हम नहीं सुधरेंगे... अब वेदांत स्कूल के किचन में मिले सड़े आलू, हुई कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शिशुकुंज स्कूल में दूषित आइसक्रीम खिलाकर 150 से ज्यादा बच्चों को बीमार करने की घटना के बावजूद स्कूल प्रशासन सुधर नहीं रहा है। कल खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने जब एरोड्रम रोड के वेदांत स्कूल में छापा मारा तो पाया कि यहां किचन में सड़े आलू थे। जो मंचूरियन बच्चों को खिलाया जा रहा था, वो भी दूषित था। यहां और भी गड़बड़यां मिली। टीम ने कुल 4 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की और 17 नमूने लिए।
लगता है कि स्कूलों ने छात्रों के प्रति दूषित भोजन का रवैया बरकरार ही रखा है। शिशुकुंज जैसे बड़े और महंगे स्कूल में 150 से ज्यादा बच्चों को दूषित आइसक्रीम खिलाकर बीमार करने की घटना से किसी भी स्कूल प्रबंधन ने सबक नहीं सीखा है और वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
कल कलेक्टर हेल्पलाइन 0731-181 पर प्राप्त एक अभिभावक की शिकायत पर वेदांत इंटरनेशनल स्कूल, छोटा बांगड़दा पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम पहुंची तो ये देखकर दंग रह गई कि यहां छात्रों को एमएसजीयुक्त मंचूरियन परोसा जा रहा था जो पूरी तरह दूषित और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक था।
किचन में सड़े हुए आलू पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। खाद्य हैंडलर्स के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं थे, जबकि भोजन निर्माण में उपयोग किए जाने वाले पानी की जांच रिपोर्ट भी नहीं पाई गई। संबंधित विद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया तथा पानी की जांच रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान किचन से काला चना, तैयार चावल, तैयार मंचूरियन एवं काला नमक के दूषित होने की शंका में 4 नमूने जांच हेतु लिए गए। टीम ने न्यू पलासिया में प्राजी दे कुलचे का निरीक्षण भी किया। यहां से राजमा, तैयार छोले की सब्जी एवं मैदा के दूषित होने की शंका में 3 नमूने जांच हेतु लिए। इसी इलाके से द आंध्रा किचन से भी तंदूरी चिकन, ग्रेवी एवं डोसा बैटर के कुल 3 नमूने जांच हेतु लिए गए।
टीम ने कैलोद हाला में जैनश्री रेस्टोरेंट पर भी छापा मारा जहां साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिली। यहां से ग्राहकों को परोसी जा रही दाल, ग्रेवी, मूंगफली तेल, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक एवं तैयार नूडल्स के कुल 7 नमूने दूषित होने की शंका में लिए गए। इस तरह सभी 17 नमूनों को जांच के लिए भोपाल स्थित लैब में भेजा गया है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!