खबर
Top News

बड़ा निवेश प्लान: सीएम डाॅ. मोहन यादव ने दुनिया के निवेशकों को दिया न्योता; युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 सितंबर 2026, 3:47 pm
शेयर करें:
बड़ा निवेश प्लान

खुलासा फर्स्ट, भोपाल/दुबई।
मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसर तलाशने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दुबई में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 (Annual Investment Meeting) में शामिल हुए।

7 सितंबर को दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित इस वैश्विक निवेश सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने दुनियाभर के निवेशकों और कंपनियों से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

उन्होंने निवेशकों को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS)-2027 में शामिल होने का न्योता भी दिया। एआईएम कांग्रेस दुनिया के प्रमुख निवेश मंचों में शामिल है।

इस बार सम्मेलन में 180 से अधिक देशों के करीब 20 हजार प्रतिनिधियों के शामिल होने की बात कही गई है। यहां सरकारों, बड़े निवेशकों, सोवरिन वेल्थ फंड्स और कंपनियों के बीच निवेश के अवसरों पर चर्चा हो रही है।

वैश्विक मंच पर दिखी MP की कला और पहचान
मुख्यमंत्री ने दुबई के बिजनेस बे स्थित ताज दुबई में मध्यप्रदेश के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) और GI उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी के जरिए प्रदेश की हस्तशिल्प, हथकरघा और पारंपरिक कला को अंतरराष्ट्रीय बाजार के सामने पेश किया गया।

प्रदर्शनी में बैतूल का बेल मेटल क्राफ्ट, अशोकनगर की चंदेरी साड़ी, महेश्वर की महेश्वरी साड़ी, उज्जैन का बटिक प्रिंट, भोपाल की जरी-जरदोजी और ग्वालियर का कारपेट शामिल है।

सरकार का फोकस इन उत्पादों को वैश्विक खरीदारों से जोड़ने और कारीगरों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करने पर है।

अरब संसद के अध्यक्ष से मुलाकात, निवेश पर चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अरब संसद के अध्यक्ष मोहम्मद अहमद अल यामाही से मुलाकात की। इस दौरान मध्यप्रदेश और अरब देशों के बीच व्यापार, निवेश, कृषि, पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने अरब निवेशकों को मध्यप्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स, मेडिकल डिवाइस, टेक्सटाइल, लॉजिस्टिक्स, उन्नत विनिर्माण और शहरी अधोसंरचना के क्षेत्र में उपलब्ध निवेश अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने अरब व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल को मध्यप्रदेश आने और GIS-2027 में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

दुबई के बाजार से MP के किसानों को उम्मीद
मुख्यमंत्री की यात्रा में निवेश के साथ कृषि और फूड प्रोसेसिंग पर भी जोर है। दुबई अपनी खाद्य जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है।

यूएई में भारतीय मूल की बड़ी आबादी होने के कारण भारतीय अनाज, दाल और प्रोसेस्ड फूड की मांग भी महत्वपूर्ण बाजार उपलब्ध कराती है।

आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, मध्यप्रदेश दाल उत्पादन में देश में पहले, मक्का में पहले, अनाज में दूसरे और गेहूं में दूसरे स्थान पर है। प्रदेश को ‘सोया प्रदेश’ भी कहा जाता है और देश के सोयाबीन उत्पादन में इसकी बड़ी हिस्सेदारी है।

इसी संभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री की लूलू ग्रुप के यूसुफ अली एमए के साथ बैठक को अहम माना जा रहा है। फूड प्रोसेसिंग, ग्रेडिंग, पैकेजिंग और कोल्ड चेन में निवेश बढ़ने से किसानों को बड़े बाजारों तक सीधी पहुंच मिल सकती है।

निवेश आया तो युवाओं को मिलेगा रोजगार
सरकार का लक्ष्य केवल निवेश आकर्षित करना नहीं, बल्कि उसके जरिए स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाना है।

विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, फार्मा और नई ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ने से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनने की उम्मीद है।

दुबई में होने वाली बैठकों और वैश्विक निवेशकों से संपर्क को GIS-2027 की तैयारियों की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री का फोकस मध्यप्रदेश को निवेश के लिए वैश्विक मंच पर एक मजबूत और भरोसेमंद गंतव्य के रूप में स्थापित करने पर है।

संबंधित समाचार

लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन
Top News

लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन:लिपिक निलंबित; दो अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश

5 minutes ago
30 के करीब मौत का दावा
Top News

30 के करीब मौत का दावा:जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार; कलेक्टर-एसपी पर कभी भी गिर सकती है गाज?

13 minutes ago
गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
Top News

गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग:भारत रक्षा मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन; पहचान सत्यापन, महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी पर दिया जोर

15 minutes ago
अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद
Top News

अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद:बच्ची की तबीयत बिगड़ी; फूड इंस्पेक्टर बताकर राहुल के फोन से उठे सवाल

23 minutes ago
मोहन की लीला न्यारी
Top News

मोहन की लीला न्यारी:जन्माष्टमी और सियासी हांडी; भागीरथपुरा से विदिशा, दतिया, ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड तक फोड़ी सियासी हांडी

26 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मौतों का आंकड़ा 22 पहुंचा; 112 अस्पताल में, ठेकेदार समेत 30 पर FIR, 10 गिरफ्तार

30 minutes ago
आ रहे हैं महाराजाधिराज
Top News

आ रहे हैं महाराजाधिराज:राजा महाकाल की अगवानी में दुल्हन-सी सजी अवंतिकापुरी

35 minutes ago
60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा  का दरबार
Top News

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार:आज निकलेगी राजसी सवारी; उमड़ा आस्था का सैलाब

about 1 hour ago
कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे
Top News

कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे:सरदार पटेल को बताया भारत का पहला प्रधानमंत्री; कांग्रेस बोली- नेताओं के लिए लगाएंगे इतिहास की क्लास

about 1 hour ago
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत
Top News

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत:सुबह ही दिल्ली पहुंचा था; दोपहर में गिर गई इमारत

about 1 hour ago
कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान
Top News

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान:विधायक की रिश्तेदारी वाले को इतने लाख सालाना किराया; किरायानामे में कम

about 1 hour ago
‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’
Top News

‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’:शराब-सिगरेट वाली वायरल स्टोरी ने खींचा ध्यान

about 2 hours ago
मतदाता सूची पर बड़ा सवाल
Top News

मतदाता सूची पर बड़ा सवाल:उपचुनाव स्थगित; कानून-व्यवस्था का खतरा

about 2 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन:ड्राइवर और गनमैन से होगी पूछताछ; DCP नेमप्लेट वाली कार ने बच्चे-बुजुर्ग को मारी थी टक्कर, वीडियो सामने आते ही जांच शुरू

about 3 hours ago
जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा
Top News

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

about 3 hours ago
जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार
Top News

जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार:पिता के बाद बड़े बेटे राम प्रसाद की भी मौत; छोटा बेटा अस्पताल में

about 3 hours ago
मार्च की डेडलाइन बीती
Top News

मार्च की डेडलाइन बीती:6 महीने बाद भी मुआवजा नहीं; जमीन देने वाले किसान परेशान

about 3 hours ago
सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन
Top News

सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:अब ढाबे से 50 लाख की स्प्रिट पकड़ी; 12 ड्रमों में छिपाकर रखी थी, 3 गिरफ्तार

about 3 hours ago
‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक
Top News

‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक:टास्क बढ़ते गए और डूबते गए रुपए

about 4 hours ago
ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन
Top News

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन:एक दिन में 1300 से ज्यादा चालान बनाए; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस, 2.30 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!