मोमोज खिलाते-खिलाते हिंदू युवतियों को फंसाने लगा जिहादी: इंस्टाग्राम आईडी मांगकर दोस्ती करने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

रेडिसन होटल के कमरे में हिंदू संगठनों ने डॉ. युवती के साथ पकड़ा, पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर आरोपी को भेजा जेल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बजरंग दल सहित अन्य संगठनों की सख्ती के बावजूद शहर में लव जिहाद के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मुस्लिम लव जिहादी तरह-तरह से हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका शोषण कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला परसों रात शहर की रेडिसन होटल में सामने आया, जहां एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ कमरे में मिला।
हिंदू संगठन और श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर जमकर धुनाई की। इस दौरान होटल में जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही विजय नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित कर आरोपी युवक को थाने ले गई।
टीआई चंद्रकांत पटेल के अनुसार युवती द्वारा मामले में कोई केस दर्ज नहीं कराया गया। हालांकि हिंदू संगठनों की शिकायत और होटल में न्यूसेंस क्रिएट करने पर आरोपी अहद लकड़िया के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी रेडिसन होटल में देर रात एक हिंदू युवती के साथ कमरा नंबर 514 में था। सूचना पर हिंदूवादी कार्यकर्ता और श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे थे।
करणी सेना के मानसिंह राजावत ने बताया लव जिहादी अहद लकड़िया माणिकबाग क्षेत्र में गुलजार कॉलोनी के पास स्थित अशोक कॉलोनी का रहने वाला है। वह स्कीम-78 स्थित एमबी सेम्स मोमोज एंड रोल में मैनेजर है। आरोपी ने हिंदू युवतियों को लव जिहाद का शिकार बनाने के लिए मोमोज दुकान पर नौकरी चुनी।
वहां व्यंजन का लुत्फ उठाने आने वाली हिंदू युवतियों से आरोपी इंस्टाग्राम आईडी मांगकर दोस्ती करता था। इसी तरह उसने संबंधित डॉक्टर युवती से भी इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क बढ़ाया और बाद में दोनों की दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे मिलना-जुलना शुरू हो गया।
इसी का फायदा उठाकर आरोपी रात करीब 1.30 बजे युवती के साथ रेडिसन होटल के कमरा नंबर 514 में मौजूद था। कार्यकर्ताओं के अनुसार सोशल मीडिया पेज चलाने वाले एक मुखबिर ने होटल रेडिसन में प्रेमी जोड़े के ठहरने की जानकारी संगठन को दी। संगठन कुछ कार्रवाई करता उससे पहले मुखबिर होटल पहुंचा और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, जिससे हंगामा मच गया।
मोमोज दुकान की आड़ में लव जिहाद का सिंडिकेट...
श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह दीक्षित ने बताया आरोपी अहद लकड़िया ने मोमोज दुकान की आड़ में लव जिहाद का सिंडिकेट जमाकर रखा है। कार्यकर्ताओं को उसकी पूरी जानकारी निकालकर कड़ी कार्रवाई करवाने के लिए कहा है। इसके अलावा डॉक्टर युवती से काउंसलिंग करने टीम जाएगी। अगर उसके साथ गलत हुआ है, तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
संबंधित समाचार

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग:एमवाय चूहाकांड व बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर जयस ने खोला मोर्चा

करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा:फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट से करते थे; क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को पकड़ा

36 हजार फीट पर कम हुआ इंजन का ऑयल प्रेशर:अबू धाबी जा रही फ्लाइट यहां लौटी; एक इंजन पर लैंडिंग

रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ:तीनों सेनाओं के जवानों को मिलेगा फायदा; कार्यपरिषद ने लिया फैसला

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर:दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; महापौर ने शहरवासियों को किया समर्पित

सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं:रेलवे के विकास कार्यों की समीक्षा कर सांसद लालवानी ने दिए निर्देश

दिल्ली बिल्डिंग हादसा:एमपी के एक और छात्र की मौत; 19 साल के अक्षत ने गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम

अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी:‘तेरे बेटे को सांप काट लेगा’; दरगाह के बाबा ने पूजा के नाम पर ऐंठे रुपए

लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन:लिपिक निलंबित; दो अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश

30 के करीब मौत का दावा:जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार; कलेक्टर-एसपी पर कभी भी गिर सकती है गाज?

गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग:भारत रक्षा मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन; पहचान सत्यापन, महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी पर दिया जोर

बड़ा निवेश प्लान:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने दुनिया के निवेशकों को दिया न्योता; युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद:बच्ची की तबीयत बिगड़ी; फूड इंस्पेक्टर बताकर राहुल के फोन से उठे सवाल

मोहन की लीला न्यारी:जन्माष्टमी और सियासी हांडी; भागीरथपुरा से विदिशा, दतिया, ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड तक फोड़ी सियासी हांडी

जहरीली शराब कांड:मौतों का आंकड़ा 22 पहुंचा; 112 अस्पताल में, ठेकेदार समेत 30 पर FIR, 10 गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!