अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद: बच्ची की तबीयत बिगड़ी; फूड इंस्पेक्टर बताकर राहुल के फोन से उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दिल्ली से रक्षाबंधन का पर्व मनाने अपने भाई सचिन राय के यहां पहुंची रानी राय ने पाटनीपुरा स्थित अर्पना स्वीट्स से गुपचुप समेत तीन तरह की मिठाइयां खरीदीं। घर पहुंचने के बाद गुपचुप मिठाई में फफूंद दिखाई दी। परिवार ने इसका वीडियो बनाया और मिठाई व्यवसायी अनुराग श्रीवास्तव को प्रमाण के तौर पर उपलब्ध कराया। इसी बीच 6 वर्षीय भतीजी स्वस्तिका राय ने मिठाई खाई, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं।
घटना के बाद परिवार ने मिठाई की गुणवत्ता को लेकर चिंता जताई है। परिवार के मुताबिक शिकायत मिलने पर अनुराग श्रीवास्तव ने गलती स्वीकार की। इसके बाद मामले को लेकर एक और घटनाक्रम सामने आया। +918962487787 नंबर से राहुल नामक युवक का फोन आया।
फोन करने वाले ने खुद को फूड इंस्पेक्टर बताया। संदेह होने पर दूसरे नंबर से उससे संपर्क किया गया तो उसने अपना नाम इग्निस बताया और कहा कि वह फूड इंस्पेक्टर नहीं, बल्कि डेली कलेक्शन वाला है। इस फोन बातचीत के बाद परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
संबंधित विभाग ने तत्काल जांच क्यों नहीं की... मामले ने खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि मिठाई की दुकानों पर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच किस तरह की जा रही है।
अगर किसी दुकान से खरीदी गई मिठाई में फफूंद मिलने और उसे खाने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने की शिकायत सामने आती है तो संबंधित विभाग की ओर से तत्काल जांच क्यों नहीं की गई। अर्पना स्वीट्स में खाद्य सामग्री के रखरखाव, गुणवत्ता और बिक्री की प्रक्रिया की जांच की मांग उठ रही है।
फोन करने वाले राहुल की भूमिका की जांच हो... परिवार का कहना है कि शिकायत और प्रमाण उपलब्ध कराने के बावजूद अब तक मामले में स्पष्ट कार्रवाई सामने नहीं आई है। वहीं फूड इंस्पेक्टर बताकर फोन करने वाले युवक की पहचान और उसकी भूमिका भी जांच का विषय बन गई है। पूरे मामले में अर्पना स्वीट्स के संचालक अनुराग श्रीवास्तव, संबंधित खाद्य विभाग के अधिकारियों और फोन करने वाले राहुल उर्फ इग्निस की भूमिका की जांच किए जाने की मांग की जा रही है।
जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति
ग्राहक ने गुपचुप में फफूंद और कीड़े होने की शिकायत की है। गुपचुप फ्रिज में रखी जाती है। ग्राहक की ओर से लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। - अक्षत श्रीवास्तव अर्पना स्वीट्स, संचालक का बेटा
संबंधित समाचार

लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन:लिपिक निलंबित; दो अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश

30 के करीब मौत का दावा:जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार; कलेक्टर-एसपी पर कभी भी गिर सकती है गाज?

गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग:भारत रक्षा मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन; पहचान सत्यापन, महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी पर दिया जोर

बड़ा निवेश प्लान:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने दुनिया के निवेशकों को दिया न्योता; युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

मोहन की लीला न्यारी:जन्माष्टमी और सियासी हांडी; भागीरथपुरा से विदिशा, दतिया, ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड तक फोड़ी सियासी हांडी

जहरीली शराब कांड:मौतों का आंकड़ा 22 पहुंचा; 112 अस्पताल में, ठेकेदार समेत 30 पर FIR, 10 गिरफ्तार

आ रहे हैं महाराजाधिराज:राजा महाकाल की अगवानी में दुल्हन-सी सजी अवंतिकापुरी

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार:आज निकलेगी राजसी सवारी; उमड़ा आस्था का सैलाब

कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे:सरदार पटेल को बताया भारत का पहला प्रधानमंत्री; कांग्रेस बोली- नेताओं के लिए लगाएंगे इतिहास की क्लास

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत:सुबह ही दिल्ली पहुंचा था; दोपहर में गिर गई इमारत

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान:विधायक की रिश्तेदारी वाले को इतने लाख सालाना किराया; किरायानामे में कम

‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’:शराब-सिगरेट वाली वायरल स्टोरी ने खींचा ध्यान

मतदाता सूची पर बड़ा सवाल:उपचुनाव स्थगित; कानून-व्यवस्था का खतरा

खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन:ड्राइवर और गनमैन से होगी पूछताछ; DCP नेमप्लेट वाली कार ने बच्चे-बुजुर्ग को मारी थी टक्कर, वीडियो सामने आते ही जांच शुरू

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार:पिता के बाद बड़े बेटे राम प्रसाद की भी मौत; छोटा बेटा अस्पताल में

मार्च की डेडलाइन बीती:6 महीने बाद भी मुआवजा नहीं; जमीन देने वाले किसान परेशान

सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:अब ढाबे से 50 लाख की स्प्रिट पकड़ी; 12 ड्रमों में छिपाकर रखी थी, 3 गिरफ्तार

‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक:टास्क बढ़ते गए और डूबते गए रुपए

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन:एक दिन में 1300 से ज्यादा चालान बनाए; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस, 2.30 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!