खबर
Top News

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत: भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 सितंबर 2026, 4:46 pm
शेयर करें:
एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत

अस्पताल में दोनों ने तोड़ा दम, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार दो युवकों को जोरदार मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

कार चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। बाणगंगा पुलिस के मुताबिक हादसा कल रात करीब 12 बजे शांतिदीप गैस एजेंसी के पास हुआ।

टीआई सियाराम गुर्जर के ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र उर्फ राज पिता रवि सुनेरे (28) और नंदकिशोर पिता जगदीश सोलंकी दोनों निवासी सत्यसांई बाग कॉलोनी हैं। दोनों एक्टिवा से किसी काम के सिलसिले में सामान लेने मार्केट की ओर गए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार (एमपी-09-वीआर-8494) के चालक अंकित यादव निवासी सुंदर नगर ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

दोनों युवक सड़क पर गंभीर हालत में पड़े थे, जबकि कार चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। लोगों ने उसे घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में बाणगंगा पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में लेकर दोनों को अस्पताल भिजवाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही सत्यसांई बाग कॉलोनी के रहवासी और परिजन का अस्पताल में हुजूम उमड़ पड़ा। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। जबकि कार सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक सब्जी बेचता था, दूसरा ओवन बनाने का काम करता था... परिजनों के मुताबिक नंदकिशोर हाट बाजार में सब्जी की दुकान लगाता था और उसकी शादी नहीं हुई थी। वहीं राज शादीशुदा था और इडली बनाने के ओवन तैयार करने का काम करता था।

दोनों रोजमर्रा के काम के लिए घर से निकले थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शव मिलने के बाद चक्काजाम की तैयारी, बेकाबू कार चालक पर फूटा लोगों का गुस्सा... नंदकिशोर और राज की मौत के बाद इलाके में आक्रोश भड़क उठा है। परिजन कार चालक अंकित यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम की तैयारी में हैं।

मृतक के भाई सोहन राजोरिया का कहना है कि चालक ने सड़क को मानो रेसिंग ट्रैक समझ लिया था और मरीमाता चौराहे से बेहद तेज रफ्तार में कार दौड़ाते हुए रास्ते में कई लोगों को टक्कर मार दी। सोहन के मुताबिक, कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रतिघंटे से अधिक थी।

चालक ने शांतिदीप गैस एजेंसी के बाहर राहगीरों, ठेला चालक और एक्टिवा सवारों को भी टक्कर मारी। हादसे में एक्टिवा सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद सुबह से ही इलाके में बड़ी संख्या में लोग जमा होने लगे और लोगों में चालक अंकित यादव के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला।

ज्यादा शराब पीने से मौत... शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राजेंद्र नगर क्षेत्र में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह कुछ समय से लगातार शराब पी रहा था। वहीं एमआईजी थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय मिस्त्री की जान चली गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है।

राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक मृतक बबलू पिता सत्यनारायण (35), निवासी रीजनल पार्क है। पत्नी ने पुलिस को बताया वह रक्षाबंधन पर मायके गई थी और 5 सितंबर को वापस लौटी तो उसे पता चला कि बबलू लगातार शराब पी रहा था।

इसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस परिजनों के बयान और घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर मौत की वजह पता कर रही है।

वहीं, एमआईजी थाना क्षेत्र के सोमनाथ की नई चाल निवासी मनोज पिता खेमचंद (50) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मनोज मिस्त्री का काम करता था। बेटी ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले मनोज ने शराब पी रखी थी। परिवार में उसकी बेटी के अलावा दो छोटे बेटे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

1 minute ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

8 minutes ago
नशे में चालक ने ठोंक दी कार
Top News

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

13 minutes ago
पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया
Top News

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

16 minutes ago
मोमोज खिलाते-खिलाते हिंदू युवतियों को फंसाने लगा जिहादी
Top News

मोमोज खिलाते-खिलाते हिंदू युवतियों को फंसाने लगा जिहादी:इंस्टाग्राम आईडी मांगकर दोस्ती करने का आरोप

24 minutes ago
स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग
Top News

स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग:एमवाय चूहाकांड व बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर जयस ने खोला मोर्चा

30 minutes ago
करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा
Top News

करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा:फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट से करते थे; क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को पकड़ा

31 minutes ago
36 हजार फीट पर कम हुआ इंजन का ऑयल प्रेशर
Top News

36 हजार फीट पर कम हुआ इंजन का ऑयल प्रेशर:अबू धाबी जा रही फ्लाइट यहां लौटी; एक इंजन पर लैंडिंग

32 minutes ago
रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ
Top News

रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ:तीनों सेनाओं के जवानों को मिलेगा फायदा; कार्यपरिषद ने लिया फैसला

40 minutes ago
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर
Top News

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर:दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; महापौर ने शहरवासियों को किया समर्पित

about 1 hour ago
सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं
Top News

सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं:रेलवे के विकास कार्यों की समीक्षा कर सांसद लालवानी ने दिए निर्देश

about 1 hour ago
दिल्ली बिल्डिंग हादसा
Top News

दिल्ली बिल्डिंग हादसा:एमपी के एक और छात्र की मौत; 19 साल के अक्षत ने गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम

about 1 hour ago
अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी
Top News

अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी:‘तेरे बेटे को सांप काट लेगा’; दरगाह के बाबा ने पूजा के नाम पर ऐंठे रुपए

about 1 hour ago
लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन
Top News

लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन:लिपिक निलंबित; दो अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश

about 1 hour ago
30 के करीब मौत का दावा
Top News

30 के करीब मौत का दावा:जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार; कलेक्टर-एसपी पर कभी भी गिर सकती है गाज?

about 1 hour ago
गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
Top News

गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग:भारत रक्षा मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन; पहचान सत्यापन, महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी पर दिया जोर

about 1 hour ago
बड़ा निवेश प्लान
Top News

बड़ा निवेश प्लान:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने दुनिया के निवेशकों को दिया न्योता; युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

about 1 hour ago
अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद
Top News

अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद:बच्ची की तबीयत बिगड़ी; फूड इंस्पेक्टर बताकर राहुल के फोन से उठे सवाल

about 1 hour ago
मोहन की लीला न्यारी
Top News

मोहन की लीला न्यारी:जन्माष्टमी और सियासी हांडी; भागीरथपुरा से विदिशा, दतिया, ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड तक फोड़ी सियासी हांडी

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मौतों का आंकड़ा 22 पहुंचा; 112 अस्पताल में, ठेकेदार समेत 30 पर FIR, 10 गिरफ्तार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!