खबर
Top News

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर: दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; महापौर ने शहरवासियों को किया समर्पित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 सितंबर 2026, 4:12 pm
शेयर करें:
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश में स्वच्छता के मामले में लगातार पहचान बना रहा इंदौर अब स्वच्छ वायु के मामले में भी देश के टॉप शहरों में शामिल हो गया है।

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में इंदौर ने देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ वायु दिवस समारोह में इंदौर को राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सराहना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पुरस्कार इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल और स्वच्छता प्रभारी अश्विनी शुक्ला ने ग्रहण किया।

सर्वेक्षण की आधिकारिक रैंकिंग की घोषणा 7 सितंबर को नई दिल्ली में की गई। रैंकिंग में लखनऊ पहले, इंदौर दूसरे और जबलपुर तीसरे स्थान पर रहा।

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी इंदौर की बड़ी उपलब्धि
इंदौर की यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि शहर ने स्वच्छता के साथ-साथ वायु प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कई स्तरों पर काम किया है।

सड़क सफाई से लेकर कचरा प्रबंधन और ट्रैफिक सिग्नल पर प्रदूषण घटाने की पहल तक शहर में कई नवाचार लागू किए गए हैं।

महापौर बोले- पुरस्कार इंदौरवासियों का
पुरस्कार मिलने के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इंदौरवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में इंदौर को द्वितीय पुरस्कार मिलना शहरवासियों की जागरूकता, सहभागिता और लगातार किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि इंदौरवासियों ने स्वच्छता की तरह स्वच्छ वायु के लिए भी जनभागीदारी और जिम्मेदारी का परिचय दिया है। महापौर ने राष्ट्रीय पुरस्कार को इंदौर और शहरवासियों को समर्पित किया।

रोड स्वीपिंग से ‘रेड लाइट ऑन, इंजन ऑफ’ तक नवाचार
महापौर ने बताया कि स्वच्छ वायु के लिए शहर में कई स्तरों पर काम किया गया। इनमें रोड स्वीपिंग, वेस्ट मैनेजमेंट, ‘रेड लाइट ऑन-इंजन ऑफ’ अभियान और औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े विभिन्न प्रयास शामिल हैं।

इन पहलों का उद्देश्य सड़कों पर धूल और कचरे से होने वाले प्रदूषण को कम करने के साथ वाहनों से निकलने वाले धुएं पर भी नियंत्रण करना है।

इंदौर की ‘जनभागीदारी’ बनी पहचान
स्वच्छता के क्षेत्र में जनभागीदारी का मॉडल बनाने के बाद इंदौर अब स्वच्छ हवा के लिए भी नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दे रहा है।

शहर में स्वच्छता अभियानों के साथ पर्यावरण जागरूकता, कचरा प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में दूसरा स्थान मिलने के साथ इंदौर ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि शहर की स्वच्छता के साथ पर्यावरण और हवा की गुणवत्ता सुधारने के प्रयास भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं।

संबंधित समाचार

रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ
Top News

रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ:तीनों सेनाओं के जवानों को मिलेगा फायदा; कार्यपरिषद ने लिया फैसला

3 minutes ago
सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं
Top News

सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं:रेलवे के विकास कार्यों की समीक्षा कर सांसद लालवानी ने दिए निर्देश

16 minutes ago
दिल्ली बिल्डिंग हादसा
Top News

दिल्ली बिल्डिंग हादसा:एमपी के एक और छात्र की मौत; 19 साल के अक्षत ने गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम

18 minutes ago
अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी
Top News

अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी:‘तेरे बेटे को सांप काट लेगा’; दरगाह के बाबा ने पूजा के नाम पर ऐंठे रुपए

18 minutes ago
लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन
Top News

लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन:लिपिक निलंबित; दो अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश

28 minutes ago
30 के करीब मौत का दावा
Top News

30 के करीब मौत का दावा:जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार; कलेक्टर-एसपी पर कभी भी गिर सकती है गाज?

35 minutes ago
गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
Top News

गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग:भारत रक्षा मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन; पहचान सत्यापन, महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी पर दिया जोर

37 minutes ago
बड़ा निवेश प्लान
Top News

बड़ा निवेश प्लान:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने दुनिया के निवेशकों को दिया न्योता; युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

38 minutes ago
अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद
Top News

अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद:बच्ची की तबीयत बिगड़ी; फूड इंस्पेक्टर बताकर राहुल के फोन से उठे सवाल

about 1 hour ago
मोहन की लीला न्यारी
Top News

मोहन की लीला न्यारी:जन्माष्टमी और सियासी हांडी; भागीरथपुरा से विदिशा, दतिया, ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड तक फोड़ी सियासी हांडी

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मौतों का आंकड़ा 22 पहुंचा; 112 अस्पताल में, ठेकेदार समेत 30 पर FIR, 10 गिरफ्तार

about 1 hour ago
आ रहे हैं महाराजाधिराज
Top News

आ रहे हैं महाराजाधिराज:राजा महाकाल की अगवानी में दुल्हन-सी सजी अवंतिकापुरी

about 1 hour ago
60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा  का दरबार
Top News

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार:आज निकलेगी राजसी सवारी; उमड़ा आस्था का सैलाब

about 1 hour ago
कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे
Top News

कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे:सरदार पटेल को बताया भारत का पहला प्रधानमंत्री; कांग्रेस बोली- नेताओं के लिए लगाएंगे इतिहास की क्लास

about 2 hours ago
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत
Top News

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत:सुबह ही दिल्ली पहुंचा था; दोपहर में गिर गई इमारत

about 2 hours ago
कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान
Top News

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान:विधायक की रिश्तेदारी वाले को इतने लाख सालाना किराया; किरायानामे में कम

about 2 hours ago
‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’
Top News

‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’:शराब-सिगरेट वाली वायरल स्टोरी ने खींचा ध्यान

about 2 hours ago
मतदाता सूची पर बड़ा सवाल
Top News

मतदाता सूची पर बड़ा सवाल:उपचुनाव स्थगित; कानून-व्यवस्था का खतरा

about 3 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन:ड्राइवर और गनमैन से होगी पूछताछ; DCP नेमप्लेट वाली कार ने बच्चे-बुजुर्ग को मारी थी टक्कर, वीडियो सामने आते ही जांच शुरू

about 3 hours ago
जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा
Top News

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!