अफसरों ने नहीं सुनी फरियाद तो महादेव के दरबार में लगाई अर्जी: बाबा! समय पर वेतन दिलवा दो
KHULASA FIRST
संवाददाता

अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली आउटसोर्स कर्मचारियों की पीड़ा, शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी का आरोप
खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
कोई संतान सुख की कामना लेकर भगवान के दरबार में पहुंचता है तो कोई नौकरी और सुख-समृद्धि की मन्नत मांगता है। लेकिन ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली एक अर्जी ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इसमें कर्मचारियों ने भगवान से कोई चमत्कार नहीं, बल्कि अपनी मेहनत का मेहनताना समय पर दिलाने की गुहार लगाई है। जेएएच कैंपस स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों ने समय पर वेतन नहीं मिलने, बोनस अटकने और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है।
अधिकारियों के स्तर पर सुनवाई नहीं होने से परेशान कर्मचारियों ने अपनी पीड़ा बाबा अचलेश्वर के चरणों में रखी है।
10 हजार की नौकरी, उसके लिए भी लंबा इंतजार
दानपेटी से मिली अर्जी में कर्मचारियों ने बताया कि वे एजाइल सिक्योरिटी लिमिटेड नामक आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में काम करते हैं।
आरोप है कि हर महीने का वेतन अगले महीने की 25 तारीख को मिलता है। वह भी सभी कर्मचारियों को अलग-अलग समय पर दिया जाता है।
कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में करीब 10 हजार रुपए महीने में किसी तरह परिवार का खर्च चला रहे हैं। ऐसे में वेतन मिलने में देरी से घर चलाना मुश्किल हो जाता है। त्योहारों पर भी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है।
हक की आवाज उठाओ तो नौकरी जाने का डर
कर्मचारियों ने अपनी अर्जी में लिखा है कि कंपनी समय पर वेतन नहीं देती और सीएल व बोनस को लेकर भी परेशानियां हैं। विरोध करने या अपने अधिकारों की मांग करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। अस्पताल अधीक्षक और डीन से शिकायत करने पर भी कर्मचारियों को नौकरी से हटाए जाने का आरोप लगाया गया है।
श्रम विभाग की भूमिका पर भी गंभीर सवाल
अर्जी में श्रम विभाग के कर्मचारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आउटसोर्स कर्मचारियों का दावा है कि जब वे श्रम विभाग में शिकायत करते हैं तो उनकी पहचान गोपनीय रखने के बजाय कंपनी को बता दी जाती है।
इसके बाद शिकायत करने वाले कर्मचारी को नौकरी से हटा दिया जाता है। कर्मचारियों ने लिखा कि उनकी परेशानी सुनने वाला कोई नहीं है। कंपनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से निराश होकर अब उन्होंने भगवान से न्याय दिलाने की प्रार्थना की है।
मेहनत का पैसा पाने के लिए भगवान से गुहार क्यों?
मंदिर की दानपेटी से निकली यह अर्जी केवल कर्मचारियों की आर्थिक परेशानी नहीं, बल्कि शिकायत निवारण व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। आखिर कर्मचारियों को समय पर वेतन क्यों नहीं मिल रहा? आउटसोर्स कंपनी की कार्यप्रणाली की निगरानी कौन कर रहा है?
श्रम विभाग में शिकायत करने वाले कर्मचारियों की पहचान उजागर करने के आरोपों की जांच कौन करेगा? फिलहाल इन आरोपों पर संबंधित कंपनी, अस्पताल प्रबंधन और श्रम विभाग का पक्ष सामने आना बाकी है।
दानपेटी में 120 साल पुराना चांदी का सिक्का और अमेरिकी डॉलर भी मिले
करीब तीन महीने बाद खोली गई मंदिर की दानपेटियों से नकदी के अलावा 120 साल पुराना बताया जा रहा चांदी का सिक्का, दो अमेरिकी डॉलर और चांदी के नाग-नागिन के जोड़े भी मिले हैं। मंदिर के कोषाध्यक्ष कृष्ण बिहारी गोयल ने बताया कि चुनाव के चलते करीब तीन महीने बाद दानपेटियां खोली गई हैं।
अब तक करीब छह लाख रुपए की गिनती हो चुकी है। पूरी गिनती होने के बाद ही कुल दान राशि का पता चलेगा।
किसी को नौकरी की चाह, किसी को संतान की आस
दानपेटी से निकली अन्य अर्जियों में भक्तों ने सरकारी नौकरी, पुलिस की वर्दी पहनने, संतान सुख और प्रेम में मिलन की कामना की है। इन तमाम अर्जियों के बीच आउटसोर्स कर्मचारियों की फरियाद सबसे अलग है, क्योंकि उन्होंने भगवान से अपनी किस्मत बदलने की नहीं, बल्कि अपनी मेहनत का पैसा समय पर दिलाने की प्रार्थना की है।
संबंधित समाचार

आतंकवाद से लेकर सियासत तक बिट्टा के तीखे तेवर:मोदी-योगी की तारीफ; बोले- राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर राष्ट्रहित

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना:बोले- बाबा साहब के नाम पर की वोट की राजनीति

धान की बोरी के जरिए साजिश...ग्रामीणों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार:रेत के अवैध कारोबार का विरोध पड़ा महंगा? गांजे के झूठे केस में फंसाने का आरोप

सतना जिला पंचायत बैठक में हंगामा:विपक्षी धरने पर बैठे; DMF राशि आवंटन में पक्षपात का आरोप

जमीन पर वर्षों से काबिज, फिर भी अधिकारों से वंचित किसान-आदिवासी:पट्टों और मकानों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!