IAS के खिलाफ जांच की तैयारी: इस मामले में शासन कर सकता है विभागीय कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश कैडर के 2012 बैच के आईएएस अधिकारी तरुण भटनागर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
निवाड़ी कलेक्टर रहते हुए जमीन के एक विवादित मामले में दिए गए उनके फैसले को लेकर शासन विभागीय जांच शुरू करने की तैयारी में है।
शासन के पास कुल 14 मामले पहुंचे
उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन के पास कुल 14 मामले पहुंचे थे। इनमें से एक मामले में जांच की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।
सरकारी रिकॉर्ड में जमीन दर्ज, फिर भी निजी व्यक्ति के पक्ष में आदेश
मामला निवाड़ी की करीब 22 एकड़ जमीन से जुड़ा है। आजादी से पहले के बंदोबस्त रिकॉर्ड में पूरी जमीन सरकारी दर्ज थी।
इसके बावजूद तत्कालीन कलेक्टर तरुण भटनागर ने जमीन के करीब दो-तिहाई हिस्से को निजी व्यक्ति का मानते हुए आदेश जारी कर दिया था।
इस मामले में एक और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया। इसी जमीन के दूसरे हिस्से से जुड़े प्रकरण में भटनागर ने अपने आदेश में उसे सरकारी माना था।
एक ही जमीन के अलग-अलग हिस्सों को लेकर दिए गए दोनों आदेशों में विरोधाभास होने से उनके फैसले पर सवाल उठे।
विभागीय जांच की प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी
सूत्रों के मुताबिक, शासन ने इस मामले में विभागीय जांच की तैयारी शुरू कर दी है। इसकी शुरुआती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
अब संबंधित अधिकारी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया बढ़ाई जा सकती है।
दिसंबर 2022 में पद से हटाए गए थे
दिसंबर 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तरुण भटनागर को निवाड़ी कलेक्टर के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया था।
इसी कार्रवाई में ओरछा के तत्कालीन तहसीलदार संदीप शर्मा को भी पद से हटाया गया था।
संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ पुलिस की अपील पर भड़का जनता का गुस्सा:लोगों ने लगाए ये आरोप; 20 घंटे में आए 180 से ज्यादा कमेंट

खजराना मंदिर के गर्भगृह में विधायक के बेटे के प्रवेश मामले में कार्रवाई:इन पर गिरेगी गाज; सुरक्षा एजेंसी पर लगेगा आर्थिक जुर्माना

टूटे मकानों के मलबे के बीच रहने को मजबूर कई परिवार:बोले- अब जाएं तो जाएं कहां; खाने का संकट, मलबे से ईंट-सरिए निकालकर बेच रहे

रिश्वतखोरी के आरोप लगाने वाले एक्टर की बढ़ी मुश्किलें:पुलिस ने जारी किए दो नोटिस; बयान के लिए नहीं पहुंचा मैनेजर

इंदौर में आज से प्लास्ट पैक-2026 की शुरुआत:450 से ज्यादा कंपनियां लेंगी हिस्सा; कंपोस्टेबल प्लास्टिक से AI रीसाइक्लिंग तक का प्रदर्शन

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में दंपती ने चढ़ाया 121 किलो सोना:208 करोड़ कीमत; जानिए किस परिवार ने किया इतना बड़ा दान

जेल से निकलीं मिमरोट, तेवर और तीखे:भाजपा को घेरा; अब जीतू पटवारी संभालेंगे मंडी आंदोलन की कमान

आतंकवाद से लेकर सियासत तक बिट्टा के तीखे तेवर:मोदी-योगी की तारीफ; बोले- राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर राष्ट्रहित

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना:बोले- बाबा साहब के नाम पर की वोट की राजनीति

अफसरों ने नहीं सुनी फरियाद तो महादेव के दरबार में लगाई अर्जी:बाबा! समय पर वेतन दिलवा दो

धान की बोरी के जरिए साजिश...ग्रामीणों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार:रेत के अवैध कारोबार का विरोध पड़ा महंगा? गांजे के झूठे केस में फंसाने का आरोप

सतना जिला पंचायत बैठक में हंगामा:विपक्षी धरने पर बैठे; DMF राशि आवंटन में पक्षपात का आरोप

जमीन पर वर्षों से काबिज, फिर भी अधिकारों से वंचित किसान-आदिवासी:पट्टों और मकानों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!