किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे: MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को लाल परेड मैदान में आयोजित CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा। इसी के तहत अगले साल MPPSC की दो परीक्षाएं कराई जाएंगी। इनमें एक नियमित परीक्षा के अलावा रोजगारपरक विशेष परीक्षा भी होगी।
मुख्यमंत्री ने रिसर्च करने वाले विद्यार्थियों की मासिक सहायता राशि 16 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए करने की घोषणा की।
इसके अलावा स्टार्टअप और नए आइडिया को बढ़ावा देने के लिए 5 करोड़ रुपए का आइडिया फंड बनाने, सभी सरकारी कॉलेजों में AI लैब शुरू करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिलास्तर पर नि:शुल्क कोचिंग शुरू करने की बात कही।
कॉन्क्लेव में करीब 20 हजार युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में युवाओं ने मुख्यमंत्री से रोजगार, AI, स्टार्टअप, खेल, कृषि और भारतीय संस्कृति से जुड़े सवाल पूछे।
MPPSC की दो परीक्षाएं, एक होगी विशेष
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2027 में युवाओं के लिए MPPSC की दो परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें एक विशेष रोजगारपरक परीक्षा होगी, जिसे उन्होंने देश में अपनी तरह की पहली पहल बताया।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है। इसके लिए उद्योगों से युवाओं को जोड़ने और नए रोजगार के अवसर तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।
रिसर्च के लिए अब हर महीने 25 हजार
रिसर्च करने वाले विद्यार्थियों को अब हर महीने 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यह राशि 16 हजार रुपए थी।
इसके साथ ही प्रत्येक यूनिवर्सिटी में रिसर्च वर्क के लिए एक करोड़ रुपए का फंड उपलब्ध कराने की बात भी कही। सरकारी कॉलेजों में अत्याधुनिक सुविधाओं और AI लैब को बढ़ावा देने की योजना भी घोषित की गई।
स्टार्टअप के लिए 5 करोड़ का आइडिया फंड
AI और स्टार्टअप को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल में AI सिटी, नॉलेज सिटी और साइंस सिटी विकसित की जा रही हैं। युवाओं के नए आइडिया को आगे बढ़ाने के लिए 5 करोड़ रुपए का आइडिया फंड बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को केवल नौकरी पाने की दिशा में नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला उद्यमी बनाने पर सरकार का फोकस है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप के लिए युवाओं को पांच लाख रुपए तक का अनुदान भी दिया जा रहा है।
12 मेडिकल कॉलेज और 12 नई यूनिवर्सिटी
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 2027 में प्रदेश में 12 नए मेडिकल कॉलेज और रोजगारपरक शिक्षा के लिए 12 नई यूनिवर्सिटी खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि हर महीने एक मेडिकल कॉलेज शुरू करने की दिशा में काम किया जाएगा।
सरकार एक लाख युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने की योजना पर भी काम कर रही है। रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्लेसमेंट एजेंसी तय करने की बात भी कही गई।
हर जिले में प्रतियोगी परीक्षा की मुफ्त कोचिंग
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए जिलास्तर पर सरकारी कॉलेजों में नि:शुल्क कोचिंग शुरू करने की घोषणा की गई।
इसका उद्देश्य छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
2027 में फिर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2027 में रोजगारपरक उद्योगों पर फोकस करते हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित की जाएगी।
सरकार का लक्ष्य निवेश के साथ प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई साल में अलग-अलग क्षेत्रों में प्रदेश में करीब 85 हजार नौकरियां दी गई हैं।
AI से लेकर IT पार्क तक पर फोकस
युवाओं के AI और स्टार्टअप से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नई तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने भोपाल में AI सिटी, नॉलेज सिटी और साइंस सिटी के साथ इंदौर, रीवा और उज्जैन में IT पार्क विकसित करने की बात कही। ग्वालियर में देश का बड़ा टेलीकॉम हब विकसित करने की योजना भी बताई।
खेल को स्कूलों में विषय बनाया, 230 विधानसभा क्षेत्रों में मैदान
खेलों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। खेल को स्कूलों में एक विषय के रूप में शामिल किया गया है।
भोपाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर का बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2027 के युवा वर्ष में खेलों को टॉप प्रायोरिटी में रखा जाएगा।
युवाओं से सवाल-जवाब में संस्कृति और रोजगार पर चर्चा
सरोजनी नायडू कॉलेज की छात्रा अपर्णा ने सोशल मीडिया के दौर में भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रहने को लेकर सवाल किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक और रोजगार के अवसरों के साथ अपनी संस्कृति और प्रकृति से जुड़ाव बनाए रखना जरूरी है।
उज्जैन में सिंहस्थ के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं के प्रबंधन के लिए AI और नई तकनीक के इस्तेमाल की बात भी उन्होंने कही।
कृषि क्षेत्र से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेत से लेकर फूड प्रोसेसिंग तक पूरी वैल्यू चेन विकसित करने पर काम कर रही है।
उन्होंने ड्रैगन फ्रूट, मशरूम, ऑर्गेनिक और कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए संभावनाएं बताईं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की विकास यात्रा में युवा केवल भागीदार नहीं, बल्कि विकास के प्रमुख नेतृत्वकर्ता होंगे।
संबंधित समाचार

भाजपा नेता ने की आत्महत्या:दुकान में लगाई फांसी; सुसाइड नोट में किया बड़ा खुलासा

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी:कंक्रीट के जंगलों में खो गईं संझा माता, मालवा-निमाड़ के आंगनों से विदा होती एक साझी संस्कृति

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा:पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!