खबर
Top News

सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं: रेलवे के विकास कार्यों की समीक्षा कर सांसद लालवानी ने दिए निर्देश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 सितंबर 2026, 4:09 pm
शेयर करें:
सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रेलवे विकास कार्यों को गति देने एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर सांसद शंकर लालवानी ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार, पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पांडेय एवं वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के साथ इंदौर क्षेत्र की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक एवं निरीक्षण के दौरान कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गति देकर समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।

सांसद लालवानी ने इंदौर से प्रमुख ट्रेनों के संचालन एवं प्लेटफॉर्म व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के समक्ष महत्वपूर्ण सुझाव रखे। 14802 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस, 12465 रणथंभौर एक्सप्रेस एवं 12415 इंदौर-दिल्ली एक्सप्रेस के संचालन व समय को लेकर यात्रियों की सुविधा के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा प्लेटफॉर्म नंबर 5 एवं 6 पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रेनों के संचालन के कारण यात्री एवं यातायात का दबाव बढ़ रहा है।

ऐसे में ट्रेनों के संचालन को प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 4 के बीच बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर दबाव कम किया जाना चाहिए, जिससे यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो।

सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी...सांसद लालवानी ने रेलवे स्टेशनों की सफाई व्यवस्था तथा ट्रेनों में उपलब्ध बेडशीट की गुणवत्ता को लेकर भी अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जताई।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यात्रियों को स्वच्छ एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग और गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए।

शास्त्री ब्रिज के स्थायी समाधान के लिए सर्वे...सांसद लालवानी ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार एवं महाप्रबंधक रामाश्रय पांडेय के साथ शास्त्री ब्रिज का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा नागरिकों की सुविधा और भविष्य में बढ़ने वाले यातायात को देखते हुए स्थायी ब्रिज के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को स्थायी ब्रिज के लिए आवश्यक सर्वे कराने एवं आगे की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

इंदौर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाएं
सांसद ने इंदौर रेलवे स्टेशन के निर्माण एवं पुनर्विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा जिन कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जा सकता है, उन्हें प्राथमिकता से पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा इंदौर की बढ़ती यात्री आवश्यकताओं एवं सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए रेलवे अधोसंरचना को भविष्य के अनुरूप तैयार किया जाए।

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंहस्थ-2028 से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से पूर्ण कर उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। सांसद लालवानी ने कहा सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत इंदौर-उज्जैन क्षेत्र में रेलवे की तैयारियां समय से पूरी होना अत्यंत आवश्यक हैं।

यात्रियों की सुविधा, सुगम आवागमन और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मजबूत एवं स्थायी अधोसंरचना का निर्माण हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान पश्चिम रेलवे एवं रतलाम मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ
Top News

रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ:तीनों सेनाओं के जवानों को मिलेगा फायदा; कार्यपरिषद ने लिया फैसला

4 minutes ago
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर
Top News

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर:दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; महापौर ने शहरवासियों को किया समर्पित

14 minutes ago
दिल्ली बिल्डिंग हादसा
Top News

दिल्ली बिल्डिंग हादसा:एमपी के एक और छात्र की मौत; 19 साल के अक्षत ने गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम

19 minutes ago
अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी
Top News

अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी:‘तेरे बेटे को सांप काट लेगा’; दरगाह के बाबा ने पूजा के नाम पर ऐंठे रुपए

20 minutes ago
लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन
Top News

लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन:लिपिक निलंबित; दो अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश

29 minutes ago
30 के करीब मौत का दावा
Top News

30 के करीब मौत का दावा:जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार; कलेक्टर-एसपी पर कभी भी गिर सकती है गाज?

36 minutes ago
गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
Top News

गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग:भारत रक्षा मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन; पहचान सत्यापन, महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी पर दिया जोर

38 minutes ago
बड़ा निवेश प्लान
Top News

बड़ा निवेश प्लान:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने दुनिया के निवेशकों को दिया न्योता; युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

39 minutes ago
अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद
Top News

अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद:बच्ची की तबीयत बिगड़ी; फूड इंस्पेक्टर बताकर राहुल के फोन से उठे सवाल

about 1 hour ago
मोहन की लीला न्यारी
Top News

मोहन की लीला न्यारी:जन्माष्टमी और सियासी हांडी; भागीरथपुरा से विदिशा, दतिया, ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड तक फोड़ी सियासी हांडी

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मौतों का आंकड़ा 22 पहुंचा; 112 अस्पताल में, ठेकेदार समेत 30 पर FIR, 10 गिरफ्तार

about 1 hour ago
आ रहे हैं महाराजाधिराज
Top News

आ रहे हैं महाराजाधिराज:राजा महाकाल की अगवानी में दुल्हन-सी सजी अवंतिकापुरी

about 1 hour ago
60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा  का दरबार
Top News

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार:आज निकलेगी राजसी सवारी; उमड़ा आस्था का सैलाब

about 1 hour ago
कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे
Top News

कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे:सरदार पटेल को बताया भारत का पहला प्रधानमंत्री; कांग्रेस बोली- नेताओं के लिए लगाएंगे इतिहास की क्लास

about 2 hours ago
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत
Top News

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत:सुबह ही दिल्ली पहुंचा था; दोपहर में गिर गई इमारत

about 2 hours ago
कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान
Top News

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान:विधायक की रिश्तेदारी वाले को इतने लाख सालाना किराया; किरायानामे में कम

about 2 hours ago
‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’
Top News

‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’:शराब-सिगरेट वाली वायरल स्टोरी ने खींचा ध्यान

about 2 hours ago
मतदाता सूची पर बड़ा सवाल
Top News

मतदाता सूची पर बड़ा सवाल:उपचुनाव स्थगित; कानून-व्यवस्था का खतरा

about 3 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन:ड्राइवर और गनमैन से होगी पूछताछ; DCP नेमप्लेट वाली कार ने बच्चे-बुजुर्ग को मारी थी टक्कर, वीडियो सामने आते ही जांच शुरू

about 3 hours ago
जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा
Top News

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!