पांच दिवसीय विचार मंथन का श्रीगणेश, नवाचार आधारित: खेती और टिकाऊ कृषि प्रणालियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता
KHULASA FIRST
संवाददाता

ब्रिक्स देशों का सम्मेलन
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ब्रिक्स देशों के सामने अब केवल उत्पादन बढ़ाने की चुनौती नहीं है, बल्कि जलवायु परिवर्तन, जलसंकट, उर्वरक आपूर्ति, खाद्य गुणवत्ता पोषण और कीमतों में उतार-चढ़ाव और टिकाऊ कृषि को लेकर साझा रणनीति बनाने की जरूरत है।
भारत अपनी अध्यक्षता में कृषि व्यापार और खाद्य सुरक्षा को नया आयाम देने की कोशिश कर रहा है। इसी के तहत कल यहां ब्रिक्स देश ने पांच दिवसीय विचार मंथन का श्री गणेश किया।
इस आयोजन का केंद्र बिंदु खाद्य सुरक्षा, स्मार्ट फार्मिंग, वैश्विक कृषि व्यापार और किसान कल्याण है। भारत इसे ग्लोबल साउथ के कृषि सहयोग को मजबूत करने के के लिए पूरी ताकत लगा रहा है। ब्रिक्स देशों और साझेदार राष्ट्रों के पास दुनिया की बड़ी आबादी के पास खेती किसानी और खाद्य उत्पादन की बड़ी क्षमता है।
इंदौर की बैठक के निष्कर्ष इस कारण से वैश्विक कृषि नीति को प्रभावित कर सकते हैं। इंदौर में शुरू हुई पांच दिवसीय बैठक के पहले दिन खाद्य सुरक्षा, जलवायु-सहिष्णु कृषि, स्मार्ट फार्मिंग और किसान कल्याण जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।
21 देशों के प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग ले रहे हैं और इसे वैश्विक कृषि सहयोग के लिए महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है। बैठक में कृषि क्षेत्र पर बढ़ते जलवायु संकट, खाद्य आपूर्ति की चुनौतियों, डिजिटल तकनीक के उपयोग और कृषि व्यापार को अधिक समावेशी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
भारत ने ब्रिक्स मंच के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने, नवाचार आधारित खेती और टिकाऊ कृषि प्रणालियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
आज दूसरे दिन कृषि में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल समाधान, कृषि मूल्य शृंखला, मृदा स्वास्थ्य और छोटे किसानों की चुनौतियों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलन का समापन 12-13 जून को होगा।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव (अंतरराष्ट्रीय सहयोग) अजीत कुमार साहू ने पत्रकारों को बताया कि इनमें कृषि पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव और कृषि क्षेत्र के लिए वित्तपोषण जैसे मुद्दे शामिल हैं।
साहू ने कहा कि ब्रिक्स देशों में दुनिया की लगभग आधी आबादी रहती है, जिससे खाद्य सुरक्षा एक साझा चिंता का महत्वपूर्ण क्षेत्र बन जाता है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देशों में दुनिया की लगभग आधी आबादी रहती है, इसलिए इन देशों में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना और भविष्य में इसे बनाए रखना चर्चा का एक महत्वपूर्ण साझा विषय है।
भारत की अध्यक्षता में आयोजित चर्चा के पहले दौर में ब्रिक्स देशों के अधिकारियों ने भाग लिया। कृषि विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा, कृषि पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव और कृषि सहयोग को मजबूत करना जैसे मुद्दे उन प्रमुख विषयों में शामिल हैं, जिन पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
बैठक में ब्रिक्स देशों के कृषि क्षेत्र में आम मुद्दों पर चर्चा की जा रही है, ताकि सहयोग को बढ़ाया जा सके और किसानों द्वारा सामना की जाने वाली समस्याओं का संयुक्त रूप से समाधान किया जा सके।
साहू ने बताया कि कृषि, खाद्य सुरक्षा और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करती है, इसलिए कृषि विकास आवश्यक है। इस बैठक में कृषि प्रौद्योगिकी के आदान-प्रदान और ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के तरीकों पर भी चर्चा हो रही है।
साहू के अनुसार, कृषि कार्य समूह के चार सत्रों के तहत लगभग आठ बैठकें पहले ही आयोजित की जा चुकी हैं, जबकि इंदौर में शुरू हुआ पांचवां सत्र व्यक्तिगत रूप से आयोजित किया जा रहा है।
कृषि कार्य समूह 11 जून तक अपनी चर्चा जारी रखेगा। साहू ने बताया कि ब्रिक्स और साझेदार देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक 12 और 13 जून को होने वाली है। इससे पहले दिन में कृषि और किसान कल्याण विभाग के सचिव आतिश चंद्र ने सम्मेलन के उद्घाटन सत्र का नेतृत्व किया।
अधिकारियों ने बताया कि पांच दिवसीय इस कार्यक्रम के दौरान खाद्य सुरक्षा, किसान कल्याण, पोषण, जलवायु अनुकूल स्मार्ट कृषि, अंतरराष्ट्रीय कृषि व्यापार, आपूर्ति शृंखला, डिजिटल कृषि, अनुसंधान, ज्ञान साझाकरण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और रोबोटिक्स जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।
भाग लेने वाले देशों के कृषि मंत्रियों द्वारा प्रमुख मुद्दों पर आम सहमति बनने के बाद एक संयुक्त घोषणा जारी किए जाने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय मामलों की जानकार बताते हैं कि इस सम्मेलन को खाद्य सुरक्षा, कृषि व्यापार और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ब्रिक्स देशों के बीच बढ़ते सहयोग का महत्वपूर्ण अवसर है।
ब्रिक्स को कुछ कूटनीतिज्ञ उभरती बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था का आधार मानते हैं, जबकि कुछ इसे पश्चिमी प्रभाव के विरुद्ध एक राजनीतिक मंच के रूप में देखते हैं। वास्तविकता इन दोनों दृष्टिकोणों के बीच है।
ब्रिक्स अभी भी विकसित हो रहा एक ऐसा समूह है, जो वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था में अपनी भूमिका लगातार बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।
संबंधित समाचार

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

मोमोज खिलाते-खिलाते हिंदू युवतियों को फंसाने लगा जिहादी:इंस्टाग्राम आईडी मांगकर दोस्ती करने का आरोप

स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग:एमवाय चूहाकांड व बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर जयस ने खोला मोर्चा

करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा:फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट से करते थे; क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को पकड़ा

36 हजार फीट पर कम हुआ इंजन का ऑयल प्रेशर:अबू धाबी जा रही फ्लाइट यहां लौटी; एक इंजन पर लैंडिंग

रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ:तीनों सेनाओं के जवानों को मिलेगा फायदा; कार्यपरिषद ने लिया फैसला

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर:दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; महापौर ने शहरवासियों को किया समर्पित

सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं:रेलवे के विकास कार्यों की समीक्षा कर सांसद लालवानी ने दिए निर्देश

दिल्ली बिल्डिंग हादसा:एमपी के एक और छात्र की मौत; 19 साल के अक्षत ने गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम

अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी:‘तेरे बेटे को सांप काट लेगा’; दरगाह के बाबा ने पूजा के नाम पर ऐंठे रुपए

लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन:लिपिक निलंबित; दो अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश

30 के करीब मौत का दावा:जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार; कलेक्टर-एसपी पर कभी भी गिर सकती है गाज?

गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग:भारत रक्षा मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन; पहचान सत्यापन, महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी पर दिया जोर

बड़ा निवेश प्लान:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने दुनिया के निवेशकों को दिया न्योता; युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद:बच्ची की तबीयत बिगड़ी; फूड इंस्पेक्टर बताकर राहुल के फोन से उठे सवाल

मोहन की लीला न्यारी:जन्माष्टमी और सियासी हांडी; भागीरथपुरा से विदिशा, दतिया, ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड तक फोड़ी सियासी हांडी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!