36 हजार फीट पर कम हुआ इंजन का ऑयल प्रेशर: अबू धाबी जा रही फ्लाइट यहां लौटी; एक इंजन पर लैंडिंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कोच्चि।
अबू धाबी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की बोइंग 737 फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते कोच्चि लौटना पड़ा। करीब 50 मिनट की उड़ान के बाद 36 हजार फीट की ऊंचाई पर एक इंजन में ऑयल प्रेशर कम होने की जानकारी मिली।
ऑयल का स्तर खतरनाक स्थिति तक पहुंचने पर पायलटों ने संबंधित इंजन बंद कर दिया और विमान को एक इंजन के सहारे कोच्चि वापस लाया गया।
विमान में काफी ईंधन बचा हुआ था। ऐसे में उसे सामान्य अधिकतम लैंडिंग वजन से ज्यादा वजन के साथ उतारना पड़ा, जिसे ओवरवेट लैंडिंग कहा जाता है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा- सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत लौटे
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि करीब एक सप्ताह पहले कोच्चि-अबू धाबी की एक फ्लाइट ने तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत वापस कोच्चि लौटने का फैसला किया था।
एयरलाइन ने कहा कि घटना को सही संदर्भ के बिना पेश करने वाली रिपोर्ट्स यात्रियों में अनावश्यक चिंता पैदा कर सकती हैं।
एक इंजन पर कैसे उड़ता है विमान?
दो इंजन वाला विमान आपात स्थिति में एक इंजन के सहारे भी उड़ सकता है। ऐसी स्थिति में पायलट विमान की परिस्थितियों और उपलब्ध विकल्पों के आधार पर सुरक्षित एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराते हैं।
ओवरवेट लैंडिंग क्यों करनी पड़ी?
कोच्चि से अबू धाबी की दूरी करीब 2,800 किमी है और उड़ान में लगभग 4 घंटे लगते हैं। खराबी करीब 50 मिनट में सामने आने के कारण विमान में काफी ईंधन बचा था। इसी वजह से वापस लौटते समय विमान का वजन सामान्य लैंडिंग सीमा से अधिक था।
3 सितंबर को भी आई थी तकनीकी खराबी
इससे पहले 3 सितंबर को वाराणसी-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।
सूत्रों के मुताबिक, कार्गो एरिया में धुएं का अलार्म बजने के बाद पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट से संपर्क किया था। लैंडिंग के बाद फायर ब्रिगेड और तकनीकी टीम ने विमान की जांच की।
संबंधित समाचार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

मोमोज खिलाते-खिलाते हिंदू युवतियों को फंसाने लगा जिहादी:इंस्टाग्राम आईडी मांगकर दोस्ती करने का आरोप

स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग:एमवाय चूहाकांड व बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर जयस ने खोला मोर्चा

करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा:फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट से करते थे; क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को पकड़ा

रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ:तीनों सेनाओं के जवानों को मिलेगा फायदा; कार्यपरिषद ने लिया फैसला

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर:दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; महापौर ने शहरवासियों को किया समर्पित

सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं:रेलवे के विकास कार्यों की समीक्षा कर सांसद लालवानी ने दिए निर्देश

दिल्ली बिल्डिंग हादसा:एमपी के एक और छात्र की मौत; 19 साल के अक्षत ने गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम

अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी:‘तेरे बेटे को सांप काट लेगा’; दरगाह के बाबा ने पूजा के नाम पर ऐंठे रुपए

लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन:लिपिक निलंबित; दो अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश

30 के करीब मौत का दावा:जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार; कलेक्टर-एसपी पर कभी भी गिर सकती है गाज?

गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग:भारत रक्षा मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन; पहचान सत्यापन, महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी पर दिया जोर

बड़ा निवेश प्लान:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने दुनिया के निवेशकों को दिया न्योता; युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद:बच्ची की तबीयत बिगड़ी; फूड इंस्पेक्टर बताकर राहुल के फोन से उठे सवाल

मोहन की लीला न्यारी:जन्माष्टमी और सियासी हांडी; भागीरथपुरा से विदिशा, दतिया, ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड तक फोड़ी सियासी हांडी

जहरीली शराब कांड:मौतों का आंकड़ा 22 पहुंचा; 112 अस्पताल में, ठेकेदार समेत 30 पर FIR, 10 गिरफ्तार

आ रहे हैं महाराजाधिराज:राजा महाकाल की अगवानी में दुल्हन-सी सजी अवंतिकापुरी

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार:आज निकलेगी राजसी सवारी; उमड़ा आस्था का सैलाब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!