खबर
Top News

सत्ता की छत्रछाया में फल-फूल रहा भू-माफिया तंत्र: खजराना से सिरपुर और हवा बंगला से बाणगंगा तक अवैध कॉलोनियों का मकड़जाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 नवंबर 2026, 12:56 pm
शेयर करें:
सत्ता की छत्रछाया में  फल-फूल रहा भू-माफिया तंत्र

भोपाल से इंदौर तक एक ही सत्ता, फिर भी शहर के चारों कोनों में कैसे कट रही हैं अवैध कॉलोनियां?

नितिन मोहन शर्मा- 94250-56033
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के चारों कोनों-खजराना से सिरपुर और हवा बंगला से बाणगंगा तक अवैध कॉलोनियों का फैलता मकड़जाल आज उस व्यवस्था से सीधा सवाल पूछ रहा है, जिसके पास पिछले तीन दशकों से सत्ता की एकछत्र चाबी है। विडंबना देखिए कि वार्ड के पार्षद से लेकर विधायक, सांसद, नगर निगम और प्रदेश की सरकार तक सब कुछ एक ही तंत्र के अधीन होने के बावजूद, भू-माफियाओं की नई पौध किसके संरक्षण में इतनी बेखौफ हो गई है? कृष्णबाग कॉलोनी का मलबा चीख-चीखकर प्रशासन की उस नाकामी की गवाही दे रहा है,

जहां अवैध प्लॉटिंग के वक्त तंत्र आंखें मूंद लेता है और बाद में बुलडोजर चलाकर गरीब की जीवनभर की कमाई मिट्टी में मिला दी जाती है। यह खबरदार होने का वक्त है, सत्ता को अपनी जवाबदेही तय करना होगी और आम जनता को भी सस्ते व ‘नोटरी’ के प्लॉट के जाल से बचना होगा, वरना सपनों की छत यूं ही उजड़ती रहेगी।

अवैध कॉलोनियों का यह मकड़जाल लगातार फैल रहा
इंदौर के खजराना स्थित कृष्णबाग कॉलोनी में हाईकोर्ट के आदेश पर जब प्रशासन की जेसीबी गरजी और 40 से अधिक आशियाने मलबे के ढेर में तब्दील हुए तो उन ईंट-पत्थरों के नीचे सिर्फ दीवारें नहीं, बल्कि मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों की जीवनभर की जमा-पूंजी भी दफन हो गई। खुले आसमान के नीचे ठिठुरते और सड़क किनारे ईंटों का चूल्हा जलाकर रोटी सेंकते ये परिवार उस व्यवस्था से सवाल पूछ रहे हैं, जिसने 20 साल पहले जब यह कॉलोनी कट रही थी, तब अपनी आंखें मूंद रखी थीं।

यह त्रासदी केवल कृष्णबाग तक सीमित नहीं है। इंदौर के चारों कोनों-पूर्व में खजराना से लेकर पश्चिम में सिरपुर तक और द्वारकापुरी-हवाबंगला से लेकर बाणगंगा व अहिरखेड़ी तक अवैध कॉलोनियों का यह मकड़जाल लगातार फैल रहा है। विडंबना देखिए कि पिछले दो-तीन दशकों में सत्ता के गलियारों में चाहे किसी भी दल का वर्चस्व रहा हो विधायक से लेकर सांसद और सरकार से लेकर नगर निगम तक, हर स्तर पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी के बावजूद यह गोरखधंधा बेरोकटोक फलता-फूलता रहा है।

स्थानीय स्तर पर राजनीतिक संरक्षण और तंत्र की मिलीभगत के आरोप इस बात की ओर इशारा करते हैं कि भू-माफियाओं का यह नया वर्ग किसी न किसी छत्रछाया में ही इतना बेखौफ हुआ है कि हालिया सख्ती और चेतावनी बोर्ड लगाए जाने के बाद भी बाहरी इलाकों में खेतों पर ड्रेनेज लाइन बिछाने और प्लॉटिंग करने का दुस्साहस जारी है।

हैरत की बात है कि बीते दो दशक से एक ही दल का दबदबा होने के बावजूद इस पर रोक की जगह अवैध निर्माण बढ़ते ही जा रहे हैं।

इस पूरे खेल का अर्थशास्त्र और कार्यप्रणाली बेहद शातिराना है। वैध कॉलोनियों में आसमान छूती कीमतों के बीच, कम आय वाला व्यक्ति अपनी छत के सपने को पूरा करने के लिए नोटरी या अधूरे दस्तावेजों के भरोसे सस्ते प्लॉट के जाल में फंस जाता है। सवाल यह उठता है कि जब किसी कृषि भूमि या विवादित खसरे पर बिना अनुमति सड़कें बनती हैं,

खंभे गड़ते हैं, बिजली के कनेक्शन मिलते हैं और रजिस्ट्री या नामांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ती है, तब राजस्व, नगर निगम और टीएंडसीपी का अमला कहां रहता है? कृष्णबाग मामले में भी 2003 से चल रहे जमीन विवाद और 2021 में निगम द्वारा भवन अनुमतियों पर रोक के आदेश के बावजूद वहां बसाहट होती रही।

भूमाफियाओं की संपत्ति कुर्क हो, पीड़ितों को मिले मुआवजा

जब मामला अदालत की चौखट तक पहुंचता है या कोई बड़ा विवाद खड़ा होता है तो बुलडोजर की गाज उस गरीब खरीदार पर गिरती है जो खुद ठगी का शिकार हुआ है। असली कॉलोनाइजर और उन्हें संरक्षण देने वाले चेहरों की जेबें तब तक भर चुकी होती हैं। असल गुनहगार का रत्तीभर भी बाल बांका आज तक नहीं हुआ।

शहर के तमाम नामचीन भूमाफिया न केवल फलफूल रहे हैं, बल्कि इन भूमाफियाओं के निजी आयोजन में राजनीतिक पार्टियों के नेता बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेते हैं। कृष्णबाग मामला भी भाजपा में कांग्रेस से आए नेता से जुड़ा हैं, जो अब मंत्री पद को सुशोभित कर रहे हैं।

यदि इंदौर को वास्तव में ‘सुव्यवस्थित और स्मार्ट’ बनाए रखना है तो केवल बने हुए मकानों को ढहाने की औपचारिकता पर्याप्त नहीं होगी। जब तक अवैध कॉलोनी काटने वाले माफियाओं की संपत्ति कुर्क कर पीड़ितों को मुआवजा दिलाने और उस दौर में तैनात जिम्मेदार अधिकारियों व सफेदपोशों की जवाबदेही तय करने की ठोस इच्छाशक्ति नहीं दिखाई जाएगी, तब तक शहर की सीमाओं पर यूं ही अवैध ईंटें जुड़ती रहेंगी और हर कुछ साल बाद किसी कृष्णबाग का मलबा सिस्टम को मुंह चिढ़ाता रहेगा।


संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार
Top News

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

10 minutes ago
हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम
Top News

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

18 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

32 minutes ago
19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल
Top News

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

34 minutes ago
कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स
Top News

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

42 minutes ago
कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में
Top News

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

about 1 hour ago
शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार
Top News

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

about 1 hour ago
विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व
Top News

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

about 1 hour ago
प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं
Top News

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

about 2 hours ago
तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा
Top News

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

about 2 hours ago
दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा
Top News

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

about 2 hours ago
खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार
Top News

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

about 2 hours ago
जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका
Top News

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

about 2 hours ago
ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज
Top News

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

about 3 hours ago
रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध
Top News

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

about 3 hours ago
सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार
Top News

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

about 3 hours ago
तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!