खबर
Top News

वीडियो देखिये, टिकट नहीं मिलने पर क्या बोले नरोत्तम मिश्रा: पार्टी से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं; मैं समर्पित कार्यकर्ता की तरह काम करूंगा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 जुलाई 2026, 4:56 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद पार्टी के फैसले का सम्मान करने की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन उनके लिए सर्वोपरि है और वह एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।

दतिया उपचुनाव को लेकर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अब यह तय हो गया है कि किसी भी व्यक्ति का कद पार्टी से बड़ा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि टिकट नहीं दिए जाने का फैसला यह संदेश देता है कि संगठन सर्वोच्च है और कोई भी व्यक्ति पार्टी से ऊपर नहीं है।

उन्होंने कहा पार्टी का स्थान बहुत ऊंचा है। पार्टी दूर तक देखने वाली संस्था है और उसके फैसले व्यापक सोच के आधार पर लिए जाते हैं। पार्टी ने जो निर्णय लिया है, उसे पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ स्वीकार करना और संगठन के लिए काम करना ही हमारा उद्देश्य है।"

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वह आगे भी पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वह भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

टिकट नहीं मिलने पर किसी को दोष नहीं दिया
टिकट से वंचित किए जाने के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वह इसके लिए न तो संगठन को जिम्मेदार मानते हैं और न ही मुख्यमंत्री को दोष देते हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी पर उंगली नहीं उठाते। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि कहीं न कहीं मेरी भी कोई कमी रही होगी। मैं आत्ममंथन करूंगा और खुद में सुधार करने का प्रयास करूंगा।"

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के साथ बैठक हुई थी। बैठक में दतिया विधानसभा सीट जीतने की रणनीति, नामांकन प्रक्रिया और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

संगठन के फैसले को बताया सर्वोपरि
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी की मजबूती और संगठन की जीत ही सभी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने संकेत दिया कि वह चुनावी राजनीति से अलग होकर भी संगठन के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

नरोत्तम मिश्रा का यह बयान ऐसे समय आया है, जब दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा में उम्मीदवार चयन और चुनावी रणनीति पर चर्चा तेज है। उनके बयान को पार्टी अनुशासन और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर
Top News

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर:एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम; वेस्टइंडीज के साथ कल होना है बीच टी-20 मुकाबला

2 minutes ago
साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका
Top News

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका:जांच के बाद होगा खुलासा

6 minutes ago
औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग
Top News

औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग:कंपनी में मची अफरा-तफरी; सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर, पांच दमकलों ने पाया काबू

7 minutes ago
प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी
Top News

प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी:वजह- तारीख, जगह और पीड़िताएं अलग-अलग

13 minutes ago
घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा
Top News

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

20 minutes ago
मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर
Top News

मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर:गरबा स्थलों पर सीसीटीवी; फेस रिकग्नाइज कैमरों से होगी निगरानी

22 minutes ago
शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल
Top News

शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल:तीन स्नेचर गिरफ्तार

27 minutes ago
भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा
Top News

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा:कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA

30 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला:इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी

31 minutes ago
बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल
Top News

बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल:छात्रा को फ्लैट पर बुलाया दोस्त को थमाया चाकू

36 minutes ago
भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड
Top News

भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड:खाकी पर भारी पड़ गई खादी

43 minutes ago
प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में
Top News

प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी; 1000 लोगों को पकड़ा

43 minutes ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता:पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी किया तर्पण

about 1 hour ago
पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की
Top News

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

about 1 hour ago
धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
Top News

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

about 1 hour ago
दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’
Top News

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार

about 1 hour ago
प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़
Top News

प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़:इस करीबी का हुआ निधन; 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

about 2 hours ago
सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी
Top News

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी:करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी सरकार; 117 साल पुरानी यह इमारत भी सूची में

about 2 hours ago
वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन
Top News

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन:इनके कार्यकाल में बनी थी कमलनाथ सरकार

about 2 hours ago
CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव
Top News

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!