खबर
Top News

स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग: एमवाय चूहाकांड व बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर जयस ने खोला मोर्चा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 सितंबर 2026, 4:32 pm
शेयर करें:
स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था एवं लगातार सामने आ रही गंभीर घटनाओं के विरोध में जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ने रविवार को टंट्या भील चौराहा से एमवाय अस्पताल तक पैदल मार्च निकाला। इसके बाद अस्पताल परिसर में चूहाकांड, बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत, इंदौर के भागीरथपुरा दूषित जलकांड एवं छिंदवाड़ा में कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके पश्चात राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम घनश्याम धनगर को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से इन सभी मामलों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई, पीड़ित परिवारों को उचित सहायता तथा प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की मांग की गई।

जयस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट लोकेश मुजाल्दा ने कहा मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। एमवाय अस्पताल में नवजात शिशुओं के साथ हुए चूहाकांड, बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत, दूषित पानी और कफ सिरप से बच्चों की मौत जैसी घटनाएं शासन-प्रशासन की गंभीर लापरवाही और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। सरकार केवल जांच के आदेश देकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। हर मौत की जवाबदेही तय हो और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा स्वास्थ्य व्यवस्था की लगातार विफलताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए तथा मुख्यमंत्री की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए। ज्ञापन सौंपने एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान जयस प्रदेश अध्यक्ष पवन डावर, जयस छात्र संगठन प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल बघेल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जीवन ठाकुर, जयस छात्र संगठन जिला अध्यक्ष लखन बामनिया, जयस जिला उपाध्यक्ष मनोज भाभर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। जयस ने चेतावनी दी कि सरकार ने इन गंभीर मामलों में समयबद्ध कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

संबंधित समाचार

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया
Top News

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

2 minutes ago
एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत
Top News

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

3 minutes ago
मोमोज खिलाते-खिलाते हिंदू युवतियों को फंसाने लगा जिहादी
Top News

मोमोज खिलाते-खिलाते हिंदू युवतियों को फंसाने लगा जिहादी:इंस्टाग्राम आईडी मांगकर दोस्ती करने का आरोप

11 minutes ago
करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा
Top News

करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा:फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट से करते थे; क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को पकड़ा

18 minutes ago
36 हजार फीट पर कम हुआ इंजन का ऑयल प्रेशर
Top News

36 हजार फीट पर कम हुआ इंजन का ऑयल प्रेशर:अबू धाबी जा रही फ्लाइट यहां लौटी; एक इंजन पर लैंडिंग

19 minutes ago
रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ
Top News

रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ:तीनों सेनाओं के जवानों को मिलेगा फायदा; कार्यपरिषद ने लिया फैसला

27 minutes ago
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर
Top News

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर:दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; महापौर ने शहरवासियों को किया समर्पित

36 minutes ago
सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं
Top News

सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं:रेलवे के विकास कार्यों की समीक्षा कर सांसद लालवानी ने दिए निर्देश

40 minutes ago
दिल्ली बिल्डिंग हादसा
Top News

दिल्ली बिल्डिंग हादसा:एमपी के एक और छात्र की मौत; 19 साल के अक्षत ने गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम

42 minutes ago
अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी
Top News

अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी:‘तेरे बेटे को सांप काट लेगा’; दरगाह के बाबा ने पूजा के नाम पर ऐंठे रुपए

42 minutes ago
लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन
Top News

लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन:लिपिक निलंबित; दो अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश

about 1 hour ago
30 के करीब मौत का दावा
Top News

30 के करीब मौत का दावा:जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार; कलेक्टर-एसपी पर कभी भी गिर सकती है गाज?

about 1 hour ago
गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
Top News

गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग:भारत रक्षा मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन; पहचान सत्यापन, महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी पर दिया जोर

about 1 hour ago
बड़ा निवेश प्लान
Top News

बड़ा निवेश प्लान:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने दुनिया के निवेशकों को दिया न्योता; युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

about 1 hour ago
अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद
Top News

अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद:बच्ची की तबीयत बिगड़ी; फूड इंस्पेक्टर बताकर राहुल के फोन से उठे सवाल

about 1 hour ago
मोहन की लीला न्यारी
Top News

मोहन की लीला न्यारी:जन्माष्टमी और सियासी हांडी; भागीरथपुरा से विदिशा, दतिया, ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड तक फोड़ी सियासी हांडी

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मौतों का आंकड़ा 22 पहुंचा; 112 अस्पताल में, ठेकेदार समेत 30 पर FIR, 10 गिरफ्तार

about 1 hour ago
आ रहे हैं महाराजाधिराज
Top News

आ रहे हैं महाराजाधिराज:राजा महाकाल की अगवानी में दुल्हन-सी सजी अवंतिकापुरी

about 1 hour ago
60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा  का दरबार
Top News

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार:आज निकलेगी राजसी सवारी; उमड़ा आस्था का सैलाब

about 2 hours ago
कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे
Top News

कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे:सरदार पटेल को बताया भारत का पहला प्रधानमंत्री; कांग्रेस बोली- नेताओं के लिए लगाएंगे इतिहास की क्लास

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!