30 के करीब मौत का दावा: जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार; कलेक्टर-एसपी पर कभी भी गिर सकती है गाज?
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। मरने वालों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग ऐसे हैं, जिनकी शराब पीने से हालत बिगड़ी है। घटना में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने दिए सख्य निर्देश
पुलिस ने मामले में 30 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर 10 को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सख्य निर्देश के बाद 5 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। अब इस पूरे मामले में पुलिस और जिला प्रशासन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।
स्थानीय लोगों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब कांड में मरने वालों का आंकड़ा 30 के करीब पहुंच चुका है, लेकिन प्रशासन आंकड़ों को दबा रहा है।
क्या एसपी और कलेक्टर पर भी होगी कार्रवाई?
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि सागर के सीमावर्ती गांवों में लंबे समय से अवैध शराब का नेटवर्क सक्रिय था, तो स्थानीय पुलिस और प्रशासन को इसकी जानकारी क्यों नहीं मिली?
इसी के साथ यह चर्चा भी तेज है कि क्या सरकार इस मामले में सागर एसपी अनुराग सुजानिया और कलेक्टर प्रतिभा पाल की जवाबदेही भी तय करेगी? जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि स्थानीय स्तर पर किसी तरह की लापरवाही हुई थी या नहीं।
अनुराग सुजानिया का मुरैना कनेक्शन भी चर्चा में
सागर शराब कांड के बीच एसपी अनुराग सुजानिया का पुराना मुरैना कनेक्शन भी चर्चा में आ गया है। जनवरी 2021 में मुरैना में जहरीली शराब पीने से 24 लोगों की मौत हुई थी। उस समय अनुराग सुजानिया मुरैना के एसपी थे।
घटना के बाद तत्कालीन सरकार ने मुरैना के कलेक्टर और एसपी दोनों को हटा दिया था।बाद की न्यायिक कार्रवाई में इस मामले में 14 आरोपियों को 10-10 साल की सजा भी सुनाई गई। यही वजह है कि सागर की मौजूदा घटना के बाद सुजानिया की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
चार महीने पहले ही मिली थी सागर की कमान
रिपोर्टों के मुताबिक अनुराग सुजानिया करीब चार महीने पहले सागर के एसपी बनाए गए थे। अब उनके कार्यकाल के दौरान ही जिले में संदिग्ध जहरीली शराब का इतना बड़ा मामला सामने आने से पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि अवैध शराब का नेटवर्क कितने समय से सक्रिय था, स्थानीय स्तर पर किन लोगों की भूमिका थी और क्या पुलिस के पास पहले से इस नेटवर्क से संबंधित कोई सूचना थी।
ललितपुर से जुड़ा शराब नेटवर्क
प्रारंभिक जांच में शराब की सप्लाई का कनेक्शन उत्तर प्रदेश के ललितपुर से सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने के लिए जांच का दायरा ललितपुर तक बढ़ाया गया है।
यानी अब जांच सिर्फ शराब बेचने वालों तक सीमित नहीं है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां तैयार हुई, किसने सागर पहुंचाई और गांवों में इसकी सप्लाई करने वाले स्थानीय लोग कौन थे।
आबकारी विभाग पर कार्रवाई, अब पुलिस की बारी?
इस मामले में आबकारी विभाग के कई अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। ताजा सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक तीन आबकारी अधिकारियों को निलंबित किया गया है और एक अन्य अधिकारी को जिले से हटाकर मुख्यालय अटैच किया गया है।
ऐसे में अब निगाहें पुलिस विभाग पर हैं। यदि जांच में पुलिस की लापरवाही, पूर्व सूचना की अनदेखी या अवैध शराब नेटवर्क को संरक्षण देने जैसे आरोप प्रमाणित होते हैं, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई संभव है।
फिलहाल जांच बताएगी किसकी थी जिम्मेदारी
सागर शराब कांड ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि अवैध शराब का कारोबार प्रशासन की निगरानी के बावजूद गांवों तक कैसे पहुंचा।
संबंधित समाचार

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर:दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; महापौर ने शहरवासियों को किया समर्पित

सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं:रेलवे के विकास कार्यों की समीक्षा कर सांसद लालवानी ने दिए निर्देश

दिल्ली बिल्डिंग हादसा:एमपी के एक और छात्र की मौत; 19 साल के अक्षत ने गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम

अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी:‘तेरे बेटे को सांप काट लेगा’; दरगाह के बाबा ने पूजा के नाम पर ऐंठे रुपए

लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन:लिपिक निलंबित; दो अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश

गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग:भारत रक्षा मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन; पहचान सत्यापन, महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी पर दिया जोर

बड़ा निवेश प्लान:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने दुनिया के निवेशकों को दिया न्योता; युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद:बच्ची की तबीयत बिगड़ी; फूड इंस्पेक्टर बताकर राहुल के फोन से उठे सवाल

मोहन की लीला न्यारी:जन्माष्टमी और सियासी हांडी; भागीरथपुरा से विदिशा, दतिया, ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड तक फोड़ी सियासी हांडी

जहरीली शराब कांड:मौतों का आंकड़ा 22 पहुंचा; 112 अस्पताल में, ठेकेदार समेत 30 पर FIR, 10 गिरफ्तार

आ रहे हैं महाराजाधिराज:राजा महाकाल की अगवानी में दुल्हन-सी सजी अवंतिकापुरी

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार:आज निकलेगी राजसी सवारी; उमड़ा आस्था का सैलाब

कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे:सरदार पटेल को बताया भारत का पहला प्रधानमंत्री; कांग्रेस बोली- नेताओं के लिए लगाएंगे इतिहास की क्लास

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत:सुबह ही दिल्ली पहुंचा था; दोपहर में गिर गई इमारत

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान:विधायक की रिश्तेदारी वाले को इतने लाख सालाना किराया; किरायानामे में कम

‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’:शराब-सिगरेट वाली वायरल स्टोरी ने खींचा ध्यान

मतदाता सूची पर बड़ा सवाल:उपचुनाव स्थगित; कानून-व्यवस्था का खतरा

खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन:ड्राइवर और गनमैन से होगी पूछताछ; DCP नेमप्लेट वाली कार ने बच्चे-बुजुर्ग को मारी थी टक्कर, वीडियो सामने आते ही जांच शुरू

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार:पिता के बाद बड़े बेटे राम प्रसाद की भी मौत; छोटा बेटा अस्पताल में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!