अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी: ‘तेरे बेटे को सांप काट लेगा’; दरगाह के बाबा ने पूजा के नाम पर ऐंठे रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और बेटे की जान का डर दिखाकर महिला से 31 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को दरगाह का बाबा बताते हुए महिला से कहा कि उसने रात में इबादत की है, जिसमें उसके छोटे बेटे को सांप काटते हुए देखा है। उसने दावा किया बेटे की जान बचाने के लिए दरगाह पर विशेष पूजा करवानी होगी।
बेटे की सुरक्षा को लेकर डरी महिला आरोपी के झांसे में आ गई और उसके बताए क्यूआर कोड व बैंक खाते में कुल 31 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में आरोपी ने दोबारा 25 हजार रुपए मांगे, तब महिला को शक हुआ और उसने पैसे देने से इनकार कर दिया।
पीड़िता की बहू फिरदौस शाह, निवासी जकरिया कॉलोनी की शिकायत पर खजराना पुलिस ने अज्ञात नंबर से कॉल करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मोबाइल नंबर और जिस खाते में रकम ट्रांसफर हुई, उसके आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
पहले परिवार में कितने बेटे हैं पूछा
फिरदौस ने पुलिस को बताया कि 17 अगस्त को उनकी सास साजिदा रऊफ के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को दरगाह का बाबा बताया और बातचीत के दौरान परिवार में कितने बेटे हैं, इसकी जानकारी ली।
साजिदा ने तीन बेटे होने की बात बताई। इसके बाद आरोपी ने दावा किया कि उसने रात में इबारत की थी और उसमें महिला के छोटे बेटे को सांप काटते हुए देखा है। उसने महिला को डराते हुए कहा कि अगर समय पर पूजा नहीं करवाई गई तो बेटे की जान खतरे में पड़ सकती है।
पहले 6 हजार लिए, फिर 25 हजार और ऐंठे
आरोपी ने पूजा के सामान के लिए पहले 6 हजार रुपए मांगे। उसने महिला को एक क्यूआर कोड भेजा, जिस पर साजिदा ने रकम ट्रांसफर कर दी।
इसके बाद आरोपी ने पूजा की प्रक्रिया के नाम पर 25 हजार रुपए और मांगे। महिला ने यह रकम भी उसके बताए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी। इस तरह आरोपी ने कुल 31 हजार रुपए अपने कब्जे में कर लिए।
दोबारा 25 हजार मांगे तो हुआ शक
31 हजार रुपए मिलने के बाद आरोपी ने फिर महिला को फोन किया और दोबारा 25 हजार रुपए की मांग की। इस बार साजिदा को ठगी का शक हुआ और उन्होंने आगे रुपए देने से साफ इनकार कर दिया।
आरोपी ने इसके बाद डराने के लिए एक और कहानी सुनाई। उसने दावा किया कि जिस सांप की पूजा उसके पिता कर रहे थे, उसी सांप ने उनके पिता को काट लिया है और वह महिला द्वारा भेजे गए रुपयों पर बैठा है। उसने कहा कि और रुपए देने पर पूरी रकम बाद में वापस कर दी जाएगी। रुपए नहीं दिए तो पूजा अधूरी रह जाएगी और महिला के बेटे की मौत हो सकती है।
रुपए वापस मांगे तो आरोपी ने काट दिया फोन
साजिदा ने आरोपी की बात मानने के बजाय पहले भेजे गए 31 हजार रुपए वापस करने को कहा। आरोपी ने जवाब दिया कि उन रुपयों से पूजा का सामान खरीदा जा चुका है।
इसके बाद दोनों के बीच बहस हुई और आरोपी ने फोन काट दिया। बाद में उसने महिला से दोबारा संपर्क कर रुपए वापस नहीं किए।
एक सप्ताह बाद परिवार को बताई पूरी बात
साजिदा ने करीब एक सप्ताह तक यह बात परिवार से छिपाए रखी। बाद में उन्होंने अपनी बहू और बेटों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत साइबर सेल में की।
जांच के बाद खजराना पुलिस ने अज्ञात नंबर से कॉल करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल और रकम जिस बैंक खाते में ट्रांसफर हुई है, उसकी जानकारी जुटा रही है।
पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने महिला की जानकारी जुटाकर उसे निशाना बनाया था या इसी तरह की अन्य ठगी की वारदातों में भी शामिल है।
संबंधित समाचार

रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ:तीनों सेनाओं के जवानों को मिलेगा फायदा; कार्यपरिषद ने लिया फैसला

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर:दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; महापौर ने शहरवासियों को किया समर्पित

सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं:रेलवे के विकास कार्यों की समीक्षा कर सांसद लालवानी ने दिए निर्देश

दिल्ली बिल्डिंग हादसा:एमपी के एक और छात्र की मौत; 19 साल के अक्षत ने गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम

लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन:लिपिक निलंबित; दो अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश

30 के करीब मौत का दावा:जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार; कलेक्टर-एसपी पर कभी भी गिर सकती है गाज?

गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग:भारत रक्षा मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन; पहचान सत्यापन, महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी पर दिया जोर

बड़ा निवेश प्लान:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने दुनिया के निवेशकों को दिया न्योता; युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद:बच्ची की तबीयत बिगड़ी; फूड इंस्पेक्टर बताकर राहुल के फोन से उठे सवाल

मोहन की लीला न्यारी:जन्माष्टमी और सियासी हांडी; भागीरथपुरा से विदिशा, दतिया, ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड तक फोड़ी सियासी हांडी

जहरीली शराब कांड:मौतों का आंकड़ा 22 पहुंचा; 112 अस्पताल में, ठेकेदार समेत 30 पर FIR, 10 गिरफ्तार

आ रहे हैं महाराजाधिराज:राजा महाकाल की अगवानी में दुल्हन-सी सजी अवंतिकापुरी

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार:आज निकलेगी राजसी सवारी; उमड़ा आस्था का सैलाब

कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे:सरदार पटेल को बताया भारत का पहला प्रधानमंत्री; कांग्रेस बोली- नेताओं के लिए लगाएंगे इतिहास की क्लास

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत:सुबह ही दिल्ली पहुंचा था; दोपहर में गिर गई इमारत

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान:विधायक की रिश्तेदारी वाले को इतने लाख सालाना किराया; किरायानामे में कम

‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’:शराब-सिगरेट वाली वायरल स्टोरी ने खींचा ध्यान

मतदाता सूची पर बड़ा सवाल:उपचुनाव स्थगित; कानून-व्यवस्था का खतरा

खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन:ड्राइवर और गनमैन से होगी पूछताछ; DCP नेमप्लेट वाली कार ने बच्चे-बुजुर्ग को मारी थी टक्कर, वीडियो सामने आते ही जांच शुरू

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!