मुताबिक, महादेव सहारा, रुचि सोया गेट के पास रहने वाले नीलेश जैन, हीरामनी जैन, जगमोहन भदौरिया, अवनीश भदौरिया, रामेश्वर सिंह सहित अन्य लोगों ने शिकायत की थी।
खरीदारों से पूरी रकम ले ली गई
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने ग्राम ढाबली स्थित श्रीनाथ टाउनशिप में अलग-अलग आकार के भूखंड खरीदे थे।
आरोप है कि प्लॉट बेचते समय उन्हें यह जानकारी नहीं दी गई कि टाउनशिप के भूखंड नियमानुसार बंधक हैं।
इसके बावजूद खरीदारों से प्लॉट की पूरी कीमत वसूल की गई और उनके नाम रजिस्ट्री भी करा दी गई।
दस्तावेजों की जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
शिकायत मिलने के बाद लसूड़िया पुलिस ने शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की।
जांच में शिकायतों में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद 5 अक्टूबर 2026 को चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस ने प्रकाश वर्मा निवासी कासाग्रीन टाउनशिप, राजाराम सुमन, मधु सुमन निवासी ग्राम बारौली, टोल नाके के पास और राकेश सुमन निवासी कासाग्रीन टाउनशिप के खिलाफ धारा 420 और 34 के तहत कार्रवाई की है।
50 से अधिक प्लॉट जांच के दायरे में
पुलिस की शुरुआती पड़ताल में टाउनशिप के 50 से अधिक भूखंडों को लेकर इसी तरह की शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है।
इन भूखंडों का क्षेत्रफल करीब 1200 से 5000 वर्गफीट तक बताया गया है। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने अपनी जीवनभर की बचत लगाकर जमीन खरीदी थी।
रजिस्ट्री और भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी उन्हें भूखंड का अपेक्षित लाभ नहीं मिल सका।
पुलिस जुटा रही अन्य भूखंडों की जानकारी
मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस शिकायतकर्ताओं से मिले दस्तावेजों के साथ टाउनशिप के अन्य भूखंडों की स्थिति की भी जानकारी जुटा रही है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कितने भूखंड बंधक थे और उनमें से कितने को खरीदारों को बेचे जाने की शिकायत सामने आई है।
संबंधित समाचार

भाजपा नेता ने की आत्महत्या:दुकान में लगाई फांसी; सुसाइड नोट में किया बड़ा खुलासा

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी:कंक्रीट के जंगलों में खो गईं संझा माता, मालवा-निमाड़ के आंगनों से विदा होती एक साझी संस्कृति

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा:पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!