हाईवे किनारे मिला 20 वर्षीय युवती का शव: कपड़े अस्त-व्यस्त; हत्या की आशंका से जांच, अप्रैल में तय थी शादी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भिंड।
दबोह क्षेत्र में हाईवे क्रमांक 552 पर फरदुआ मोड़ के पास शुक्रवार तड़के 20 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की पहचान वार्ड क्रमांक 15 के कुरचानिया मोहल्ला निवासी रीना पिता जगमोहन विश्वकर्मा के रूप में हुई है।
कपड़े अस्त-व्यस्त मिले
शव सड़क पर पड़ा था और कपड़े अस्त-व्यस्त मिले। ऐसे में उसकी मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।
शुरुआती आशंका है कि युवती को किसी वाहन से लाकर वहां छोड़ा गया या चलते वाहन से गिराया गया हो सकता है। हालांकि, मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।
गुरुवार शाम से लापता थी रीना, सुबह राहगीरों ने देखा शव
जानकारी के मुताबिक, रीना गुरुवार शाम से घर से लापता थी। शुक्रवार सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच फरदुआ मोड़ से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क पर उसका शव देखा और तत्काल दबोह पुलिस को सूचना दी।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई।
अप्रैल में होनी थी शादी, परिवार से पूछताछ
सूत्रों के अनुसार, रीना की शादी आगामी अप्रैल में तय हुई थी। उसका रिश्ता उत्तर प्रदेश के माधौगढ़ में तय किया गया था। वह अपनी मां के साथ दबोह के वार्ड क्रमांक 15 स्थित कुरचानिया मोहल्ले में रहती थी।
उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि दोनों भाई महाराष्ट्र में रहते हैं। पुलिस रीना की मां और अन्य परिजनों से पूछताछ कर रही है। गुरुवार शाम घर से निकलने के बाद वह कहां गई थी और किन लोगों के संपर्क में थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
एसडीओपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
घटना की सूचना मिलने पर लहार एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण
दबोह थाना प्रभारी रवि उपाध्याय के मुताबिक, युवती की मौत के मामले में फिलहाल मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!