खबर
Top News

लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन: लिपिक निलंबित; दो अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 सितंबर 2026, 3:58 pm
शेयर करें:
लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतना अधिकारियों-कर्मचारियों पर भारी पड़ा। कलेक्टर शिवम वर्मा ने टीएल (टाइम लिमिट) बैठक में विभागीय कामकाज और लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय प्रशासन विभाग के लिपिक संजय पांडे को निलंबित करने के निर्देश जारी किए।

कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान पाया कि सीएम हेल्पलाइन से जुड़े प्रकरणों के निराकरण में लगातार लापरवाही बरती जा रही थी। शिकायतों के समय पर निराकरण और विभागीय जवाबदेही को लेकर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।

नगर निगम के उपायुक्त का 3 दिन का वेतन कटेगा
टीएल बैठक में नगर निगम से जुड़े लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान एनआरवाय के प्रभारी उपायुक्त चंद्रशेखर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर कलेक्टर ने वेतन कटौती के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने उपायुक्त चंद्रशेखर निगम का 3 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को स्पष्ट किया गया कि शासकीय कार्यों में लापरवाही और लंबित प्रकरणों के निराकरण में देरी को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

सांवेर के नायब तहसीलदार पर भी कार्रवाई
राजस्व विभाग से जुड़े मामलों की समीक्षा में सांवेर के नायब तहसीलदार सीएल टांक के कामकाज को लेकर भी कलेक्टर ने कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएल टांक का 5 दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए।

बैठक में लंबित राजस्व प्रकरणों, शिकायतों और निर्धारित समयसीमा में किए जाने वाले कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम लोगों से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी न हो और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए।

टीएल बैठक में कलेक्टर ने दिखाई सख्ती
दरअसल, हर सप्ताह होने वाली टीएल बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों और समय-सीमा वाले मामलों की समीक्षा की जाती है। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से उनके विभागों की प्रगति की जानकारी ली।

समीक्षा के दौरान जहां काम में लापरवाही सामने आई, वहां कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एक कर्मचारी के निलंबन और दो अधिकारियों के वेतन काटने की कार्रवाई से साफ है कि प्रशासन अब लंबित शिकायतों और सरकारी कामकाज में लापरवाही को लेकर सख्त रुख अपना रहा है।

कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही आमजन से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ काम करने और तय समयसीमा का पालन करने पर जोर दिया।

संबंधित समाचार

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर
Top News

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर:दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; महापौर ने शहरवासियों को किया समर्पित

1 minute ago
सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं
Top News

सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं:रेलवे के विकास कार्यों की समीक्षा कर सांसद लालवानी ने दिए निर्देश

5 minutes ago
दिल्ली बिल्डिंग हादसा
Top News

दिल्ली बिल्डिंग हादसा:एमपी के एक और छात्र की मौत; 19 साल के अक्षत ने गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम

6 minutes ago
अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी
Top News

अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी:‘तेरे बेटे को सांप काट लेगा’; दरगाह के बाबा ने पूजा के नाम पर ऐंठे रुपए

6 minutes ago
30 के करीब मौत का दावा
Top News

30 के करीब मौत का दावा:जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार; कलेक्टर-एसपी पर कभी भी गिर सकती है गाज?

23 minutes ago
गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
Top News

गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग:भारत रक्षा मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन; पहचान सत्यापन, महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी पर दिया जोर

25 minutes ago
बड़ा निवेश प्लान
Top News

बड़ा निवेश प्लान:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने दुनिया के निवेशकों को दिया न्योता; युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

26 minutes ago
अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद
Top News

अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद:बच्ची की तबीयत बिगड़ी; फूड इंस्पेक्टर बताकर राहुल के फोन से उठे सवाल

33 minutes ago
मोहन की लीला न्यारी
Top News

मोहन की लीला न्यारी:जन्माष्टमी और सियासी हांडी; भागीरथपुरा से विदिशा, दतिया, ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड तक फोड़ी सियासी हांडी

37 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मौतों का आंकड़ा 22 पहुंचा; 112 अस्पताल में, ठेकेदार समेत 30 पर FIR, 10 गिरफ्तार

41 minutes ago
आ रहे हैं महाराजाधिराज
Top News

आ रहे हैं महाराजाधिराज:राजा महाकाल की अगवानी में दुल्हन-सी सजी अवंतिकापुरी

about 1 hour ago
60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा  का दरबार
Top News

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार:आज निकलेगी राजसी सवारी; उमड़ा आस्था का सैलाब

about 1 hour ago
कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे
Top News

कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे:सरदार पटेल को बताया भारत का पहला प्रधानमंत्री; कांग्रेस बोली- नेताओं के लिए लगाएंगे इतिहास की क्लास

about 1 hour ago
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत
Top News

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत:सुबह ही दिल्ली पहुंचा था; दोपहर में गिर गई इमारत

about 2 hours ago
कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान
Top News

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान:विधायक की रिश्तेदारी वाले को इतने लाख सालाना किराया; किरायानामे में कम

about 2 hours ago
‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’
Top News

‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’:शराब-सिगरेट वाली वायरल स्टोरी ने खींचा ध्यान

about 2 hours ago
मतदाता सूची पर बड़ा सवाल
Top News

मतदाता सूची पर बड़ा सवाल:उपचुनाव स्थगित; कानून-व्यवस्था का खतरा

about 3 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन:ड्राइवर और गनमैन से होगी पूछताछ; DCP नेमप्लेट वाली कार ने बच्चे-बुजुर्ग को मारी थी टक्कर, वीडियो सामने आते ही जांच शुरू

about 3 hours ago
जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा
Top News

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

about 3 hours ago
जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार
Top News

जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार:पिता के बाद बड़े बेटे राम प्रसाद की भी मौत; छोटा बेटा अस्पताल में

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!