आतंकवाद से लेकर सियासत तक बिट्टा के तीखे तेवर: मोदी-योगी की तारीफ; बोले- राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर राष्ट्रहित
KHULASA FIRST
संवाददाता

ग्वालियर में राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर खालिस्तान और चीन तक पर खुलकर बोले एमएस बिट्टा, कहा- मेरा धर्म भारत मां और जाति वंदे मातरम
खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, चीन के साथ सैन्य स्थिति, खालिस्तान समर्थकों की गतिविधियां और उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने ग्वालियर में खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आतंकवाद विरोधी नीति की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'एक संत, एक सिपाही' बताया।
गुरुवार को एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे बिट्टा ने स्पष्ट किया कि उनका किसी राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है। सरकारें और राजनीतिक दल आते-जाते रहेंगे, लेकिन राष्ट्र का अस्तित्व और उसकी सुरक्षा सर्वोपरि है। देश की सुरक्षा के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होना चाहिए।
आतंकवाद की दहशत से जवाबी कार्रवाई तक, बदली भारत की नीति
बिट्टा ने आतंकवाद के पुराने दौर को याद करते हुए कहा कि देश ने मुंबई, जयपुर और संसद पर हमलों सहित आतंकवाद की कई भयावह घटनाएं देखी हैं। इन घटनाओं में अनेक परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया और कई बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की नीति में सख्ती आई है। देश की सुरक्षा व्यवस्था और जवाबी कार्रवाई की क्षमता पहले से मजबूत हुई है।
'कॉकरोच जनता पार्टी' कहकर कसा सियासी तंज
बिट्टा ने एक राजनीतिक दल पर तंज कसते हुए उसे 'कॉकरोच जनता पार्टी' कहा। उन्होंने कहा कि कोई मंत्री बनेगा, कोई मुख्यमंत्री बनेगा और सरकारें भी बदलती रहेंगी, लेकिन राष्ट्र हमेशा रहना चाहिए। राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर देश के हितों की चिंता करना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि उनका धर्म भारत मां और जाति वंदे मातरम है। देश को मजबूत बनाने का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सभी की है।
चीन और सेना की क्षमता पर बयानबाजी को लेकर नसीहत
चीन के मुकाबले भारतीय सेना की क्षमता को लेकर एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बिट्टा ने कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सोच-समझकर बोलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी को नीति या व्यवस्था से संबंधित कोई शिकायत है तो वह प्रधानमंत्री अथवा राष्ट्रपति के समक्ष अपनी बात रख सकता है। सार्वजनिक मंचों से दिए जाने वाले बयानों का इस्तेमाल पाकिस्तान, उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई और चीन भारत के खिलाफ कर सकते हैं।
खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ सिख समाज से आगे आने की अपील
पंजाब में खालिस्तान समर्थक गतिविधियों पर बिट्टा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने खालिस्तान समर्थकों पर पाकिस्तान और आईएसआई के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। साथ ही सिख समाज से ऐसी गतिविधियों के खिलाफ खुलकर सामने आने की अपील की।
बिट्टा ने कहा कि देश की आजादी और राष्ट्रीय सुरक्षा में सिख समुदाय का गौरवशाली योगदान रहा है। सिखों की पगड़ी और पहचान के पीछे बलिदानों का इतिहास है। तिरंगे का अपमान करने और देश को तोड़ने की बात करने वालों का समाज को विरोध करना चाहिए।
योगी को बताया 'एक संत, एक सिपाही', कानून व्यवस्था की सराहना
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और आगामी चुनावों से जुड़े सवालों पर बिट्टा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में उन्होंने अपराध और दहशत का पुराना दौर भी देखा है। जनता को राजनीतिक दलों के बजाय कानून व्यवस्था और प्रदेश की वास्तविक परिस्थितियों के आधार पर निर्णय लेना चाहिए।
योगी आदित्यनाथ को 'एक संत, एक सिपाही' बताते हुए बिट्टा ने फिर स्पष्ट किया कि उनका किसी राजनीतिक दल से संबंध नहीं है, लेकिन कानून व्यवस्था के क्षेत्र में योगी के काम को वे सकारात्मक मानते हैं।
सुरक्षा कोई वीआईपी सुविधा नहीं, जवान भी जोखिम में डालते हैं जान
ग्वालियर और दतिया में अपने नियमित प्रवास का उल्लेख करते हुए बिट्टा ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ की। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को मिलने वाली सुरक्षा को वीआईपी सुविधा के तौर पर नहीं, बल्कि संभावित खतरे से बचाव के रूप में देखा जाना चाहिए।
अपने जीवन में झेले हमलों और सुरक्षाकर्मियों को खोने के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षा में तैनात जवान भी अपनी जान जोखिम में डालते हैं। उनके मुताबिक, ग्वालियर की सुरक्षा व्यवस्था से दूसरे राज्यों को भी सीख लेनी चाहिए।
संबंधित समाचार

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना:बोले- बाबा साहब के नाम पर की वोट की राजनीति

अफसरों ने नहीं सुनी फरियाद तो महादेव के दरबार में लगाई अर्जी:बाबा! समय पर वेतन दिलवा दो

धान की बोरी के जरिए साजिश...ग्रामीणों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार:रेत के अवैध कारोबार का विरोध पड़ा महंगा? गांजे के झूठे केस में फंसाने का आरोप

सतना जिला पंचायत बैठक में हंगामा:विपक्षी धरने पर बैठे; DMF राशि आवंटन में पक्षपात का आरोप

जमीन पर वर्षों से काबिज, फिर भी अधिकारों से वंचित किसान-आदिवासी:पट्टों और मकानों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!