वीडियो देखिये, तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी: CCTV में कैद हुए बदमाश; व्यापारियों ने जताया आक्रोश
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्रमुख इलेक्ट्रिकल होलसेल बाजार सियागंज में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। सियागंज थाना क्षेत्र में देर रात बदमाशों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।
तीन दुकानों के ताले तोड़ दिए
जानकारी के मुताबिक, देर रात कुछ बदमाश बाजार में पहुंचे और सुनसान का फायदा उठाकर एक-एक कर तीन दुकानों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद वे दुकानों के अंदर घुसे और वहां रखी नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। वारदात का पता सोमवार सुबह तब चला, जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे। ताले टूटे देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
एक महीने में कई बार हुई चोरी
घटना के बाद व्यापारियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना है कि सियागंज शहर का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिकल होलसेल बाजार है और थाना भी बाजार से बेहद नजदीक स्थित है। इसके बावजूद लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। व्यापारियों का आरोप है कि पिछले एक महीने में करीब पांच बार दुकानों को निशाना बनाया जा चुका है, लेकिन अब तक पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।
व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
लगातार हो रही चोरियों से परेशान व्यापारियों ने बड़ी संख्या में सियागंज थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बाजार में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। व्यापारियों ने वारदात से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिए हैं।
CCTV फुटेज के आधार पर जांच
पुलिस का कहना है कि दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी जांच रही है, ताकि बदमाशों की आवाजाही और फरार होने के रास्ते का पता लगाया जा सके।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने सियागंज के व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ा दी है। व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द ही प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होंगे।
संबंधित समाचार

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला:ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज:दोस्ती की आड़ में डेढ़ करोड़ के सोने पर हाथ साफ

क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए:पहले लाखों रुपए हारा, फिर खुद बन गया बुकी

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर:एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम; वेस्टइंडीज के साथ कल होना है टी-20 मुकाबला

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका:जांच के बाद होगा खुलासा

औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग:कंपनी में मची अफरा-तफरी; सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर, पांच दमकलों ने पाया काबू

प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी:वजह- तारीख, जगह और पीड़िताएं अलग-अलग

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर:गरबा स्थलों पर सीसीटीवी; फेस रिकग्नाइज कैमरों से होगी निगरानी

शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल:तीन स्नेचर गिरफ्तार

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा:कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला:इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!