आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
सागर जहरीली शराब कांड के बाद मध्यप्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच शहर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
32 लाख रुपए का माल जब्त
मोहना हाईवे स्थित एक मकान पर छापेमारी के दौरान करीब 2600 लीटर इथेनॉल, 63 बल्क लीटर शराब और बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री बरामद की गई। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 32 लाख रुपए बताई गई है।
इथेनॉल से शराब बनाने का शक
आबकारी विभाग की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि मकान का इस्तेमाल इथेनॉल के जरिए अवैध शराब तैयार करने के लिए किया जा रहा था। मौके से बड़ी संख्या में ड्रम और अन्य सामग्री मिलने के बाद विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
पेट्रोल-थिनर का भी मिला स्टॉक
छापे के दौरान 20 ड्रम पेट्रोल और 18 ड्रम थिनर भी बरामद हुए। जांच एजेंसियों को आशंका है कि पेट्रोल में थिनर और अन्य ज्वलनशील पदार्थ मिलाकर मिलावटी ईंधन तैयार किया जा रहा था, जिसे हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को बेचने की तैयारी थी।
जांच जारी
थिनर समेत अन्य सामग्री को आबकारी विभाग ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस सामग्री का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय थे।
तीन नाम जांच के घेरे में
प्रारंभिक जांच में सौरभ गुर्जर, अनिल शर्मा और अरबाज खान के नाम सामने आए हैं। वहीं मोहना थाना पुलिस ने विक्की धानुक, पप्पी उर्फ अनिल शर्मा, अन्ना उर्फ अरुण शर्मा समेत चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
11 महीने बाद उसी जगह फिर शुरू हुआ खेल
इस कार्रवाई में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस स्थान पर करीब 11 महीने पहले अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी गई थी, वहीं दोबारा कारोबार कैसे शुरू हो गया? इससे निगरानी और पिछली कार्रवाई के बाद की स्थिति पर भी सवाल उठ रहे हैं।
और गिरफ्तारियां होने की संभावना
पुलिस अब शराब की सप्लाई चेन, कच्चे माल की खरीद, तैयार शराब के संभावित खरीदारों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

इंदौर पुलिस में बड़ा फेरबदल:14 निरीक्षकों के तबादले; कई थानों में हुए बदलाव

काम के दौरान हादसा:14 साल के बाल मजदूर की करंट से मौत; ठेकेदार पर केस दर्ज

होटलों में फर्जी पहचान से रुकना होगा मुश्किल:अब इस ऐप से होगी डिजिटल चेकिंग; बारकोड स्कैन करते ही खुलेगी कुंडली

अंधाधुंध बोरिंग पर MP हाई कोर्ट सख्त:शासन और निगम से मांगा जवाब; जल संकट और गिरते भू-जल स्तर पर जताई चिंता

इंदौर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल:350 करोड़ के अस्पताल में MRI-CT स्कैन की सुविधा नहीं; जांच के लिए दूसरे हॉस्पिटल जाने को मजबूर मरीज

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग की कार्रवाई:150 पाव अवैध शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चार आरोपी इस दिन तक पुलिस हिरासत में:मुंबई की किला कोर्ट में पेश किए गए; अनिल पंडित की भूमिका की जांच

बिजली कंपनियों के कुप्रबंधन से जनता त्रस्त

IND vs NZ 1st T20:भारत ने रिकॉर्ड चेज कर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त:कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

क्या वाकई कमजोर हो रहा है ‘नशासुर’:विजयादशमी पर नेताओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश; तो उधर क्राइम ब्रांच ने त्योहार पर पकड़ी 25.40 लाख की ड्रग्स

वीडियो देखिये, पानी बचाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अपील:मालवा-निमाड़ में कम बारिश से गर्मी में बढ़ सकता है जल संकट; RO के वेस्टेज पानी के दोबारा इस्तेमाल का तरीका भी बताया

सुप्रीम कोर्ट का आदेश सख्त:ओवरलोडिंग पर कार्रवाई कितनी प्रभावी

पत्रकार को हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की दी धमकी:कथित फर्जी पुलिस कॉल से बुलाने का आरोप; थाने पर की गयी शिकायत

अवैध कफ सिरप नेटवर्क का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार; 10.35 लाख का मशरूका जब्त

भ्रष्ट पुलिसवाले का लाइन में सालों तक डेरा:कथित कारोबार का साम्राज्य आखिर कैसे

वीडियो देखिये, दिग्विजय की यात्रा पर फरमान से कांग्रेस में घमासान:इस नेता ने मुकेश नायक को बताया भाजपा का स्लीपर सेल; बोले- कांग्रेस में बने रहने का कोई औचित्य नहीं, जीतू पटवारी की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

हजारों भक्तों ने ली महाप्रसादी:नवमी से शुरू हुआ महाभंडारा दशहरे तक चला

कन्या भोज के बहाने बच्चियों को फ्लैट में रोककर मारपीट करने का आरोप:रिटायर्ड शिक्षिका ने कहा- आरोप गलत

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा:हाईटेंशन तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरा; करंट से 2 युवकों की मौत, 6 घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!