गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग: भारत रक्षा मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन; पहचान सत्यापन, महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी पर दिया जोर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गणेशोत्सव एवं नवरात्रि पर्व को देखते हुए धार्मिक आयोजनों में धार्मिक शुचिता, सांस्कृतिक वातावरण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग को लेकर भारत रक्षा मंच, इंदौर विभाग ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने गणेश पंडालों, मंदिरों एवं गरबा आयोजनों की व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न सुझाव महापौर के समक्ष रखे।
भारत रक्षा मंच ने कहा कि नवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाला गरबा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि देवी आराधना एवं धार्मिक आस्था से जुड़ा आयोजन है। ऐसे आयोजनों में धार्मिक मर्यादा के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जाना चाहिए।
प्रवेश व्यवस्था और पहचान सत्यापन पर जोर... ज्ञापन में संगठन ने गरबा एवं धार्मिक पंडालों में प्रवेश व्यवस्था, पहचान सत्यापन, महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी को मजबूत करने का सुझाव दिया। संगठन का कहना है कि व्यवस्थित प्रवेश एवं सुरक्षा व्यवस्था से आयोजनों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अनुचित गतिविधियों की आशंका को कम किया जा सकता है।
भारत रक्षा मंच ने धार्मिक परंपराओं के अनुरूप पंडालों के प्रवेश द्वार के पारंपरिक शुद्धिकरण का सुझाव भी दिया। इसमें गोबर, गो मूत्र एवं गंगा जल के पारंपरिक उपयोग के साथ गंगा जल तथा अन्य पवित्र द्रव्यों के छिड़काव की व्यवस्था का प्रस्ताव रखा गया है।
पंचगव्य आचमन की व्यवस्था का प्रस्ताव... गरबा आयोजनों में श्रद्धालुओं के लिए पंचगव्य आचमन/प्राशन की व्यवस्था किए जाने का सुझाव भी ज्ञापन में शामिल है। संगठन ने कहा कि सनातन परंपरा में धार्मिक अनुष्ठानों से पूर्व शुद्धिकरण की परंपरा रही है। ऐसी व्यवस्था यदि लागू की जाए तो वह स्वैच्छिक एवं विधि सम्मत तरीके से हो, ताकि श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार इसमें सहभागी हो सकें।
महापौर ने कलेक्टर-पुलिस कमिश्नर से चर्चा का दिया आश्वासन... भारत रक्षा मंच के पदाधिकारियों ने महापौर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों एवं सुझावों से अवगत कराया। संगठन के अनुसार महापौर ने ज्ञापन को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए इस विषय पर कलेक्टर एवं पुलिस कमिश्नर से चर्चा करने तथा आवश्यक स्तर पर कार्रवाई का प्रयास करने का आश्वासन दिया।
संगठन ने बताया कि इन सुझावों को शीघ्र ही मुख्यमंत्री के समक्ष भी प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि प्रदेश में आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा, धार्मिक मर्यादा एवं सुव्यवस्था को लेकर व्यापक स्तर पर विचार हो सके।
भारत रक्षा मंच ने शहर के सभी गरबा मंडलों, गणेशोत्सव समितियों एवं सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे अपने आयोजनों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रांत मंत्री संजय सकलेचा, विभाग संगठन मंत्री पंकज सोलंकी, शरद शेखावत एवं विनोद ठाकुर सहित संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन:लिपिक निलंबित; दो अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश

30 के करीब मौत का दावा:जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार; कलेक्टर-एसपी पर कभी भी गिर सकती है गाज?

बड़ा निवेश प्लान:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने दुनिया के निवेशकों को दिया न्योता; युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद:बच्ची की तबीयत बिगड़ी; फूड इंस्पेक्टर बताकर राहुल के फोन से उठे सवाल

मोहन की लीला न्यारी:जन्माष्टमी और सियासी हांडी; भागीरथपुरा से विदिशा, दतिया, ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड तक फोड़ी सियासी हांडी

जहरीली शराब कांड:मौतों का आंकड़ा 22 पहुंचा; 112 अस्पताल में, ठेकेदार समेत 30 पर FIR, 10 गिरफ्तार

आ रहे हैं महाराजाधिराज:राजा महाकाल की अगवानी में दुल्हन-सी सजी अवंतिकापुरी

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार:आज निकलेगी राजसी सवारी; उमड़ा आस्था का सैलाब

कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे:सरदार पटेल को बताया भारत का पहला प्रधानमंत्री; कांग्रेस बोली- नेताओं के लिए लगाएंगे इतिहास की क्लास

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत:सुबह ही दिल्ली पहुंचा था; दोपहर में गिर गई इमारत

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान:विधायक की रिश्तेदारी वाले को इतने लाख सालाना किराया; किरायानामे में कम

‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’:शराब-सिगरेट वाली वायरल स्टोरी ने खींचा ध्यान

मतदाता सूची पर बड़ा सवाल:उपचुनाव स्थगित; कानून-व्यवस्था का खतरा

खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन:ड्राइवर और गनमैन से होगी पूछताछ; DCP नेमप्लेट वाली कार ने बच्चे-बुजुर्ग को मारी थी टक्कर, वीडियो सामने आते ही जांच शुरू

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार:पिता के बाद बड़े बेटे राम प्रसाद की भी मौत; छोटा बेटा अस्पताल में

मार्च की डेडलाइन बीती:6 महीने बाद भी मुआवजा नहीं; जमीन देने वाले किसान परेशान

सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:अब ढाबे से 50 लाख की स्प्रिट पकड़ी; 12 ड्रमों में छिपाकर रखी थी, 3 गिरफ्तार

‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक:टास्क बढ़ते गए और डूबते गए रुपए

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन:एक दिन में 1300 से ज्यादा चालान बनाए; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस, 2.30 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!