रिश्वतखोरी के आरोप लगाने वाले एक्टर की बढ़ी मुश्किलें: पुलिस ने जारी किए दो नोटिस; बयान के लिए नहीं पहुंचा मैनेजर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस पर रिश्वत मांगने और बदसलूकी के आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले एक्टर कपिल खादीवाला की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
पुलिस ने दो नोटिस जारी किए
कनाड़िया बायपास स्थित कैफे एंड रिसोर्ट में वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान हुए विवाद को लेकर पुलिस ने उन्हें दो नोटिस जारी किए हैं।
सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो हटाया
इसके बाद कपिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वह वीडियो हटा दिया है, जिसमें उन्होंने पुलिस के खिलाफ आरोप लगाते हुए ‘शेम ऑन पुलिस’ लिखा था। अब उन्हें शुक्रवार को क्राइम ब्रांच में भी बयान दर्ज कराने के लिए पेश होना होगा।
थाने में दो घंटे चली पूछताछ, आरोपों के समर्थन में सबूत नहीं
बुधवार को कपिल खादीवाला अपने वकील के साथ कनाड़िया थाने पहुंचे। यहां टीआई तिलक करोले ने करीब दो घंटे तक उनके बयान दर्ज किए।
पूछताछ में कपिल ने बताया कि घटना के समय वे मौके पर मौजूद नहीं थे। उन्हें पुलिस द्वारा रिश्वत मांगने और बदसलूकी किए जाने की जानकारी उनके प्रोडक्शन मैनेजर विकास त्रिपाठी ने दी थी।
टीआई ने जब उनसे आरोपों के समर्थन में रिकॉर्डिंग या अन्य सबूत मांगे तो कपिल ने ऐसी किसी सामग्री के होने से इनकार कर दिया।
इसके बाद पुलिस ने भोपाल निवासी प्रोडक्शन मैनेजर विकास त्रिपाठी को नोटिस जारी कर गुरुवार को बयान देने के लिए बुलाया, लेकिन वे थाने नहीं पहुंचे। कपिल ने सोशल मीडिया पर पुलिस कमिश्नर को भी ‘एटीट्यूड वाला अफसर’ कहा था।
इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीआई ने उन्हें नोटिस देकर पूछा था कि किन पुलिसकर्मियों ने रिश्वत मांगी और बदसलूकी की थी। बुधवार को थाने में अधिकारियों के सामने कपिल इस मामले में कई बार माफी मांगते भी नजर आए।
क्राइम ब्रांच में भी दर्ज होंगे बयान
इसी मामले में क्राइम ब्रांच ने भी कपिल खादीवाला को शुक्रवार को पेश होने का नोटिस दिया है। वहां उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। क्राइम ब्रांच की ओर से उनके मैनेजर को भी पहले नोटिस भेजा जा चुका है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने झूठे वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
रहवासियों की शिकायत के बाद पहुंची थी पुलिस
कनाड़िया क्षेत्र के कैफे सहित अन्य स्थानों पर 14 से 20 नवंबर तक शूटिंग की अनुमति कपिल के प्रोडक्शन मैनेजर विकास त्रिपाठी ने ली थी। प्रशासन ने सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक शूटिंग की मंजूरी दी थी।
14 नवंबर की रात बायपास पर नेक्सा शोरूम के पास कनाड़िया थाने के एसआई और करीब आधा दर्जन जवान चेकिंग कर रहे थे। रात 11 बजे शूटिंग खत्म होने के बाद करीब 11:30 बजे प्रोडक्शन यूनिट के कर्मचारियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और तेज आवाज में म्यूजिक बजाया।
नजदीक स्थित ग्रीन वैली टाउनशिप के रहवासियों ने इसकी शिकायत की, जिसके बाद वायरलेस पर पुलिस को सूचना दी गई। बीट के जवान मौके पर पहुंचे तो प्रोडक्शन मैनेजर विकास त्रिपाठी की उनसे बहस हो गई। उन्होंने शूटिंग की अनुमति होने का हवाला दिया।
रात करीब 12:30 बजे दोबारा शिकायत मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसआई और अन्य पुलिसकर्मियों ने यूनिट को वहां से जाने की हिदायत दी और कैफे बंद करा दिया।
कुछ दिन बाद शूटिंग पूरी कर यूनिट वहां से चली गई। इसके बाद कपिल ने पुलिस पर रिश्वत मांगने और बदसलूकी के आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। अब पुलिस इसी वीडियो और उसमें लगाए गए आरोपों को लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ पुलिस की अपील पर भड़का जनता का गुस्सा:लोगों ने लगाए ये आरोप; 20 घंटे में आए 180 से ज्यादा कमेंट

खजराना मंदिर के गर्भगृह में विधायक के बेटे के प्रवेश मामले में कार्रवाई:इन पर गिरेगी गाज; सुरक्षा एजेंसी पर लगेगा आर्थिक जुर्माना

टूटे मकानों के मलबे के बीच रहने को मजबूर कई परिवार:बोले- अब जाएं तो जाएं कहां; खाने का संकट, मलबे से ईंट-सरिए निकालकर बेच रहे

IAS के खिलाफ जांच की तैयारी:इस मामले में शासन कर सकता है विभागीय कार्रवाई

इंदौर में आज से प्लास्ट पैक-2026 की शुरुआत:450 से ज्यादा कंपनियां लेंगी हिस्सा; कंपोस्टेबल प्लास्टिक से AI रीसाइक्लिंग तक का प्रदर्शन

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में दंपती ने चढ़ाया 121 किलो सोना:208 करोड़ कीमत; जानिए किस परिवार ने किया इतना बड़ा दान

जेल से निकलीं मिमरोट, तेवर और तीखे:भाजपा को घेरा; अब जीतू पटवारी संभालेंगे मंडी आंदोलन की कमान

आतंकवाद से लेकर सियासत तक बिट्टा के तीखे तेवर:मोदी-योगी की तारीफ; बोले- राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर राष्ट्रहित

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना:बोले- बाबा साहब के नाम पर की वोट की राजनीति

अफसरों ने नहीं सुनी फरियाद तो महादेव के दरबार में लगाई अर्जी:बाबा! समय पर वेतन दिलवा दो

धान की बोरी के जरिए साजिश...ग्रामीणों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार:रेत के अवैध कारोबार का विरोध पड़ा महंगा? गांजे के झूठे केस में फंसाने का आरोप

सतना जिला पंचायत बैठक में हंगामा:विपक्षी धरने पर बैठे; DMF राशि आवंटन में पक्षपात का आरोप

जमीन पर वर्षों से काबिज, फिर भी अधिकारों से वंचित किसान-आदिवासी:पट्टों और मकानों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!