खबर
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की अपील पर भड़का जनता का गुस्सा: लोगों ने लगाए ये आरोप; 20 घंटे में आए 180 से ज्यादा कमेंट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 नवंबर 2026, 12:14 pm
शेयर करें:
नशे के खिलाफ पुलिस की अपील पर भड़का जनता का गुस्सा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जनता से सहयोग मांगना हीरानगर पुलिस को भारी पड़ गया। थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर गौरव तिवारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लोगों से नशे की बिक्री की सूचना देने और पुलिस की मदद करने की अपील की थी।

20 घंटे के भीतर 180 से ज्यादा कमेंट आए
पुलिस को उम्मीद थी कि इस पहल को लोगों का समर्थन मिलेगा, लेकिन वीडियो के कमेंट बॉक्स में क्षेत्रवासियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े कर दिए। वीडियो पोस्ट होने के महज 20 घंटे के भीतर 180 से ज्यादा कमेंट आ गए।

नशे की बिक्री के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया
कई यूजर्स ने इलाके में नशे की बिक्री के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। कुछ लोगों ने वसूली करने और आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए।

इस तरह नशे के खिलाफ जनसहयोग मांगने के लिए जारी किया गया वीडियो पुलिस के लिए जवाबदेही और भरोसे का सवाल बन गया।

SI ने कहा- नशे की सूचना दें, पुलिस की आंख-कान बनें
दरअसल, हीरानगर थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर गौरव तिवारी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने स्कीम नंबर 136, गौरी नगर, मेघदूत नगर सहित पूरे थाना क्षेत्र के रहवासियों से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग मांगा।

एसआई ने लोगों से कहा कि जनता पुलिस की आंख और कान है। क्षेत्र में कहीं भी नशे की बिक्री हो रही हो या युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हों, तो इसकी जानकारी पुलिस तक पहुंचाएं। इसके लिए उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 9479320576 भी साझा किया।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और मिली जानकारी के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अपील के जवाब में आए कमेंट्स में लोगों ने नशे के कारोबार पर नियंत्रण को लेकर पुलिस की भूमिका पर ही सवाल उठाए।

संबंधित समाचार

खजराना मंदिर के गर्भगृह में विधायक के बेटे के प्रवेश मामले में कार्रवाई
Top News

खजराना मंदिर के गर्भगृह में विधायक के बेटे के प्रवेश मामले में कार्रवाई:इन पर गिरेगी गाज; सुरक्षा एजेंसी पर लगेगा आर्थिक जुर्माना

31 minutes ago
टूटे मकानों के मलबे के बीच रहने को मजबूर कई परिवार
Top News

टूटे मकानों के मलबे के बीच रहने को मजबूर कई परिवार:बोले- अब जाएं तो जाएं कहां; खाने का संकट, मलबे से ईंट-सरिए निकालकर बेच रहे

about 1 hour ago
रिश्वतखोरी के आरोप लगाने वाले एक्टर की बढ़ी मुश्किलें
Top News

रिश्वतखोरी के आरोप लगाने वाले एक्टर की बढ़ी मुश्किलें:पुलिस ने जारी किए दो नोटिस; बयान के लिए नहीं पहुंचा मैनेजर

about 1 hour ago
IAS के खिलाफ जांच की तैयारी
Top News

IAS के खिलाफ जांच की तैयारी:इस मामले में शासन कर सकता है विभागीय कार्रवाई

about 1 hour ago
इंदौर में आज से प्लास्ट पैक-2026 की शुरुआत
Top News

इंदौर में आज से प्लास्ट पैक-2026 की शुरुआत:450 से ज्यादा कंपनियां लेंगी हिस्सा; कंपोस्टेबल प्लास्टिक से AI रीसाइक्लिंग तक का प्रदर्शन

about 1 hour ago
विश्व प्रसिद्ध मंदिर में दंपती ने चढ़ाया 121 किलो सोना
Top News

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में दंपती ने चढ़ाया 121 किलो सोना:208 करोड़ कीमत; जानिए किस परिवार ने किया इतना बड़ा दान

about 2 hours ago
जेल से निकलीं मिमरोट, तेवर और तीखे
Top News

जेल से निकलीं मिमरोट, तेवर और तीखे:भाजपा को घेरा; अब जीतू पटवारी संभालेंगे मंडी आंदोलन की कमान

about 15 hours ago
आतंकवाद से लेकर सियासत तक बिट्टा के तीखे तेवर
Top News

आतंकवाद से लेकर सियासत तक बिट्टा के तीखे तेवर:मोदी-योगी की तारीफ; बोले- राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर राष्ट्रहित

about 15 hours ago
संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना
Top News

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना:बोले- बाबा साहब के नाम पर की वोट की राजनीति

about 16 hours ago
अफसरों ने नहीं सुनी फरियाद तो महादेव के दरबार में लगाई अर्जी
Top News

अफसरों ने नहीं सुनी फरियाद तो महादेव के दरबार में लगाई अर्जी:बाबा! समय पर वेतन दिलवा दो

about 16 hours ago
धान की बोरी के जरिए साजिश...ग्रामीणों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Top News

धान की बोरी के जरिए साजिश...ग्रामीणों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार:रेत के अवैध कारोबार का विरोध पड़ा महंगा? गांजे के झूठे केस में फंसाने का आरोप

about 16 hours ago
सतना जिला पंचायत बैठक में हंगामा
Top News

सतना जिला पंचायत बैठक में हंगामा:विपक्षी धरने पर बैठे; DMF राशि आवंटन में पक्षपात का आरोप

about 16 hours ago
जमीन पर वर्षों से काबिज, फिर भी अधिकारों से वंचित किसान-आदिवासी
Top News

जमीन पर वर्षों से काबिज, फिर भी अधिकारों से वंचित किसान-आदिवासी:पट्टों और मकानों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे

about 16 hours ago
किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा
Top News

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

about 17 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

about 18 hours ago
गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन
Top News

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

about 18 hours ago
कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी
Top News

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

about 18 hours ago
MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत
Top News

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

about 18 hours ago
फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान
Top News

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

about 18 hours ago
थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल
Top News

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!