धान की बोरी के जरिए साजिश...ग्रामीणों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार: रेत के अवैध कारोबार का विरोध पड़ा महंगा? गांजे के झूठे केस में फंसाने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

रेत के अवैध कारोबार का विरोध करने पर साजिश के तहत फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने एसपी से की शिकायत; पुलिस कार्रवाई की भी होगी जांच
खुलासा फर्स्ट, मंडला।
किराना दुकान पर एक अंजान व्यक्ति साइकिल से धान की दो बोरियां लेकर पहुंचा। एक बोरी में रखा धान बेचकर पैसे लिए और दूसरी बोरी के पैसे बाद में लेने की बात कहकर चला गया। कुछ घंटे बाद पुलिस दुकान पर पहुंची और उसी बोरी से गांजा मिलने की बात सामने आई। अब दुकानदार ने पूरे घटनाक्रम को साजिश बताते हुए खुद को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। मामला मंडला जिले की ककैया पंचायत के कछारी गांव का है।
गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और एसपी राजेश रघुवंशी से मुलाकात कर गांव के डिमाकू लाल भांवरे को गांजे के कथित झूठे मामले में फंसाने की शिकायत की। ग्रामीणों ने ओमप्रकाश ठाकुर और शिवप्रकाश ठाकुर पर साजिश में शामिल होने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
दुकान पर बैठी थी बेटी, धान की बोरी छोड़ गया अंजान व्यक्ति
डिमाकू लाल के मुताबिक, 25 नवंबर को दोपहर करीब एक से दो बजे के बीच उनकी किराना दुकान पर बेटी रिचा बैठी थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति साइकिल से धान की दो बोरियां लेकर पहुंचा। उसने एक बोरी का धान 600 रुपए में बेचा, जबकि दूसरी काली बोरी के पैसे बाद में लेने की बात कहकर वहां से चला गया।
शाम करीब पांच बजे जब डिमाकू दुकान पहुंचे तो पुलिस ने तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान काली बोरी से दो पैकेट मिलने की बात सामने आई। डिमाकू के मुताबिक, एक पैकेट में गांजा और दूसरे में रुपए व पुड़िया थी। पुलिस ने बरामद गांजे का वजन करीब 690 ग्राम बताया।
चार घंटे दुकान में बंद रखने और हस्ताक्षर कराने के प्रयास का आरोप
डिमाकू का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें करीब चार घंटे तक दुकान के अंदर बंद रखा और दबाव डालकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने की कोशिश की। उन्होंने पूरी कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि गांजा उनका नहीं था, बल्कि उन्हें योजनाबद्ध तरीके से फंसाने के लिए दुकान पर बोरी रखवाई गई थी।
रेत के अवैध कारोबार के विरोध से जुड़ी रंजिश का दावा
डिमाकू ने इस घटनाक्रम को गांव में रेत के कथित अवैध कारोबार के विरोध से जुड़ी पुरानी रंजिश बताया है। उनका आरोप है कि ओमप्रकाश ठाकुर और शिवप्रकाश ठाकुर ने पहले भी उनकी पत्नी को धमकी दी थी। ग्रामीणों ने दोनों की कथित भूमिका की जांच कराने की मांग की है।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, अब उसी की मंशा पर सवाल
एसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजे का प्रकरण दर्ज किया था। अब ग्रामीणों ने मुखबिर की मंशा पर सवाल उठाते हुए शिकायत की है। एसपी ने शिकायत में लगाए गए आरोपों के साथ पुलिस कार्रवाई की वैधानिकता की जांच भी एसडीओपी नैनपुर को सौंपी है।
उन्होंने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इन सवालों के जवाब से खुलेगी पूरे मामले की परतें
आखिर साइकिल से धान की बोरियां लेकर दुकान पर पहुंचने वाला अज्ञात व्यक्ति कौन था? वह दूसरी बोरी के पैसे लिए बिना क्यों चला गया? पुलिस के मुखबिर को दुकान में गांजा होने की जानकारी कैसे मिली?
क्या धान की बोरी पहुंचाने और मुखबिर की सूचना के बीच कोई संबंध था? रेत के कथित अवैध कारोबार को लेकर पुरानी रंजिश के आरोपों में कितनी सच्चाई है?
इन तमाम सवालों के जवाब अब एसडीओपी की जांच से मिलने की उम्मीद है। फिलहाल साजिश के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है और शिकायत में नामजद दोनों व्यक्तियों का पक्ष भी सामने आना बाकी है।
संबंधित समाचार

आतंकवाद से लेकर सियासत तक बिट्टा के तीखे तेवर:मोदी-योगी की तारीफ; बोले- राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर राष्ट्रहित

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना:बोले- बाबा साहब के नाम पर की वोट की राजनीति

अफसरों ने नहीं सुनी फरियाद तो महादेव के दरबार में लगाई अर्जी:बाबा! समय पर वेतन दिलवा दो

सतना जिला पंचायत बैठक में हंगामा:विपक्षी धरने पर बैठे; DMF राशि आवंटन में पक्षपात का आरोप

जमीन पर वर्षों से काबिज, फिर भी अधिकारों से वंचित किसान-आदिवासी:पट्टों और मकानों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!