खबर
Top News

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया: जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अक्टूबर 2026, 2:47 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के OSD दीपम रायचूरा पर शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले एक करोड़ रुपये लेने के आरोपों ने प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।

मामले को लेकर मचे बवाल के बाद मंत्री देवड़ा ने एक वीडियो जारी कर बताया कि मैंने रायचूरा को हटा दिया है व मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि करीब 930 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी के आरोपी मोहित गोगिया के नाम से सामने आए एक कथित बयान में 50 लाख रुपए नकद और 50 लाख रुपए बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाने का दावा किया गया है। इसके साथ ही फर्जी बैंक FDR को मंजूरी दिलाने और बिना लाइसेंस शराब की आपूर्ति में मदद करने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं।

दीपम रायचूरा ने इन आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताया है। दूसरी ओर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर मामले की SIT जांच की मांग की है।

शराब ठेकों के बदले एक करोड़ देने का दावा
मोहित गोगिया के कथित बयान के मुताबिक, वर्ष 2024-25 में भोपाल के टीटी नगर क्षेत्र की दो शराब दुकानों का ठेका जसवंत कुमार के नाम पर दिलाने में मदद की गई थी। गोगिया ने आरोप लगाया कि इस काम के बदले कुल एक करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ।

कथित बयान में कहा गया है कि 50 लाख रुपए नकद दिए गए, जबकि शेष 50 लाख रुपये ISBT के पास स्थित एक होटल के बैंक खाते में ट्रांसफर कराए गए। बयान में तत्कालीन सहायक आबकारी आयुक्त रहे दीपम रायचूरा और दीपक दुबे का नाम भी लिया गया है।

शालीमार फोर्ट लेजा के फ्लैट में नकद भुगतान का आरोप
गोगिया के कथित बयान के अनुसार, नकद दी गई 50 लाख रुपए की रकम होशंगाबाद रोड स्थित शालीमार फोर्ट लेजा के एक फ्लैट में पहुंचाई गई थी।

आरोप है कि यह रकम दीपक दुबे ने ली थी। बाकी 50 लाख रुपये ISBT के पास स्थित होटल के बैंक खाते में ट्रांसफर कराने का दावा किया गया है।

गोगिया ने कथित बयान में यह भी कहा कि तनुज सेठी ने उसकी मुलाकात दीपम रायचूरा से कराई थी। इसके बाद रायचूरा ने उसे दीपक दुबे से मिलवाया और बताया कि वह उनका काम देखता है।

फर्जी बैंक FDR और बिना लाइसेंस शराब बिक्री के आरोप
कथित बयान में आरोप लगाया गया है कि शराब दुकानों के ठेके के लिए बैंक गारंटी के रूप में इस्तेमाल की गई फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद (FDR) को गलत तरीके से मंजूरी दिलाने में मदद की गई।

गोगिया ने बिना लाइसेंस शराब की आपूर्ति और बिक्री में सहयोग मिलने का दावा भी किया है। बयान में गौरव शिवहरे और कारोबारी अमरीक सिंह सहित कुछ अन्य लोगों का उल्लेख किया गया है।

दीपम रायचूरा ने आरोपों को बताया झूठा
दीपम रायचूरा ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि मोहित गोगिया से उनका नाम जोड़कर जो बातें कही जा रही हैं, वे मनगढ़ंत हैं।

रायचूरा के मुताबिक, जब वे भोपाल में सहायक आबकारी आयुक्त थे, तब गोगिया से लाइसेंसधारी के तौर पर मुलाकात हुई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें किसी जांच एजेंसी की ओर से नोटिस नहीं मिला है और रिश्वत लेने के आरोप झूठे हैं।

जीतू पटवारी की मुख्यमंत्री से SIT जांच की मांग
मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पटवारी का कहना है कि भ्रष्टाचार के आरोपों पर सरकार की विश्वसनीयता निष्पक्ष जांच और कार्रवाई से साबित होती है, केवल बयान देने से नहीं।

कांग्रेस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने, शराब ठेकों और कथित बैंक FDR की जांच कराने, भुगतान से जुड़े बैंक खातों की पड़ताल करने तथा जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे
Top News

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

7 minutes ago
नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं
Top News

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

10 minutes ago
MP में 7500 करोड़ का निवेश
Top News

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

11 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज मैच
Indore

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

44 minutes ago
राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित
Top News

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

about 1 hour ago
सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई
Indore

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

about 1 hour ago
स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं
Top News

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

about 1 hour ago
व्यापारिक संगठनों की चेतावनी
Top News

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

about 1 hour ago
जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार
Top News

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

about 2 hours ago
आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप
Top News

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

about 2 hours ago
युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या
Top News

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

about 2 hours ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

about 2 hours ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

about 2 hours ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

about 3 hours ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

about 3 hours ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

about 3 hours ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!