खबर
Top News

दिल्ली बिल्डिंग हादसा: एमपी के एक और छात्र की मौत; 19 साल के अक्षत ने गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 सितंबर 2026, 4:07 pm
शेयर करें:
दिल्ली बिल्डिंग हादसा

खुलासा फर्स्ट, कटनी।
दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन में रविवार को हुए इमारत हादसे में कटनी के एक छात्र की भी मौत हो गई। मृतक की पहचान दुबे कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय अक्षत यादव के रूप में हुई है।

एमपी के दो छात्रों की मौत
अक्षत दिल्ली में रहकर दिल्ली यूनिवर्सिटी से B.Com की पढ़ाई कर रहा था। बता दें कि इस हादसे में देवास के भी एक छात्र की मौत की जानकारी सामने आई है।

हादसे की खबर मिलते ही दिल्ली रवाना हुआ परिवार
घटना की जानकारी मिलते ही कटनी स्थित अक्षत के घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार तत्काल दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहां पहुंचने के बाद परिजनों ने अक्षत के शव की पहचान की।

परिजनों के मुताबिक, शव को सड़क मार्ग से कटनी लाया जा रहा है और मंगलवार सुबह उसके घर पहुंचने की संभावना है।

इमारत गिरने के दौरान मलबे में दबा था अक्षत
जानकारी के अनुसार रविवार को सत्य निकेतन में करीब 40 साल पुरानी इमारत अचानक ढह गई थी। हादसे के दौरान अक्षत भी इसकी चपेट में आ गया और मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

रेस्क्यू के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

हादसे में अब तक 6 मौतें
रविवार को हुए इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। राहत और बचाव अभियान जारी और अब तक मलबे से कई लोगों को बाहर निकाला भी जा चुका है।

अक्षत की मौत से दुबे कॉलोनी में शोक
अक्षत की मौत की खबर सामने आने के बाद दुबे कॉलोनी स्थित उसके घर पर लोगों और पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दिल्ली में उच्च शिक्षा हासिल कर बेहतर भविष्य का सपना देख रहे 19 वर्षीय अक्षत की अचानक मौत ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।

जिस उम्र में वह अपने करियर की नींव मजबूत करने में जुटा था, उसी उम्र में एक हादसे ने परिवार से उसका बेटा छीन लिया। अक्षत का शव मंगलवार सुबह कटनी पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

संबंधित समाचार

रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ
Top News

रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ:तीनों सेनाओं के जवानों को मिलेगा फायदा; कार्यपरिषद ने लिया फैसला

4 minutes ago
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर
Top News

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर:दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; महापौर ने शहरवासियों को किया समर्पित

14 minutes ago
सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं
Top News

सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं:रेलवे के विकास कार्यों की समीक्षा कर सांसद लालवानी ने दिए निर्देश

18 minutes ago
अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी
Top News

अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी:‘तेरे बेटे को सांप काट लेगा’; दरगाह के बाबा ने पूजा के नाम पर ऐंठे रुपए

20 minutes ago
लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन
Top News

लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन:लिपिक निलंबित; दो अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश

29 minutes ago
30 के करीब मौत का दावा
Top News

30 के करीब मौत का दावा:जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार; कलेक्टर-एसपी पर कभी भी गिर सकती है गाज?

36 minutes ago
गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
Top News

गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग:भारत रक्षा मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन; पहचान सत्यापन, महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी पर दिया जोर

38 minutes ago
बड़ा निवेश प्लान
Top News

बड़ा निवेश प्लान:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने दुनिया के निवेशकों को दिया न्योता; युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

39 minutes ago
अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद
Top News

अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद:बच्ची की तबीयत बिगड़ी; फूड इंस्पेक्टर बताकर राहुल के फोन से उठे सवाल

about 1 hour ago
मोहन की लीला न्यारी
Top News

मोहन की लीला न्यारी:जन्माष्टमी और सियासी हांडी; भागीरथपुरा से विदिशा, दतिया, ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड तक फोड़ी सियासी हांडी

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मौतों का आंकड़ा 22 पहुंचा; 112 अस्पताल में, ठेकेदार समेत 30 पर FIR, 10 गिरफ्तार

about 1 hour ago
आ रहे हैं महाराजाधिराज
Top News

आ रहे हैं महाराजाधिराज:राजा महाकाल की अगवानी में दुल्हन-सी सजी अवंतिकापुरी

about 1 hour ago
60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा  का दरबार
Top News

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार:आज निकलेगी राजसी सवारी; उमड़ा आस्था का सैलाब

about 1 hour ago
कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे
Top News

कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे:सरदार पटेल को बताया भारत का पहला प्रधानमंत्री; कांग्रेस बोली- नेताओं के लिए लगाएंगे इतिहास की क्लास

about 2 hours ago
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत
Top News

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत:सुबह ही दिल्ली पहुंचा था; दोपहर में गिर गई इमारत

about 2 hours ago
कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान
Top News

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान:विधायक की रिश्तेदारी वाले को इतने लाख सालाना किराया; किरायानामे में कम

about 2 hours ago
‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’
Top News

‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’:शराब-सिगरेट वाली वायरल स्टोरी ने खींचा ध्यान

about 2 hours ago
मतदाता सूची पर बड़ा सवाल
Top News

मतदाता सूची पर बड़ा सवाल:उपचुनाव स्थगित; कानून-व्यवस्था का खतरा

about 3 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन:ड्राइवर और गनमैन से होगी पूछताछ; DCP नेमप्लेट वाली कार ने बच्चे-बुजुर्ग को मारी थी टक्कर, वीडियो सामने आते ही जांच शुरू

about 3 hours ago
जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा
Top News

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!