खबर
Top News

कौन बोले: ‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 सितंबर 2026, 4:54 pm
शेयर करें:
कौन बोले

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने इंदौर में विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला। नशा मुक्ति अभियान के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे आठवले ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की और 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी पर तंज कसा।

आठवले ने कहा कि 2029 का चुनाव उनके लिए ‘टी-20 मैच’ जैसा होगा और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम की ओर से मैदान में उतरकर राहुल गांधी का विकेट लेंगे। उन्होंने दावा किया कि 2029 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भारी बहुमत की सरकार बनेगी।

राहुल गांधी पर क्रिकेट के अंदाज में तंज
राहुल गांधी को विपक्षी गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद का संभावित चेहरा बनाए जाने की चर्चाओं पर आठवले ने कहा कि हर राजनीतिक दल को अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने का अधिकार है।

हालांकि, उन्होंने चुनावी मुकाबले को क्रिकेट से जोड़ते हुए कहा कि 2029 के ‘टी-20 मैच’ में नरेंद्र मोदी की टीम मैदान में उतरेगी और राहुल गांधी का विकेट लिया जाएगा।

संजय राउत के बयान पर भी पलटवार
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के जहर और बीमारी से जुड़े बयान पर भी आठवले ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी या वे किसी को जहर अथवा बीमारी देने की राजनीति में विश्वास नहीं करते।

आठवले ने शिवसेना और भाजपा के पुराने गठबंधन का जिक्र करते हुए उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाद में उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई और इसे उन्होंने राजनीतिक धोखे के तौर पर पेश किया।

युवाओं से बोले- नशे से दूर रहें
नशा मुक्ति अभियान के कार्यक्रम में आठवले ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश का युवा 2014 से लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है।

उन्होंने युवाओं की समस्याओं और छात्र आंदोलनों का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार युवाओं की जायज मांगों को सुनने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

सरकार की योजनाएं भी गिनाईं
आठवले ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 2014 के बाद देश में सड़क, एयरपोर्ट और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े स्तर पर काम हुआ है।

उन्होंने उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से गरीब परिवारों को लाभ मिला है।

उन्होंने यह भी कहा कि आगामी बजट प्रावधानों के तहत 3 करोड़ और लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

संबंधित समाचार

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान
Top News

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

2 minutes ago
खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी
Top News

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

3 minutes ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

16 minutes ago
नशे में चालक ने ठोंक दी कार
Top News

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

27 minutes ago
पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया
Top News

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

30 minutes ago
एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत
Top News

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

31 minutes ago
मोमोज खिलाते-खिलाते हिंदू युवतियों को फंसाने लगा जिहादी
Top News

मोमोज खिलाते-खिलाते हिंदू युवतियों को फंसाने लगा जिहादी:इंस्टाग्राम आईडी मांगकर दोस्ती करने का आरोप

39 minutes ago
स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग
Top News

स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग:एमवाय चूहाकांड व बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर जयस ने खोला मोर्चा

44 minutes ago
करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा
Top News

करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा:फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट से करते थे; क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को पकड़ा

about 1 hour ago
36 हजार फीट पर कम हुआ इंजन का ऑयल प्रेशर
Top News

36 हजार फीट पर कम हुआ इंजन का ऑयल प्रेशर:अबू धाबी जा रही फ्लाइट यहां लौटी; एक इंजन पर लैंडिंग

about 1 hour ago
रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ
Top News

रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ:तीनों सेनाओं के जवानों को मिलेगा फायदा; कार्यपरिषद ने लिया फैसला

about 1 hour ago
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर
Top News

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर:दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; महापौर ने शहरवासियों को किया समर्पित

about 1 hour ago
सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं
Top News

सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं:रेलवे के विकास कार्यों की समीक्षा कर सांसद लालवानी ने दिए निर्देश

about 1 hour ago
दिल्ली बिल्डिंग हादसा
Top News

दिल्ली बिल्डिंग हादसा:एमपी के एक और छात्र की मौत; 19 साल के अक्षत ने गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम

about 1 hour ago
अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी
Top News

अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी:‘तेरे बेटे को सांप काट लेगा’; दरगाह के बाबा ने पूजा के नाम पर ऐंठे रुपए

about 1 hour ago
लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन
Top News

लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन:लिपिक निलंबित; दो अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश

about 1 hour ago
30 के करीब मौत का दावा
Top News

30 के करीब मौत का दावा:जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार; कलेक्टर-एसपी पर कभी भी गिर सकती है गाज?

about 1 hour ago
गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
Top News

गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग:भारत रक्षा मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन; पहचान सत्यापन, महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी पर दिया जोर

about 1 hour ago
बड़ा निवेश प्लान
Top News

बड़ा निवेश प्लान:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने दुनिया के निवेशकों को दिया न्योता; युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

about 2 hours ago
अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद
Top News

अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद:बच्ची की तबीयत बिगड़ी; फूड इंस्पेक्टर बताकर राहुल के फोन से उठे सवाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!