नशे में चालक ने ठोंक दी कार: लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा में रविवार शाम उस समय हंगामा मच गया, जब डी-मार्ट के पास एक कार ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कार चालक को घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक पर शराब के नशे में कार चलाने का आरोप लगाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार और चालक मौके पर नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि घटना शाम करीब 7 बजे की है। टक्कर के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और चालक को रोक लिया। लोगों ने उससे पूछताछ की। लोगों का आरोप था कि चालक ने शराब पी रखी थी और इसी हालत में कार चला रहा था। कार का नंबर एमपी09-सीई-7636 सामने आया है।
कार का चालक इतना नशे में था कि वह कार को सड़क किनारे लगाने तक की स्थिति में नहीं था। इसके चलते लोगों ने मिलकर कार को अगले हिस्से से उठाकर धकेलते हुए सड़क किनारे किया। हालांकि, चालक के शराब के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही होती।
फिलहाल सामने आए वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के आरोपों के आधार पर घटना चर्चा में है। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार मामले में किसी भी पक्ष के थाने पर नहीं पहुंचने के चलते केस दर्ज नहीं हुआ है।
संबंधित समाचार

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

मोमोज खिलाते-खिलाते हिंदू युवतियों को फंसाने लगा जिहादी:इंस्टाग्राम आईडी मांगकर दोस्ती करने का आरोप

स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग:एमवाय चूहाकांड व बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर जयस ने खोला मोर्चा

करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा:फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट से करते थे; क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को पकड़ा

36 हजार फीट पर कम हुआ इंजन का ऑयल प्रेशर:अबू धाबी जा रही फ्लाइट यहां लौटी; एक इंजन पर लैंडिंग

रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ:तीनों सेनाओं के जवानों को मिलेगा फायदा; कार्यपरिषद ने लिया फैसला

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर:दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; महापौर ने शहरवासियों को किया समर्पित

सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं:रेलवे के विकास कार्यों की समीक्षा कर सांसद लालवानी ने दिए निर्देश

दिल्ली बिल्डिंग हादसा:एमपी के एक और छात्र की मौत; 19 साल के अक्षत ने गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम

अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी:‘तेरे बेटे को सांप काट लेगा’; दरगाह के बाबा ने पूजा के नाम पर ऐंठे रुपए

लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन:लिपिक निलंबित; दो अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश

30 के करीब मौत का दावा:जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार; कलेक्टर-एसपी पर कभी भी गिर सकती है गाज?

गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग:भारत रक्षा मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन; पहचान सत्यापन, महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी पर दिया जोर

बड़ा निवेश प्लान:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने दुनिया के निवेशकों को दिया न्योता; युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद:बच्ची की तबीयत बिगड़ी; फूड इंस्पेक्टर बताकर राहुल के फोन से उठे सवाल

मोहन की लीला न्यारी:जन्माष्टमी और सियासी हांडी; भागीरथपुरा से विदिशा, दतिया, ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड तक फोड़ी सियासी हांडी

जहरीली शराब कांड:मौतों का आंकड़ा 22 पहुंचा; 112 अस्पताल में, ठेकेदार समेत 30 पर FIR, 10 गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!