संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना: बोले- बाबा साहब के नाम पर की वोट की राजनीति
KHULASA FIRST
संवाददाता

बड़वानी में जिला स्तरीय संगोष्ठी और प्रदर्शनी का आयोजन, आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया योगदान
खुलासा फर्स्ट, बड़वानी।
संविधान गौरव दिवस के अवसर पर बड़वानी में भारतीय जनता पार्टी ने जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को याद करने के साथ कांग्रेस पर सियासी निशाना भी साधा गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहब के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल किया, जबकि भाजपा सरकारों ने उन्हें वास्तविक सम्मान दिया है।
बाबा साहब ने दिखाया समानता और न्याय का रास्ता
संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश को समानता, न्याय और अधिकारों का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2015 से संविधान दिवस मनाने की परंपरा शुरू की गई।
कांग्रेस पर लगाए भ्रम फैलाने के आरोप
यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 75 साल तक बाबा साहब के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल किया। अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के बजाय उनके बीच भ्रम फैलाकर वोट की राजनीति की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि अब अल्पसंख्यक समाज के साथ भी इसी तरह की राजनीति की जा रही है।
संविधान से जुड़ी प्रदर्शनी का शुभारंभ
कार्यक्रम के दौरान संविधान गौरव दिवस से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिलाध्यक्ष यादव सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार के मुताबिक, कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ. भीमराव आंबेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
आंबेडकर पार्क पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
संगोष्ठी के बाद भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बस स्टैंड स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचे। यहां बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री भागीरथ कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष अजय कानूनगो, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद शिंदे, मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन चितावले, पूर्व सीसीबी उपाध्यक्ष राजेन्द्र भावसार, जिला मंत्री जितेंद्र निकुम और अमित शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

आतंकवाद से लेकर सियासत तक बिट्टा के तीखे तेवर:मोदी-योगी की तारीफ; बोले- राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर राष्ट्रहित

अफसरों ने नहीं सुनी फरियाद तो महादेव के दरबार में लगाई अर्जी:बाबा! समय पर वेतन दिलवा दो

धान की बोरी के जरिए साजिश...ग्रामीणों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार:रेत के अवैध कारोबार का विरोध पड़ा महंगा? गांजे के झूठे केस में फंसाने का आरोप

सतना जिला पंचायत बैठक में हंगामा:विपक्षी धरने पर बैठे; DMF राशि आवंटन में पक्षपात का आरोप

जमीन पर वर्षों से काबिज, फिर भी अधिकारों से वंचित किसान-आदिवासी:पट्टों और मकानों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!