पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया: दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गुवाहाटी।
असम के गुवाहाटी में पत्नी की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और दोनों हाथों की उंगलियां भी काट दीं। इसके बाद शव के टुकड़े किए और सिर को फ्रिज में छिपा दिया।
मामले का खुलासा रविवार को तब हुआ, जब हाटीगांव इलाके के अपार्टमेंट में रहने वाले पड़ोसियों को फ्लैट से तेज बदबू आने लगी। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट का ताला तोड़ा।
अंदर 25 वर्षीय रिया तालुकदार का धड़ मिला। तलाशी के दौरान फ्रिज से उसका सिर बरामद हुआ। पुलिस को दोनों हाथों की उंगलियां भी आधी कटी हुई मिलीं।
हत्या के बाद से फरार आरोपी रामानुजन गोस्वामी को पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर वारदात के कारण और घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।
शव के टुकड़े कर कुत्तों को खिलाने की थी योजना
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी। पुलिस के मुताबिक, उसने शव के मांस को कुत्तों को खिलाने की योजना बनाई थी।
बताया गया कि हत्या के बाद आरोपी ने उसी फ्लैट में खाना बनाया और खाया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे क्या वजह थी और वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया।
छह महीने पहले हुई थी दोनों की शादी
पुलिस के मुताबिक, रिया और रामानुजन की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों हाटीगांव इलाके में किराए के फ्लैट में रह रहे थे।
रिया फैंसी बाजार के एसी मार्केट इलाके में स्थित एक बुटीक में काम करती थी। उसके परिवार में एक भाई है। वहीं रामानुजन कैब चलाता था।
आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज है चोरी का केस
रामानुजन का पैतृक घर धुबरी जिले के गौरीपुर में है, जहां उसके माता-पिता रहते हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ धुबरी थाने में एटीएम चोरी से संबंधित मामला भी दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस दोनों मोबाइल की जांच कर रही है। साथ ही हत्या की वजह, शव को ठिकाने लगाने की योजना और आरोपी के फरार रहने के दौरान उसके संपर्क में रहे लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
संबंधित समाचार

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

मोमोज खिलाते-खिलाते हिंदू युवतियों को फंसाने लगा जिहादी:इंस्टाग्राम आईडी मांगकर दोस्ती करने का आरोप

स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग:एमवाय चूहाकांड व बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर जयस ने खोला मोर्चा

करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा:फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट से करते थे; क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को पकड़ा

36 हजार फीट पर कम हुआ इंजन का ऑयल प्रेशर:अबू धाबी जा रही फ्लाइट यहां लौटी; एक इंजन पर लैंडिंग

रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ:तीनों सेनाओं के जवानों को मिलेगा फायदा; कार्यपरिषद ने लिया फैसला

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर:दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; महापौर ने शहरवासियों को किया समर्पित

सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं:रेलवे के विकास कार्यों की समीक्षा कर सांसद लालवानी ने दिए निर्देश

दिल्ली बिल्डिंग हादसा:एमपी के एक और छात्र की मौत; 19 साल के अक्षत ने गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम

अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी:‘तेरे बेटे को सांप काट लेगा’; दरगाह के बाबा ने पूजा के नाम पर ऐंठे रुपए

लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन:लिपिक निलंबित; दो अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश

30 के करीब मौत का दावा:जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार; कलेक्टर-एसपी पर कभी भी गिर सकती है गाज?

गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग:भारत रक्षा मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन; पहचान सत्यापन, महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी पर दिया जोर

बड़ा निवेश प्लान:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने दुनिया के निवेशकों को दिया न्योता; युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद:बच्ची की तबीयत बिगड़ी; फूड इंस्पेक्टर बताकर राहुल के फोन से उठे सवाल

मोहन की लीला न्यारी:जन्माष्टमी और सियासी हांडी; भागीरथपुरा से विदिशा, दतिया, ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड तक फोड़ी सियासी हांडी

जहरीली शराब कांड:मौतों का आंकड़ा 22 पहुंचा; 112 अस्पताल में, ठेकेदार समेत 30 पर FIR, 10 गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!