खबर
Top News

रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ: तीनों सेनाओं के जवानों को मिलेगा फायदा; कार्यपरिषद ने लिया फैसला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 सितंबर 2026, 4:22 pm
शेयर करें:
रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) की कार्यपरिषद की बैठक में अग्निवीरों और सैन्यकर्मियों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है।

अब रिटायरमेंट के बाद अग्निवीर यदि DAVV के किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेते हैं, तो उनकी ट्यूशन फीस माफ की जाएगी।

विश्वविद्यालय का यह निर्णय तीनों सेनाओं से जुड़े जवानों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

बैठक में अग्निवीरों की फीस माफी के साथ विश्वविद्यालय से जुड़े कई अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। इनमें परफॉर्मिंग आर्ट्स का नया विभाग शुरू करना, पूर्व कुलपति की स्मृति में कक्ष/ऑडिटोरियम के नवीनीकरण और नामकरण को मंजूरी तथा गंभीर बीमारी या दिव्यांगता की स्थिति में छात्रों को मिलने वाली आर्थिक सहायता योजना की समीक्षा के लिए नई समिति का गठन शामिल है।

रिटायरमेंट के बाद पढ़ाई जारी रखने में मिलेगी राहत
कार्यपरिषद के फैसले के मुताबिक, तीनों सेनाओं में सेवा पूरी करने के बाद DAVV में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लेने वाले अग्निवीरों को ट्यूशन फीस से राहत मिलेगी। इसका उद्देश्य सैन्य सेवा के बाद युवाओं को आगे की पढ़ाई और करियर के नए अवसर उपलब्ध कराना है।

विश्वविद्यालय के इस निर्णय से अग्निवीर सेवा पूरी करने के बाद डिग्री और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपनी शैक्षणिक योग्यता बढ़ा सकेंगे।

डेढ़ करोड़ की मदद से बनेगा परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग का भवन
कुलपति राकेश सिंघई ने बताया कि विश्वविद्यालय में परफॉर्मिंग आर्ट्स का नया विभाग स्थापित किया है। इसके भवन निर्माण के लिए लॉर्ड ऑफ जैन पतालिया ट्रस्ट की ओर से करीब डेढ़ करोड़ रुपए का दान दिया गया है।

इस राशि से विभाग के भवन के एक हिस्से का निर्माण किया जाएगा। नए विभाग के जरिए संगीत, नृत्य, रंगमंच और प्रदर्शन कला से जुड़े विद्यार्थियों को अध्ययन और प्रशिक्षण के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

पूर्व कुलपति एसएम दासगुप्ता की स्मृति में होगा नामकरण
कार्यपरिषद ने विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एस.एम. दासगुप्ता की स्मृति में आईईटी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग स्थित कक्ष/ऑडिटोरियम के नवीनीकरण और नामकरण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

जानकारी के मुताबिक, आईईटी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के कुछ बैच के छात्रों ने कक्ष/ऑडिटोरियम के नवीनीकरण का प्रस्ताव रखा था। छात्रों की इच्छा के अनुसार इसे एस.एम. दासगुप्ता के नाम पर रखने के प्रस्ताव को कार्यपरिषद ने स्वीकृति दे दी।

गंभीर बीमारी और दिव्यांगता सहायता योजना की होगी समीक्षा
DAVV में गंभीर बीमारी और दिव्यांगता की स्थिति में छात्रों को आर्थिक सहायता देने की पुरानी व्यवस्था की भी समीक्षा की जाएगी। इसके लिए नई समिति का गठन किया जाएगा।

समिति मौजूदा नियमों और सहायता राशि की समीक्षा करेगी। जरूरत के अनुसार आर्थिक सहायता बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा। इसके अलावा, संभव होने पर बीमा आधारित सहायता को योजना में शामिल करने की संभावनाएं भी देखी जाएंगी।

एसी सदस्यों ने छात्र सहायता समिति को दान किया मानदेय
बैठक में विश्वविद्यालय के एसी सदस्यों ने भी छात्र हित में पहल की। सदस्यों ने बैठक में मिलने वाला अपना मानदेय छात्र विकलांगता/सहायता समिति को दान करने का निर्णय लिया।

इस पहल से मिलने वाली राशि का उपयोग जरूरतमंद छात्रों की सहायता के लिए किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि ऐसे प्रयासों से छात्र सहायता व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

संबंधित समाचार

स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग
Top News

स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग:एमवाय चूहाकांड व बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर जयस ने खोला मोर्चा

3 minutes ago
करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा
Top News

करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा:फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट से करते थे; क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को पकड़ा

4 minutes ago
36 हजार फीट पर कम हुआ इंजन का ऑयल प्रेशर
Top News

36 हजार फीट पर कम हुआ इंजन का ऑयल प्रेशर:अबू धाबी जा रही फ्लाइट यहां लौटी; एक इंजन पर लैंडिंग

5 minutes ago
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर
Top News

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर:दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; महापौर ने शहरवासियों को किया समर्पित

23 minutes ago
सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं
Top News

सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं:रेलवे के विकास कार्यों की समीक्षा कर सांसद लालवानी ने दिए निर्देश

27 minutes ago
दिल्ली बिल्डिंग हादसा
Top News

दिल्ली बिल्डिंग हादसा:एमपी के एक और छात्र की मौत; 19 साल के अक्षत ने गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम

28 minutes ago
अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी
Top News

अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी:‘तेरे बेटे को सांप काट लेगा’; दरगाह के बाबा ने पूजा के नाम पर ऐंठे रुपए

28 minutes ago
लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन
Top News

लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन:लिपिक निलंबित; दो अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश

38 minutes ago
30 के करीब मौत का दावा
Top News

30 के करीब मौत का दावा:जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार; कलेक्टर-एसपी पर कभी भी गिर सकती है गाज?

about 1 hour ago
गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
Top News

गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग:भारत रक्षा मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन; पहचान सत्यापन, महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी पर दिया जोर

about 1 hour ago
बड़ा निवेश प्लान
Top News

बड़ा निवेश प्लान:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने दुनिया के निवेशकों को दिया न्योता; युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

about 1 hour ago
अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद
Top News

अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद:बच्ची की तबीयत बिगड़ी; फूड इंस्पेक्टर बताकर राहुल के फोन से उठे सवाल

about 1 hour ago
मोहन की लीला न्यारी
Top News

मोहन की लीला न्यारी:जन्माष्टमी और सियासी हांडी; भागीरथपुरा से विदिशा, दतिया, ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड तक फोड़ी सियासी हांडी

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मौतों का आंकड़ा 22 पहुंचा; 112 अस्पताल में, ठेकेदार समेत 30 पर FIR, 10 गिरफ्तार

about 1 hour ago
आ रहे हैं महाराजाधिराज
Top News

आ रहे हैं महाराजाधिराज:राजा महाकाल की अगवानी में दुल्हन-सी सजी अवंतिकापुरी

about 1 hour ago
60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा  का दरबार
Top News

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार:आज निकलेगी राजसी सवारी; उमड़ा आस्था का सैलाब

about 2 hours ago
कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे
Top News

कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे:सरदार पटेल को बताया भारत का पहला प्रधानमंत्री; कांग्रेस बोली- नेताओं के लिए लगाएंगे इतिहास की क्लास

about 2 hours ago
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत
Top News

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत:सुबह ही दिल्ली पहुंचा था; दोपहर में गिर गई इमारत

about 2 hours ago
कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान
Top News

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान:विधायक की रिश्तेदारी वाले को इतने लाख सालाना किराया; किरायानामे में कम

about 2 hours ago
‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’
Top News

‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’:शराब-सिगरेट वाली वायरल स्टोरी ने खींचा ध्यान

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!