विश्व प्रसिद्ध मंदिर में दंपती ने चढ़ाया 121 किलो सोना: 208 करोड़ कीमत; जानिए किस परिवार ने किया इतना बड़ा दान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, तिरुमला।
आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर में चेन्नई के एक भक्त ने गुरुवार को 121 किलो सोने के आभूषण दान किए। इनकी अनुमानित कीमत करीब 208 करोड़ रुपए बताई गई है।
यह दान वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में किया।
दान में आभूषण और हीरे शामिल
दान में नौ सेट में रखे 45 आभूषण और 238.2 कैरेट के हीरे शामिल हैं। दंपती ने भगवान वेंकटेश्वर के लिए मुकुट और पैरों के आभूषण भी अर्पित किए। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के मुताबिक, मंदिर में किसी एक भक्त की ओर से दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा चढ़ावा है।
कंपनी में हिस्सेदारी बेचकर मिली रकम से बनवाए आभूषण
चेन्नई की कंपनी ‘वारा फ्यूचर एलएलपी’ के चेयरमैन वर्धमान जैन ने यह दान किया है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कंपनी में अपनी 60 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर करीब 6,000 करोड़ रुपए हासिल किए थे।
इसी रकम में से भगवान श्री वेंकटेश्वर के लिए सोने के आभूषण तैयार करवाकर दान किए गए।
पहले भी मंदिर और धार्मिक संस्थाओं को दे चुके हैं दान
वर्धमान जैन इससे पहले भी धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग दे चुके हैं।
2024: चेन्नई के एक मंदिर के विस्तार के लिए 1 करोड़ रुपए का योगदान दिया।
नवंबर 2024: TTD के अन्न प्रसादम ट्रस्ट और प्रणदानम ट्रस्ट को 1.01-1.01 करोड़ रुपए दान किए।
2025: एसवी भक्ति चैनल को 5 करोड़ रुपए और गौ-संरक्षण के लिए 1 करोड़ रुपए दिए।
मई 2026: तिरुपति मंदिर के लिए एक इलेक्ट्रिक बस दान करने की घोषणा की।
संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ पुलिस की अपील पर भड़का जनता का गुस्सा:लोगों ने लगाए ये आरोप; 20 घंटे में आए 180 से ज्यादा कमेंट

खजराना मंदिर के गर्भगृह में विधायक के बेटे के प्रवेश मामले में कार्रवाई:इन पर गिरेगी गाज; सुरक्षा एजेंसी पर लगेगा आर्थिक जुर्माना

टूटे मकानों के मलबे के बीच रहने को मजबूर कई परिवार:बोले- अब जाएं तो जाएं कहां; खाने का संकट, मलबे से ईंट-सरिए निकालकर बेच रहे

रिश्वतखोरी के आरोप लगाने वाले एक्टर की बढ़ी मुश्किलें:पुलिस ने जारी किए दो नोटिस; बयान के लिए नहीं पहुंचा मैनेजर

IAS के खिलाफ जांच की तैयारी:इस मामले में शासन कर सकता है विभागीय कार्रवाई

इंदौर में आज से प्लास्ट पैक-2026 की शुरुआत:450 से ज्यादा कंपनियां लेंगी हिस्सा; कंपोस्टेबल प्लास्टिक से AI रीसाइक्लिंग तक का प्रदर्शन

जेल से निकलीं मिमरोट, तेवर और तीखे:भाजपा को घेरा; अब जीतू पटवारी संभालेंगे मंडी आंदोलन की कमान

आतंकवाद से लेकर सियासत तक बिट्टा के तीखे तेवर:मोदी-योगी की तारीफ; बोले- राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर राष्ट्रहित

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना:बोले- बाबा साहब के नाम पर की वोट की राजनीति

अफसरों ने नहीं सुनी फरियाद तो महादेव के दरबार में लगाई अर्जी:बाबा! समय पर वेतन दिलवा दो

धान की बोरी के जरिए साजिश...ग्रामीणों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार:रेत के अवैध कारोबार का विरोध पड़ा महंगा? गांजे के झूठे केस में फंसाने का आरोप

सतना जिला पंचायत बैठक में हंगामा:विपक्षी धरने पर बैठे; DMF राशि आवंटन में पक्षपात का आरोप

जमीन पर वर्षों से काबिज, फिर भी अधिकारों से वंचित किसान-आदिवासी:पट्टों और मकानों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!