खजराना मंदिर के गर्भगृह में विधायक के बेटे के प्रवेश मामले में कार्रवाई: इन पर गिरेगी गाज; सुरक्षा एजेंसी पर लगेगा आर्थिक जुर्माना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला के नियमों का उल्लंघन कर प्रवेश और दर्शन करने के मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुजारी सहित चार लोगों पर कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, मंदिर की व्यवस्था और सुरक्षा में लापरवाही को लेकर पुजारी सहित चार लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।
मंदिर प्रबंधन समिति ने प्रबंधक घनश्याम शुक्ला और सहायक प्रबंधक गौरीशंकर मिश्रा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
कलेक्टर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हैं। उनके निर्देश पर मंदिर के सुरक्षा अधिकारी रवि प्रकाश के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के समय ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड को बर्खास्त करने की तैयारी है।
वहीं, गर्भगृह की पूजा व्यवस्था संभालने वाले भट्ट परिवार के दोनों पुजारियों को तलब किया गया है। उनसे घटना को लेकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
सुरक्षा एजेंसी पर लगेगा आर्थिक जुर्माना
मंदिर में रुद्राक्ष शुक्ला के गर्भगृह में प्रवेश का मामला सामने आने के बाद जांच की जा रही है। प्रशासन ने पुजारी सहित चार जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था में चूक के लिए संबंधित एजेंसी पर आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा और ड्यूटी पर मौजूद गार्ड को सेवा से हटाया जाएगा।
कोविड काल से गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित
मंदिर प्रबंधन के अनुसार, कोविड काल से ही श्रद्धालुओं के गर्भगृह में प्रवेश पर रोक है। विशेष अनुमति मिलने पर ही किसी को अंदर जाने दिया जाता है।
भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए गर्भगृह में प्रवेश और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नियम और सख्त किए जाएंगे।
गौरीशंकर मिश्रा, सहायक प्रबंधक, खजराना मंदिर प्रबंधन समिति के मुताबिक, इस मामले में संबंधित लोगों से जवाब मांगा जा रहा है। भविष्य में गर्भगृह में अनावश्यक प्रवेश रोकने के लिए कड़े नियम बनाए जाएंगे।
संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ पुलिस की अपील पर भड़का जनता का गुस्सा:लोगों ने लगाए ये आरोप; 20 घंटे में आए 180 से ज्यादा कमेंट

टूटे मकानों के मलबे के बीच रहने को मजबूर कई परिवार:बोले- अब जाएं तो जाएं कहां; खाने का संकट, मलबे से ईंट-सरिए निकालकर बेच रहे

रिश्वतखोरी के आरोप लगाने वाले एक्टर की बढ़ी मुश्किलें:पुलिस ने जारी किए दो नोटिस; बयान के लिए नहीं पहुंचा मैनेजर

IAS के खिलाफ जांच की तैयारी:इस मामले में शासन कर सकता है विभागीय कार्रवाई

इंदौर में आज से प्लास्ट पैक-2026 की शुरुआत:450 से ज्यादा कंपनियां लेंगी हिस्सा; कंपोस्टेबल प्लास्टिक से AI रीसाइक्लिंग तक का प्रदर्शन

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में दंपती ने चढ़ाया 121 किलो सोना:208 करोड़ कीमत; जानिए किस परिवार ने किया इतना बड़ा दान

जेल से निकलीं मिमरोट, तेवर और तीखे:भाजपा को घेरा; अब जीतू पटवारी संभालेंगे मंडी आंदोलन की कमान

आतंकवाद से लेकर सियासत तक बिट्टा के तीखे तेवर:मोदी-योगी की तारीफ; बोले- राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर राष्ट्रहित

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना:बोले- बाबा साहब के नाम पर की वोट की राजनीति

अफसरों ने नहीं सुनी फरियाद तो महादेव के दरबार में लगाई अर्जी:बाबा! समय पर वेतन दिलवा दो

धान की बोरी के जरिए साजिश...ग्रामीणों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार:रेत के अवैध कारोबार का विरोध पड़ा महंगा? गांजे के झूठे केस में फंसाने का आरोप

सतना जिला पंचायत बैठक में हंगामा:विपक्षी धरने पर बैठे; DMF राशि आवंटन में पक्षपात का आरोप

जमीन पर वर्षों से काबिज, फिर भी अधिकारों से वंचित किसान-आदिवासी:पट्टों और मकानों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!